न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार को अंबिकापुर में उन्होंने बूथ समिति और बूथ पालक सम्मेलन को संबोधित करते बड़ा बयान दिया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई तो यहां नक्सलियों की सरकार चलने लगेगी।
यह भी पढ़िए : बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस
कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने सीएम रमन सिंह की पीठ थपथपाते कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों में जो विकास के काम हुए हैं वह पूरे देश में कहीं भी नहीं हुआ। रमन सिंह ने हर भूखे-गरीब के घर में चांवल पहुंचाने का काम किया है। एक रूपए किलो चावल और मुफ्त नमक देने वाला छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है। यही वजह है कि डॉ रमन आज भी पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...
कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते शाह ने कहा कि भाजपा नेताओं के दम पर नहीं, बल्कि अपने लाखों सक्रिय बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ एक चायवाला भी अपनी काबिलियत के दम पर पीएम बन सकता है| बूथ स्तर का कोई भी कार्यकर्ता विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री या फिर प्रधानमंत्री बन सकता है। ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था सिर्फ बीजेपी में ही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा पूछते हैं कि साढ़े 4 साल में क्या विकास हुआ। उन्हें अगर विकास देखना है तो छत्तीसगढ़ आकर देखें। मैं आपसे पूछता हूं कि आपने पिछले 70 सालों में क्या किया। बीजेपी अध्यक्ष ने सीडी काण्ड का जिक्र करते कहा कि सीडी बनाकर समाज के लोगों को शर्मसार करने वालों का छत्तीसगढ़ की जनता कभी भी साथ नहीं देगी। शाह ने कहा कि डॉ रमन ने छग में बेहतर काम किया है और वे चौथी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।
Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

एक टिप्पणी भेजें