Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

pm मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pm मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

​​​​​​​दिल्ली से लेकर रायपुर तक आमजनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना सरकार का मकसद : PM मोदी

9/22/2018

     रायपुर @ खबर बस्तर। पीएम मोदी ने कहा है कि दिल्ली हो या रायपुर या अटल नगर, सामान्य जनों के जीवन में बदलाव लाना, उनकी जिन्दगी को बेहतर बनाना एक ही मकसद है। हमारी नीति और नीयत बिल्कुल साफ है। 

PM-Modis-visit-to-Janjgir

Read More :  बफर जोन से तीन लाख की इमारती बरामद, अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर वन अमले ने की कार्रवाई... मौके से तस्कर फरार

     पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने जिन सपनों के साथ विकास को केन्द्र में रखकर छत्तीसगढ़, झारखण्ड और उत्तराखंड का निर्माण किया था, उनके उन सपनों को पूरा करते हुए इन तीनों राज्यों को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाना भी हमारा लक्ष्य है।

Read More :  बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम! 

    प्रधानमंत्री शनिवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार की प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के एक विशाल सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मोदी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को तीन हजार 840 करोड़ रूपए की सड़क और रेल परियोजनाओं की सौगात दी। 

PM-Modis-visit-to-Janjgir

Read More :  शिक्षाकर्मियों ने संविलियन के लिए इस तरह माना आभार, सीएम को लड्डुओं से तौला

    पीएम मोदी ने 1607 करोड़ रूपए की बिलासपुर-पथरापाली फोरलेन सड़क, 535 करोड़ रूपए की सरगांव-बिलासपुर फोरलेन सड़क और लगभग 1698 करोड़ रूपए की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेल लाईन का डिजिटल शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मोदी ने छत्तीसगढ़ के तेजी से हो रहे विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष रूप से तारीफ की। 


Read More :  जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल ​के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई

'जय जोहार' के संबोधन से की भाषण की शुरूआत:    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत छत्तीसगढ़ी भाषा में की और विशाल जन-समूह का 'जय जोहार' कहकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा- सबसे पहले तो मैं छत्तीसगढ़ के नागरिकों का सिर झुकाकर नमन करता हूं, जिनके आशीर्वाद से हमें दिन-रात जनता के लिए कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती रहती है। 

     मोदी ने कहा कि अटल जी ने तीनों राज्यों छत्तीसगढ़, झारखण्ड और उत्तराखंड का निर्माण किया लेकिन इसमें दूर-दूर तक कहीं भी राजनीति का 'र' भी नहीं था। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी शुद्ध और नेक इरादे से किया गया। यह विकास के मामले में अटल जी की दूरगामी सोच थी।  


Read More :  सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर : PM मोदी की हत्या की साजिश के लिए खरीदे जाने वाले थे ये विदेशी हथियार... महाराष्ट्र पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा!

9/01/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में महाराष्‍ट्र पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे कई सनसनीखेज सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि पीएम मोदी की हत्या के लिए विदेशी अत्याधुनिक हथियार खरीदे जाने की प्लानिंग थी। 

Foreign-arms-to-be-purchased-for-killing-PM-Modi

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

    महाराष्‍ट्र पुलिस के एडीशनल डायरेक्‍टर जनरल (एडीजी) परम बीर सिंह के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई ऐसे सबूत मिले हैं जो गिरफ्तार आरोपियों और माओवादियों की साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसकी पुष्‍टि होने के बाद ही पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

Read More :  नाबालिग छात्रा की लूट ली अस्मत... और थाने के पास ही बेखौफ मंडरा रहे थे आरोपी, पुलिस ने दो चचेरे भाईयों को धर-दबोचा

     महाराष्ट्र पुलिस की मानें तो आरोपी रोना विल्सन के कंप्यूटर से इस साजिश से जुड़े अहम सबूत हाथ लगे हैं। ये सबूत कंप्यूटर में पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइल्स के रूप में सुरक्षित रखी गई थी। इन फाइल्स की पड़ताल के दौरान एक बड़ी आपराधिक साजिश के लिए कई आधुनिक हथियारों की लिस्ट पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस के मुताबिक कंप्यूटर से मिली हथियारों की लिस्ट वाली फाइल में रूसी, चीनी और अमेरिकी ग्रेनेड लॉन्चर का जिक्र है। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेत कर हत्या की और शव सड़क पर फेंक दिया... मौकेे से नक्सली पिट्ठू बरामद

    प्रेसवार्ता के दौरान एडीजी पीबी सिंह ने रोना विल्सन की ओर से कामरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठठी का कुछ अंश भी पढ़ा। इसमें पीएम मोदी को मारने की साजिश का साफ तौर पर जिक्र था। एडीजी ने बताया कि पकड़े गए कार्यकर्ता माओवादियों के साथ संपर्क में थे। जांच से खुलासा हुआ कि माओवादी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे और गिरफ्तार आरोपी इसमें उनकी मदद कर रहे थे।

Read More :  भाजपा जिला महामंत्री ने शिक्षक पर लगाया गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप, एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जानिए कौन-कौन से हैं ये हथियारः

Foreign-arms-to-be-purchased-for-killing-PM-Modi
GM-94 ग्रेनेड लॉन्चर :   ये एक रशियन ग्रेनेड लॉन्चर है। करीब 5 किलो वजनी इस वैपन को मैनुअली रीलोड किया जाता है। इसकी 3 राउंड की मैगजीन कैपेसिटी है। इसकी मारक क्षमता 300 मीटर तक होती है।  
Foreign-arms-to-be-purchased-for-killing-PM-Modi
M 203 (M4) :   यह एक अमेरिकी हथियार है। डेढ़ किलो वजनी इस हथियार की मारक क्षमता 150 मीटर से लेकर 300 मीटर तक होती है। इसे M-4 के नाम से भी जाना जाता है।  


Foreign-arms-to-be-purchased-for-killing-PM-Modi
QLZ W-87 :  यह चाइनीज ग्रेनेड लॉन्चर है, जिसकी मारक क्षमता 600 मीटर तक है। इस ऑटोमैटिक हथियार से एक मिनट में 500 राउंड तक फायर किए जा सकते हैं।




राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

7/20/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

       अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। 

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
      इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें


loading...

भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

6/17/2018

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी शख्स का नाम नदीम खान बताया जा रहा है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर नदीम ने लिखा कि वह पीएम को गोली मारने वाला है। विधायक गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। 

भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
       बता दें कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर सुबह साइकिल चलाते हुए अपनी दो तस्वीरें और दो वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था 'गुड मॉर्निंग'। गुर्जर के इसी पोस्ट पर आरोपी नदीम ने धमकी भरी टिप्पणी करते हुए लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक ने शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज  2


🔼  आरोपी के fb पर किए गए कमेंट्स का स्क्रीन शॉट

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

      इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी अगली टिप्पणी में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखा है। उसने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते लिखा है कि वह किसी से नहीं डरता। नदीम लिखता है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद। जब चाहे मिल लेना, डरता नहीं हूं किसी से। किसी से पूछ भी लेना चाहे। अशोक विहार में रहता हूं।' इधर, भाजपा नेता की शिकायत पर लोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

6/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमतौर पर अपनी रैलियों और सभाओं में कांग्रेस पर हमला करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। भिलाई की आमसभा में उन्होंने एक बार भी ना तो कांग्रेस का नाम लिया और ना ही सियासी वार करते दिखे। 

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

       इतना ही नहीं पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार आश्चर्यजनक रूप से गायब रहे। प्रधानमंत्री का ये बदला हुआ अंदाज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पुरानी सरकार में जिन इलाकों में सड़कें बनाना भी बड़ी चुनौती बन जाती थी, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे बन रहे हैं।

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         काफी दिनों बाद इस बार पीएम के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का नाम लोगों ने सुना। मोदी ने कहा कि अटलजी के विजन को रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। जिस राज्य के निर्माण के पीछे अटलजी का विजन है, आप लोगों की कड़ी तपस्या है। उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना उनके लिए सुखद अनुभव है।  

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

6/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ के प्रवास पर थे। यहां से नई दिल्ली लौटने के बाद पीएम ने अपने रायपुर और भिलाई प्रवास पर केन्द्रित बैक टू बैक 1 दर्जन से अधिक ट्वीट किए। ट्विटर पर जनता के नाम संदेश में मोदी ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार बताते हुए अटलजी को याद किया और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भी तारीफ की।

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !
       
        मोदी ट्वीट किया- 'हमारे प्रिय अटलजी से छत्तीसगढ़ का गहरा जुड़ाव है। अटलजी ने विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा। हमारे साथ डॉ. रमन सिंह जी जैसे ऊर्जावान नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को गरिमापूर्ण नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम सब वचनबद्ध हैं।' प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर भिलाई की यात्रा और वहां की आमसभा के अनेक फोटों और वीडियो फुटेज भी पोस्ट किए। 

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

      पीएम मोदी ने लिखा- 'आज छत्तीसगढ़ में मुझे विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने का अवसर मिला। ये प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के मेरे भाईयों और बहनों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। यहां के मुख्यमंत्री वर्षो से भिलाई में आईआईटी लाने का प्रयास कर रहे थे। हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि हमने छत्तीसगढ़ में आईआईटी लाने का निर्णय किया और आज उसका शिलान्यास हुआ।'


Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       पीएम मोदी ने लिखा- 'भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया, बल्कि जीवन, समाज और देश का भी निर्माण किया है। भिलाई का आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत बनाएगा। उन्होंने भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण के शुभारंभ पर ट्वीट करते कहा-डिजिटल इंडिया सिर्फ स्थानों को नहीं बल्कि लोगों को भी आपस में जोड़ेगा।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


loading...

25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''....जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

6/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रतिबंधि‍त माओवादी संगठन पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के प्रमुख दिनेश गोप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सही आदमी बताया है। हालांकि, गोप का कहना था कि पीएम मोदी की संगत गलत लोगों से है। वे गलत लोगों से घिरे हुए हैं।

25 लाख का इनामी माओवादी बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा !
      अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में माओवादी नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक मेहनती और उपयुक्त राजनेता हैं। इसके बावजूद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था वैसी ही भ्रष्ट बनी हुई है, जैसे कि कांग्रेस के दौर में थी। सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, लेकिन आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

पीएम मोदी को माओवादियों से जान के खतरे पर माओवादी नेता गोप ने कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है। या फिर किसी लोकप्रिय नेता को फंसाने की साजिश हो सकती है। गोप के मुताबिक यह सरकारी अधिकारियों की करामात भी हो सकती है। बता दें कि पीएलएफआई नेता गोप के सिर पर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह झारखंड के जंगलों में बीते कई सालों से सक्रिय हैं। 
यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

        इंटरव्यू में पीएलएफआई सुप्रीमो गोप ने कहा, 'मोदी सही नेता हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन उनके आसपास के आदमी ठीक नहीं हैं। यह सिस्टम ही भ्रष्ट है। नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब। कांग्रेस के जमाने से ही सिस्टम भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और मौजूदा मोदी सरकार में भी यही हाल है।'

loading...

बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

6/14/2018

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पीएम मोदी ने गुरूवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान बस्तर की जनता को राज्य की प्रथम घरेलू विमान सेवा की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केन्द्र सरकार की 'उड़ान' परियोजना के तहत विमान सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो गया। 

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली विमान ने भरी उड़ान

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

          प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए जगदलपुर विमानतल के टर्मिनट बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। बस्तर में विमान सेवा शुरू हो जाने से एयर ओड़िशा कंपनी के 19 सीटों वाले विमान से यात्री सिर्फ 1670 रूपए के टिकट पर रायपुर से जगदलपुर केवल 40 मिनट में पहुंच सकेंगे।  

Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

        भिलाई की आमसभा में पीएम मोदी ने बस्तरवासियों को विमान सेवा के शुभारंभ होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा सपना रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। बस्तर में जहां सड़कें बनना बड़ी चुनौती थी वहां एयरपोर्ट बना है। यह वहां के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं बधाई देता हूं। इधर, मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !


loading...

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

6/14/2018

      रायपुर @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार सुबह राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अगुवाई में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान हुआ कुछ ऐसा जो पीएम मोदी को नागवार गुजरा। इसके लिए दो भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री की नाराजगी भी झेलनी पड़ गई। 

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

        दरअसल, हुआ यूं कि पीएम के स्वागत में माना एयरपोर्ट में सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था। इसमें सीएम डॉ रमन सिंह से लेकर मंत्रीमंडल के सदस्य व तमाम प्रमुख अफसर शामिल थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से एयरपोर्ट में उतरे तो सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने लाल गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट ! 2

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       सीएम के बाद बारी आई रमन कैबिनेट के मंत्रियों और सांसदों की। इसी दौरान रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उनके पैर छूने लगे। इस पर पीएम ने विधायक को टोका और फिर पूछा की आप कहाँ के विधायक हैं। सुंदरानी ने अपना परिचय दिया और मोदी आगे बढ़ गए। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत अधिकारियों और भाजपा संगठन के नेताओं ने भी किया।
 

Read More :  भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार, नाश्ते का भी रहेगा इंतजाम... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट्स !

        पीएम के अभिवादन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी सुंदरानी के नक्शेकदम पर चलते हुए मोदी का पैर छूने लगे। इस पर प्रधानमंत्री ने उनके पीठ पर हाथ रखकर आशीर्वाद तो दिया लेकिन कहा कि झुको मत। बता दें कि 14 मार्च को बस्तर के जांगला प्रवास के दौरान पीएमओ ने निर्देश जारी किया था कि पीएम के स्वागत में केवल गुलाब भेंट किया जाए। लिहाजा पीएम का स्वागत इस बार भी बुके की जगह रेड रोज से किया गया। 

Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर


loading...

आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

6/14/2018

     जगदलपुर @ खबर बस्तर। गुरूवार 14 जून बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। आज बस्तर के लोगों के हवाई सफर के अरमानों को पंख लगने वाले हैं। पीएम मोदी भिलाई की आमसभा से रिमोट दबाकर छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इस आदिवासी अंचल के लोगों के हवाई सफर का बरसों पुराना ख्वाब हकीकत में बदल जाएगा। 

आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर
      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जगदलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम द्वारा विमान सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद जगदलपुर से पहली फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। इसमें चुनिंदा लोगों को सफर करने का सौभाग्य मिलेगा। 

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर 2

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

        बस्तर से उड़ने वाली पहली फ्लाइट में सफर करने वालों में बीए प्रथम वर्ष की दृष्टिहीन छात्रा गुरुवारी, नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाली छात्रा इंदु नेताम, सरपंच सुमन कश्यप के साथ ही कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं प्रयास संस्था के कुछ बच्चों को भी रायपुर भेजा जा रहा है।  

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

         इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने भी उड़ान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एयर ओडिशा की 19 सीटर फ्लाइट यहाँ पहुंच चुकी है और बुधवार को इसका उड़ान भरकर ट्रायल भी किया गया। विमान सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए एयरपोर्ट में डोम व स्टेज बनकर तैयार है। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं, जिसमें पीएम के हाथों भिलाई से होने वाले शुभारंभ का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

Read More :  भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार, नाश्ते का भी रहेगा इंतजाम... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट्स !


loading...

भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार, नाश्ते का भी रहेगा इंतजाम... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट्स !

6/13/2018

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर स्टील सिटी भिलाई सजकर तैयार है। पीएम के स्वागत में पूरे शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों को सजाया-संवारा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत 5 केंद्रीय मंत्री और सीएम डॉ रमन सिं​ह के अलावे प्रदेश के सभी मंत्रिमंडल सदस्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट !

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       पीएम मोदी की सभा मे 1 लाख से भी अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिनके लिए नाश्ते और लंच का इंतजाम किया जा रहा है। आमसभा में जुटने वाली भीड़ के लिए अक्षय पात्र में फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इस पैकेट में 6 पूरी के साथ हलवा और अचार रहेगा। बड़ी तादाद में बनने वाले फूड पैकेट्स भिलाई के अलावा नागपुर व बिलासपुर में तैयार किए जा रहे हैं।

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

       आमसभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए लंच के अलावा नाश्ते की भी व्यवस्था र​हेगी। ब्रेकफास्ट में सुबह चना-मुर्रा, बिस्किट और केला दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुबह 7 बजे से बसों में भिलाई के लिए रवाना किया जाएगा। इन्हें यात्री बसों में ही नाश्ता परोसा जाएगा। वहीं सभास्थल पर गर्मी और उमस को देखते हुए पानी पाउच के अलावा लगभग 3 लाख मठा के पैकेट बांटे जाएंगे।

Read More :  पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !

       बता दें कि पीएम की सभा के लिए करीब एक लाख लंच पैकेट तैयार करने में 12 हजार किलो आटा, 2 हजार किलो सूजी, 4 हजार किलो शक्कर, 6 हजार लीटर तेल, 6 क्विंटल किशमिश और 1 लाख पैकेट आचार लग रहा है। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार करने में लगभग 1 हजार महिला व पुरुष कर्मचारी लगे हुए है। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO : दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों के बीच फिर चले लात-घूंसे... अब चिकन मार्केट में दुकानों के आबंटन को लेकर मचा बवाल !


loading...

PM मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

6/08/2018

   महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हुए एक सनसनीखेज खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी है। यह खुलासा है नक्सलियों की उस साजिश का, जिसमें माओवादी PM मोदी की हत्या किए जाने का जिक्र एक चिट्ठी में कर रहे हैं। 

EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है...
     दरअसल, नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से मिली चिट्ठी से इस साजिश का खुलासा हुआ। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस का दावा है कि उन्होंने जैकब के कंप्यूटर से यह चिट्ठी बरामद की है। पुलिस को शक है कि जैकब विल्सन को यह चिट्ठी आनंद तेलतुंबडे ने लिखी थी।  
        इस चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की भी हत्या करने के बारे में लिखा गया है। चिट्ठी में हथियार और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों के लेन-देने का भी जिक्र है। 


EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है... 2
🔼   पुणे पुलिस द्वारा बरामद नक्सलियों की कथित चिट्ठी

पुलिस द्वारा बरामद चिट्ठी का मजमून कुछ इस तरह है...
प्रिय कॉमरेड,
         लाल सलाम !
      आपका आखिरी खत 20 मार्च को मिला. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यहां अरुण, वेर्नोन और अन्य लोग शहर में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे दो-तरफा संघर्ष को लेकर चिंतित हैं. खासकर बिजॉय दा के दुर्भाग्यपूर्ण देहांत के बाद. वह पार्टी और लाल क्रांति के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित थे और दूरदृष्टि वाले मजबूत नेता थे. आज के चुनौतीपूर्ण दौर में उनके नेतृत्व की बेहद जरूरत थी.

        पार्टी में तब तक चीजें काफी बेहतर थीं, जब तक प्रशांत का अहंवादी एजेंडा पार्टी हितों और राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर हावी नहीं हुआ था. राजनीतिक बंदी कॉमरेड साईबाबा ने 2013 में ही आपके सामने यह मुद्दा उठाया था, जब प्रशांत ने साईबाबा के खिलाफ बगावत कर दी थी.  

       हमारा मानना है कि गढ़चिरौली कोर्ट के फैसले ने एक तरह से पार्टी को प्रशांत द्वारा होने वाले नुकसान से ही बचाया. इन सबके बावजूद साईबाबा के बचाव के लिए हम अथक मेहनत कर रहे हैं. जेल में बंद कॉमरेड साथी की मदद के लिए हर संभव कानूनी सलाह ली जा रही है.

       एचबी को हमारे पक्ष में जनमत बनाने के लिए कार्यक्रमों और विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन की सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 20 अप्रैल को हम 'जीएन साईबाबा के बचाव एवं रिहाई के लिए कमिटी' के बैनर तले एक और कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. अपने सभी राजनीतिक बंदी साथियों की राहत के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले. 

      कॉमरेड अशोक बी, अमित बी, सीमा और सुधीर ने सीआरपीपी ईसी की लगातार और ज्यादा बैठकें किए जाने पर जोर दिया है. इससे महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पेंडिंग चल रहे ढेरों केसेज के संबंध में बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

Read More :  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर... हथियार और विस्फोटक बरामद

     दूसरी ओर कॉमरेड सिराज ने पार्टी के लिए हरसंभव मदद करने की इच्छा जाहिर की है. वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के साहित्य, प्रस्तावों और पार्टी संविधान का अध्ययन कर रहे हैं. तमाम चुनौतियों के बावजूद वह दूसरे एपीटी क्रॉस ओवर के लिए तैयार हैं. इस बार में कॉमरेड सिराज के साथ एक अन्य कॉमरेड को भी भेजना चाहूंगा. 

      इस चिट्ठी के साथ भेजे गए मेमोरी चिप में उसका सीवी मौजूद है. पिछले साल विष्णु ने कॉमरेड बसंत से मुलाकात कर यह डील पक्की की थी. उस समय कॉमरेड किसन मुलाकात नहीं कर सके थे. उम्मीद है आपको इस मीटिंग की डीटेल्स मिल गई होंगी और एम4 बंदूकें और 4 लाख गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों की जरूरत के बारे में भी पता लग गया होगा.

       हिंदू फासीवाद को हराना हमारा कोर एजेंडा है और पार्टी का मुख्य ध्येय है. सीक्रेट सेल और संस्थान से खुले तौर पर जुड़े कई लीडर्स ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है. हम समान विचारधारा वाले संगठनों, राजनीतिक दलों और देशभर में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं. 
        मोदी के नेतृत्व वाली हिंदू फासीवादी सरकार मूलवासी आदिवासियों की जिंदगी में भी घुसपैठ कर चुकी है. बिहार और पश्चिम बंगाल में हार के बावजूद मोदी ने 15 राज्यों में सफलतापूर्वक बीजेपी की सरकार बना ली है. अगर बीजेपी की आगे बढ़ने की यही गति बनी रही तो हमारी पार्टी को हर मोर्चे पर तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. विरोध की आवाजों को पहले से भी अधिक बलपूर्वक दबाया जा रहा है और मिशन 2016 का और बर्बर रूप सामने आया है.

        कॉमरेड किसन सहित कई कॉमरेड साथियों ने मोदी-राज के खात्मे के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाने का प्रस्ताव रखा है. हम राजीव गांधी हत्याकांड की तर्ज पर ही एक और हत्याकांड के बारे में विचार कर रहे हैं. यह खुदकुशी करने जैसा है और इसके भी काफी आसार हैं कि हम इसमें असफल हो जाएं।

       लेकिन हमें ऐसा लगता है कि पार्टी पीबी/सीसी को हमारे सुझाव पर विचार विमर्श करना चाहिए. उसके (मोदी) रोड शोज को निशाना बनाना अच्छी रणनीति साबित हो सकता है. हम सभी का मानना है कि पार्टी का अस्तित्व हर कुर्बानी से ऊपर है. शेष अगली चिट्ठी में।
शुभकामनाएं....
Note : नक्सलियों की इस चिट्ठी का हिन्दी अनुवाद aajtak.intoday.in में प्रकाशित हुआ है, जिसे हम अपने पाठकों के लिए जस का तस प्रकाशित कर रहे हैं....

loading...

नक्सलियों द्वारा PM मोदी की हत्या की साजिश मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- हारी हुई लड़ाई लड़ रहे माओवादी

6/08/2018

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। माओवादियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या करने की साजिश मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हमेशा पूरा ख्याल रखते हैं। 

नक्सलियों द्वारा PM मोदी की हत्या की साजिश मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- हारी हुई लड़ाई लड़ रहे माओवादी
      राजनाथ ने कहा कि देश में माओवाद और उग्रवाद का काफी हद तक खात्मा हो गया है। माओवादी और उग्रवादी अब अपनी हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि पुणे पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों की एक चिट्ठी के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि माओवादी राजीव गांधी हत्याकांड की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ 
हत्या की साजिश से व्यथित हूं : रामदेव 
  पीएम मोदी की हत्या की साजिश को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र की धरोहर हैं। उनकी हत्या के षड्यंत्र को जानकर मैं व्यथित हूं। रामदेव ने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए और सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसमें सरकार का देना चाहिए।
       केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मसले पर कहा कि सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। समूचा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। देश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते कहा कि साजिश को लेकर कांग्रेस जिस तरह से चिल्ला रही है, उसे बंद करना चाहिए। 

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !


loading...

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

5/26/2018

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखने को मिली। शुक्रवार को विश्व भारती यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गया। इतना ही नहीं इस शख्स ने पीएम मोदी को रवींद्र नाथ टैगोर की एक तस्वीर दी और उनके साथ एक फोटो भी खिंचाई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका। 

यह भी पढ़िए :  क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ
       मौके पर मौजूद एसपीजी कमांडों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी उन्होंने पलक झपकते ही उसे दबोच लिया। घटना उस समय हुई जब पीएम मोदी के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी स्टेज से उतरने ही वाले थे। पीएम की सुरक्षा घेरे को भेदकर जिस तरह एक अज्ञात शख्स मोदी के करीब तक पहुंचा उसे बड़ी चूक मानी जा रही है।  

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

       पीएम की सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले शख्स का नाम स्वपन मारित बताया जा रहा है। उसने मंच पर पहुंच पीएम मोदी के पैर छुए और पुलिस द्वारा वहां से हटाए जाने से पहले ही उन्हें रवींद्र नाथ टैगोर की एक तस्वीर भी दी। यह देखकर प्रधानमंत्री भी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने स्वपन से टैगोर की तस्वीर ले ली। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि बहुत कम ही इस दृश्य को देख पाए।  

       घटना के बाद पुलिस ने स्वपन को हिरासत में ले लिया और बोलापुर थाने में ले जाकर कड़ी पूछताछ की। रात भर उन्हें थाने में बिठाकर रखा गया था। बता दें कि यह वाक्या उस वक्त हुआ जब शां​ति निकेतन में अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के चलते सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !


loading...

पीएम मोदी को दिए लंच में खास रहा तिरंगे केे कलर का मेन्यू कार्ड, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद रखा हर छोटी बात का ख्याल ǃ

4/28/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय चीन दौरे के बाद स्वदेश लौट आए हैं। इस दौरे में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 मुलाकातें हुईं और दोनों नेताओं ने एक बार लंच और एक बार डिनर साथ में किया। इस दौरान जिनपिंग के साथ मोदी की एक अलग केमिस्ट्री दिखाई दी। 

पीएम मोदी को दिए लंच में खास रहा तिरंगे केे कलर का मेन्यू कार्ड, राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद रखा हर छोटी बात का ख्याल ǃ
       शनिवार को जिनपिंग ने मोदी के लिए प्राइवेट लंच रखा था। इसका मेन्यू कार्ड खास तौर पर तिरंगे की तर्ज पर बना था। कार्ड में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी तस्वीर थी। कहा जा रहा है कि मोदी के इस दौरे के दौरान खुद जिनपिंग ने हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रखा। लंच के मेनू कार्ड को भी उनकी इसी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह

       पीएम मोदी के दौरे के आखिरी दिन शनिवार को शी जिनपिंग ने दिल्ली लौटने से पहले खास लंच रखा। इस दौरान जिनपिंग ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान दिया। खबरों के मुताबिक लंच के दौरान एक खास डिजाइन का मेन्यू कार्ड बनाया गया था। इसमें ऊपर की ओर केसरिया रंग,  बीच में सफेद और नीचे हरा रंग था। वहीं कार्ड के बीच में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का चित्र भी बना था। नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने ईस्ट लेक पर चाय पर भी चर्चा की। 

पीएम मोदी को दिए लंच में खास रहा तिरंगे केे कलर का मेन्यू कार्ड, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद रखा हर छोटी बात का ख्याल ǃ 2

प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी से मिले थे जिनपिंग :   चीन दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 बार मुलाकातें हुई। पहली मुलाकात हुबई म्यूजियम में हुई, जहां जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर पहली बार किसी देश के नेता से मुलाकात की। यात्रा के दूसरे दिन दोनों नेताओं ने नाव पर सैर की। दोनों नेताओं के बीच सीमा पर शांति, अफगानिस्तान में मिलकर काम करने, व्यापार और आपसी रिश्ते मजबूत करने, विशेष प्रतिनिधि नियुक्त करने और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
            मोदी के इस चीनी दौरे और राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकातों को भारत-चीन के रिश्तों में नए दौर का आगाज माना जा रहा है। क्योंकि इन दो दिनों के मुलाकात के दौरान दोनों नेता बेहद सहज नजर आए। खास बात यह रही कि शी जिनपिंग खुद मोदी के स्वागत में जुटे हुए थे। खबरों की मानें तो पीएम मोदी के इस दौरे से जुड़ी हर तैयारियों पर चीनी राष्ट्रपति की खास नजर भी थी। 

यह भी पढ़िए :  पी सुंदरराज रायपुर से संभालेंगे नक्सल ऑपरेशन की कमान, रतनलाल डांगी होंगे दंतेवाड़ा के नए डीआईजी… सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर


loading...