महासमुंद @ न्यूज़ डेस्क। एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवरात्रि पर माता के दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना नुआपाड़ा क्षेत्र की है। बीती रात रात एक तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार यात्री हताहत हुए है।
Read More : भाजपा के दावेदारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ कैद.... पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान
जानकारी के अनुसार बीती रात कोमना से माता के दर्शन कर श्रध्दालु वापस लौट रहे थे। इसी दरमियान उनकी बोलेरो नुआपाड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि बोलेरो में 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि इसमें से कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Read More : पहले चरण की 18 सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया... भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार!
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों में सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू, डॉ दिनेश व उसकी पत्नी व दो बच्चे, बलदीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद, अंसुला के मुकेश अग्रवाल, सांकरा के पूर्व सरपंच झुमुक नेताम के भांजी-भांजा भी शामिल हैं।

हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एक के बाद एक कर सड़क पर लाशें बिछ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को pm के लिए भिजवा दिया है। बता दें कि 3 दिन पहले भी ऐसा ही एक हादसा डोंगरगढ़ के पास भी हुआ था जिसमे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
Read More : चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय, बस्तर के इस विधायक का कटेगा टिकट... ये होंगे संभावित उम्मीदवार!

एक टिप्पणी भेजें