Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

नक्सली हमले में DRG के जवान 'देवा' ने दिखाया 'दम'... स्मॉल एक्शन टीम के 3 चाकूबाज माओवादियों से हिम्मत से लड़ा, घेराबंदी कर पकड़े गए दो नक्सली


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 15 किमी दूर चेरपाल बाजार में शनिवार की शाम नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने डीआरजी के जवान पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन चाकूबाज माओवादियों से डीआरजी का आरक्षक लड़ता रहा और फिर उन्हें उनके ही चाकू से घायल कर दिया। पुलिस की घेराबंदी में दो नक्सली तो पकड़ लिए गए लेकिन तीन भाग खड़े हुए।


DRG-jawans-display-courage-in-Naxal-attack

Read More :  करंट लगने से आवासीय विद्यालय के छात्र की मौत, सोलर सिस्टम की चपेट में आने से हुआ हादसा

     आपको बता दें कि चेरपाल में शनिवार को साप्ताहिक हाट था। पुलिस के मुताबिक दस जवानों के बाजार ड्यूटी के लिए यहां से भेजा गया था। जवान सुरक्षा में तैनात थे, तभी शाम करीब पांच बजे सादे कपड़े में आए एक नक्सली ने जवान देवा मोड़ियम पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाता दूसरे नक्सली ने उसके गले पर चाकू टिका दिया।

Read More :  विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 18 में से 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान... जानिए आपके विधानसभा क्षेत्र में कब शुरू होगी वोटिंग 

     डीआरजी के जवान देवा ने फौरन दोनों नक्सलियों के हाथ झटक दिए और वे संभल नहीं पाए। देवा ने तब दोनों नक्सलियों के चेहरे पर चाकू से हमला किया। इस बीच तीसरा नक्सली भी आ गया। हो-हल्ला सुन तुरंत जवान आ गए। जवानों को देख तीन नक्सली तो भाग गए लेकिन दो जख्मी नक्सली पकड़ लिए गए।


DRG-jawans-display-courage-in-Naxal-attack

यह भी पढ़िए :  BIG NEWS : देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत...

     संवेदनशील इलाका होने के कारण चेरपाल से यहां तक आरओपी लगाई गई और रात करीब साढ़े आठ बजे जवान और घायल नक्सलियों को जिला हॉस्पिटल लाया गया। जवान देवा को गले में चोट आई है। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा, कोर्डेक्स वायर, टिफिन बम एवं चुनाव बहिष्कार से जुड़े पर्चे बरामद किए हैं।


Read More :  नक्सल प्रभावित इस जिले में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर, पत्रकारों हो रही दिक्कतों के चलते प्रशासन ने की पहल


डिमोशन पर आया था नक्सली:
     पकड़े गए दोनों नक्सली सोनू एवं सुक्कू ओयाम पेद्दाजोजेर के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक सोनू पहले प्लाटून मेंबर था और इंसास रखता था। नक्सली लीडरों ने उसका डिमोशन कर स्मॉल एक्शन टीम में भेज दिया। वहीं सुक्कू मिलिशिया मेंबर था।


DRG-jawans-display-courage-in-Naxal-attack

Read More :  प्रधान आरक्षक की हत्या कर हथियार लूटने की घटना में शामिल नक्सली समेत 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

    बताया गया है कि स्मॉल एक्शन टीम जवानों पर हमला कर उनसे हथियार छीनने के मकसद से आई थी। ये टीम देवा से इंसास छीनने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे नाकामयाब हो गए। डीआरजी प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि उन्हें चेरपाल बाजार में नक्सलियों के आने की सूचना थी। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।


Read More :  साप्ताहिक बाजार में DRG के जवान पर नक्सलियों ने किया हमला... जख्मी जवान ने किया कुछ ऐसा कि भागने लगे नक्सली, जानिए फिर क्या हुआ
... तो गांव के लोग मारे जाते:
   एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बाजार में जवान तैनात थे और उन्होंने दो नक्सलियों को घायल अवस्था में पकड़ लिया। तीन नक्सली भाग गए लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने गोलीबारी कर सकती थी। बाजार में भगदड़ मची थी और जवानों ने संयम का परिचय देते गोली नहीं चलाई। इसमें आम लोगों की भी जान जा सकती थी।

Read More :  अजीत जोगी का नया दांव: BSP के बाद अब CPI से किया गठबंधन... दंतेवाड़ा और कोंटा सीट पर बीएसपी व छजकां के समर्थन से चुनाव लड़ेगी सीपीआई

     एसपी ने बताया कि नक्सली सोनू को जबड़े और चेहरे में चोट आई है। उसे जगदलपुर रेफर किया जा रहा है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं सुक्कू का इलाज जिला हॉस्पिटल में ही चल रहा है। घायल जवान के अलावा दोनों नक्सलियों का बेहतर उपचार करवाया जा रहा है। एसपी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली हिंसक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे लेकिन पुलिस यहां शांतिपूर्ण चुनाव करवाने तैयार है।


Share this:

एक टिप्पणी भेजें