रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने नया सियासी दांव खेल दिया है। बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद अब जोगी ने सीपीआई से भी हाथ मिला लिया। इस गठबंधन के बाद अब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया बस्तर संभाग की दंतेवाड़ा और कोंटा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
Read More : करंट लगने से आवासीय विद्यालय के छात्र की मौत, सोलर सिस्टम की चपेट में आने से हुआ हादसा
रविवार को राजधानी में बीएसपी और सीपीआई नेताओं के साथ सयुंक्त प्रेसवार्ता में अजीत जोगी ने एक बात का ऐलान कर दिया। जोगी ने कहा कि सीपीआई के हमारे साथ आ जाने से गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। इससे बस्तर के अलावा सरगुजा और भिलाई में भी लाभ मिलेगा।

प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से दावा किया गया कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश में बीएसपी और जोगी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद गठबंधन की लोकप्रियता और जनसमर्थन को देखते हुए सीपीआई ने इस गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़िए : BIG NEWS : देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत...
जोगी ने कहा कि तीन समान विचारधारा वाली पार्टियों के एक साथ आने से महागठबंधन की ताकत दोगुनी हो गई है। इसका फायदा चुनाव परिणामों में साफ दिखाई देगा। बता दें कि इस गठबंधन के बाद बस्तर की जो 2 सीटें सीपीआई के हिस्से आई है वहां पार्टी का अच्छा खासा जनाधार है। छत्तीसगढ़ गठन से पहले दंतेवाड़ा और कोंटा, दोनों ही सीटों पर सीपीआई प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं।
Read More : छबिन्द्र कर्मा ने आखिर क्यों कहा कांग्रेस को अलविदा.... अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला क्यों करना पड़ा... जानिए इन सवालों के जवाब, खुद उन्हीं की जुबानी!

एक टिप्पणी भेजें