महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर गुजरता है। इस बात से भली-भांति परिचित कांग्रेस ने इस बार बस्तर का किला फतह करने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। गुरूवार को कांग्रेस ने बस्तर की 12 सीटों पर प्रत्यशियों के नामों का ऐलान कर दिया। इस मामले में पार्टी ने भाजपा से बाजी मार ली है।
BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!
बता दें कि पहले चरण में बस्तर के अलावा राजनांदगांव के 6 सीटों पर भी 12 नवंबर को मतदान होना है। ये सभी सीटें माओवाद प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। यहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना निर्वाचन आयोग के लिए भी बड़ी चुनौती है। बात करें कांग्रेस के टिकट वितरण की तो पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को तरजीह दी है जिनके जीतने की संभावना है।
बता दें कि पहले चरण में बस्तर के अलावा राजनांदगांव के 6 सीटों पर भी 12 नवंबर को मतदान होना है। ये सभी सीटें माओवाद प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। यहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना निर्वाचन आयोग के लिए भी बड़ी चुनौती है। बात करें कांग्रेस के टिकट वितरण की तो पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को तरजीह दी है जिनके जीतने की संभावना है।
गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनकर आए थे। इनमें से 7 विधायकों पर कांग्रेस ने इस बार भी भरोसा जताया है। सिर्फ कांकेर से विधायक शंकर धुर्वा की टिकट काटी गई है और इनकी जगह पूर्व आईएएस शिशुपाल सोरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इन सीटों पर बदले प्रत्याशी: कांग्रेस की लिस्ट पर नजर डालें तो कुछ सीट ऐसे भी हैं जहां पार्टी ने नए प्रत्याशी उतारे हैं। मसलन, अंतागढ़ से अनूप नाग और जगदलपुर से रेखचंद जैन। हालांकि, रेखचंद 2008 के चुनाव में भाजपा के संतोष बाफना से चुनाव हार चुके हैं। वहीं नारायणपुर से चंदन कश्यप और बीजापुर से विक्रम मंडावी को दोबारा टिकट दी गई है। ये दोनों प्रत्याशी 2013 में रमन कैबिनेट के मंत्रियों केदार कश्यप व महेश गागड़ा से शिकस्त झेल चुके हैं। इसके बावजूद इन्हें टिकट दी गई है।
छत्तीसगढ़ में बीते 15 सालों सें सियासी वनवास झेल रही कांग्रेस इस बार सत्ता पर काबिज होने एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। ऐसे में बस्तर की 12 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किए बिना इस लक्ष्य को पूरा कर पाना संभव नहीं है। इस बात से वाकिफ पार्टी आलाकमान ने पुराने चेहरों पर ही दांव खेल दिया है।
कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बस्तर में पिछला प्रदर्शन दोहराने की भी है। दरअसल, पिछले चुनाव में बस्तर की 12 में से 8 सीटों पर कांग्रेसी विधायक जीतकर आए थे। इसके बावजूद पार्टी बहुमत के आंकड़े को जुटा पाने में नाकाम रही। कांग्रेस ने अपने मौजूदा 7 विधायकों को फिर से टिकट दिया है सो एंटी इनकंबेंसी का भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पार्टी इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी यह देखना दिलचस्प होगा।
Read More : छबिन्द्र कर्मा ने आखिर क्यों किया अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला... जानिए , खुद उन्हीं की जुबानी!
जानिए किस सीट पर कौन है प्रत्याशी...
बस्तर- लखेश्वर बघेल
जगदलपुर- रेखचंद जैन
कांकेर- शिशुपाल सोरी
दंतेवाड़ा- देवती कर्मा
कोण्डागांव- मोहनलाल मरकाम
कोंटा- कवासी लखमा
बीजापुर- विक्रम मण्डावी
भानुप्रतापपुर- मनोज सिंह मंडावी
चित्रकुट- दीपक कुमार बैज
अंतागढ़- अनूप नाग
केशकाल- संतराम नेताम
नारायणपुर- चंदन कश्यप


एक टिप्पणी भेजें