बीजापुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की अपील करते नेशनल हाईवे 63 पर पोस्टर टांगे और पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों ने फिर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते कहा है कि ये पार्टी बड़े पूंजीपतियों की है।
Read More : बस्तर आईजी के सामने 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस का दावा- पीछे धकेल दिए गए हैं माओवादी
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी ने बीजापुर-भोपालपटनम मार्ग पर गोरला नाले और पेगड़ापल्ली गांव के बीच बड़ी संख्या में पर्चे फेंके हैं और पेड़ों पर बैनर टांगे हैं। पोस्टर में नक्सलियों ने भाजपा को हिन्दू फासीवादी बताया है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम डॉ रमन सिंह के खिलाफ भी बातें लिखी है।
Read More : नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर
माओवादियों ने ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील करते हुए भाजपा नेताओं को मार भगाने की बात बैनर में लिखी है। वहीं केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया है। उन्होंने बैलाडिला को बड़े उद्योग घरानों को भी दिए जाने का विरोध किया है।
Read More : सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, एक नक्सली जिंदा पकड़ाया, मौके से हथियार भी बरामद


एक टिप्पणी भेजें