दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन समेत पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए। मुठभेड़ में गोलीबारी और धमाकों के बीच फंसे दूरदर्शन के असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा ने एक वीडियो रिकार्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां को संबोधित करते हुए घटना का विवरण दिया है।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना
आपको बता दें कि डीडी न्यूज़ दिल्ली की एक टीम चुनावी कवरेज के लिए दंतेवाड़ा आई थी। मंगलवार को मीडिया की टीम पुलिस जवानों के साथ नक्सलियों के गढ़ नीलावाया इलाके में रिपोर्टिंग करने पंहुची। इसी दौरान नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला कर दिया।
Read More : नक्सलियों की टोह लेने निकला ड्रोन बीजापुर के जंगल में लापता..! बासागुडा एरिया में सीआरपीएफ कर रही थी ऑपरेट
जानकारी के मुताबिक नीलावाया के जंगल में पेड़ों पर नक्सली पर्चे चस्पा थे इसे दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू शूट कर रहे थे तभी माओवादियों ने उन पर बेहद करीब से फायरिंग कर दी। नक्सलियों की गोली सीधे डीडी न्यूज कैमरामैन अच्युतानंद साहू को लगी, जिससे वो जमीन पर गिर गए।
यह भी पढ़िए : बीजापुर SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस
इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर भी ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसी दौरान दूरदर्शन के रिपोर्टर और असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा जमीन पर लेट गए और किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
Read More : चुनाव ड्यूटी पर बस्तर आए कर्नाटक के जवान की हार्ट अटैक से मौत... संतरी ड्यूटी पर तैनाती के दौरान हुआ हादसा

मुठभेड़ के दौरान नक्सली लगातार गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरसा रहे थे। इसी दौरान असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा ने अपने मोबाइल से वीडियो संदेश शूट किया। इस वीडियो में वे अपनी मां से घटना की आंखों देखी बताते कह रहे हैं कि हम नक्सलियों के एंबुश में फंस गए हैं। चारों तरफ दुश्मन घेरे हुए हैं। मौत सामने खड़ी है।
देखिए LIVE वीडियो...

एक टिप्पणी भेजें