दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शारदीय नवरात्र पर मांई दंतेश्वरी के दर्शन को दूरदराज से पहुंचे हजारों पदयात्री श्रद्धालुओं को VIP नेताओं के प्रवास का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा दंतेश्वरी मंदिर में शुक्रवार की दोपहर भी देखा गया जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्तिपीठ पहुंचे थे।
Read More : नक्सली वारदात : ग्रामीण को घर से उठा कर ले गए माओवादी, दूसरे दिन सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
अमित शाह के मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन द्वारा आम श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक शाह दोपहर साढ़े 12 बजे दंतेवाड़ा पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों भक्तजनों को मंदिर में घुसने से रोक दिया गया।

BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!
अपने मासूम बच्चों के साथ देवी दर्शन को पहुंची कई महिलाओं समेत सैकड़ों श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन उन्हें सुरक्षागत कारणों का हवाला देते सुरक्षाकर्मियों ने शक्तिपीठ में प्रवेश से मना कर दिया। इस दौरान अधिकांश श्रद्धालु नेताओं को कोसते दिखे। कई भक्तों ने तो खुले तौर पर कहा कि मंदिर सभी के लिए एक समान होता है फिर नेताओं के लिए वीआईपी व्यवस्था क्यों।

Read More : अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार चलेगी!
काफी लंबे इंतजार के बाद करीब एक बजे जब अमित शाह मंदिर पहुंचे तो एनएसजी कमांडो ने समूचे मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर जय स्तंभ चौक तक कतारबद्ध रूप से खड़े सैकड़ों भक्तजन अपनी बारी का इंतजार करते रहे। आखिरकार मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शाह जब सीएम के साथ शक्तिपीठ से विदा हुए तो फिर आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।

जानिए क्या कहा श्रद्धालुओं ने...

एक टिप्पणी भेजें