दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस की सियासत में परिवार, पद और प्रतिष्ठा के बीच फंसा पेंच सुलझ गया है। दरअसल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़िए : BJP में निष्कासन रद्द होने पर क्या बोले पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, जानिए इस खबर में...
छविंद्र की माता और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती कर्मा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई समझाइश के बाद छविंद्र ने अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। उनके इस फैसले से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि छबिन्द्र के कांग्रेस से बगावत कर नामांकन दाखिल करने के बाद से ही उन्हें मनाने की कोशिशें हो रही थी। आखिरकार मां के आगे बेटे को झुकना पड़ा और छबिन्द्र को देवती के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करना पड़ा। इसे लेकर कांग्रेस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। छबिन्द्र के निवास में करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस के लिए यह राहत भरी खबर बाहर निकली।
Read More : कांग्रेस का दामन थामने वाले BJP के इस कद्दावर नेता ने पार्टी पर लगाया आरोप... बोले- 'सत्तासीन होने के बाद से मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा'
Read More : कांग्रेस का दामन थामने वाले BJP के इस कद्दावर नेता ने पार्टी पर लगाया आरोप... बोले- 'सत्तासीन होने के बाद से मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा'

एक टिप्पणी भेजें