Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

पीएम मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पीएम मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अटलजी के निधन पर PM मोदी का ट्वीट- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं'...CM रमन बोले- देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरूवार की शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के पितृपुरूष वाजपेयी के अवसान पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अटलजी के निधन की खबर के बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। 

अटलजी के निधन पर PM मोदी का ट्वीट- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं'...CM रमन बोले- देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत
     प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं। लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।'

Read More :  बड़ी खबर: राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित...15 अगस्त पर फहराया जाएगा केवल तिरंगा, नहीं होंगे रंगारंग कार्यक्रम

     मोदी ने इसके बाद भी कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- 'लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं?
अटलजी के निधन पर PM मोदी का ट्वीट- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं'...CM रमन बोले- देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत
     पीएम ने ट्वीट किया- 'अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति !'

Read More :  झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?

     छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि देते कहा है- 'अटल जी को मैं किन शब्दों में बिदा करूं, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा। वे मेरे गुरू और पिता तुल्य थे। उनके निधन से 125 करोड़ भारतीयों की तरह मैं भी बहुत स्तब्ध और विचलित हूं।'

अटलजी के निधन पर PM मोदी का ट्वीट- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं'...CM रमन बोले- देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत
     डॉ. सिंह ने जारी शोक संदेश में कहा है कि अटलजी भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान नेताओं में से थे। उनके निधन से देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत हो गया। वह भारतीय समाज के सभी वर्गों में, सभी नागरिकों में और सभी राजनीतिक दलों के बीच समान रूप से सम्मानित थे।


यह भी पढ़िए : BIG BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस... बुझ गया भारतीय राजनीति का उजला सितारा


बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी की हत्या करने माओवादी रच रहे साजिश... पुलिस के हाथ लगी चिट्ठी से हुआ खुलासा !


          न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में हिंसा का पर्याय बन चुके माओवादी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आत्मघाती हमले में मारने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश का खुलासा भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद हुआ है। सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। 

 राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

दरअसल, महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने नक्सलियों की चिट्ठी के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि माओवादी देश में राजीव गांधी हत्याकांड की साजिश को दोहराना चाहते हैं। और उनके निशाने पर हैं देश के पीएम नरेन्द्र मोदी।  

Read More  :  स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !

         पुलिस के हाथ लगी नक्सलियों की चिट्ठी में कहा गया है कि मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बिहार और बंगाल को छोड़ भाजपा देशभर के करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में काबिज हो चुकी है। अगर इसी रफ्तार से बीजेपी का ग्राफ आगे बढ़ता रहा तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है।

Read More :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !

       बता दें कि 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को यह चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें इस बात जिक्र है कि हिंदू फासिस्म को रोकना अब जरूरी हो गया है। नक्सली चिट्ठी में एक और राजीव गांधी हत्याकांड करने की ओर इशारा भी किया गया है। इस मामले पर सीपीआई(M) नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि अगर इस प्रकार की कोई बात सामने आई है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

       गौरतलब है कि महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शुक्रवार को कोरे-गांव हिंसा मामले से संबंध रखने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से संबंध होने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से उक्त चिट्ठी मिली है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' की साजिश रच रहे हैं। 

loading...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक चुनाव निपटने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी है। बुधवार को लगातार 10वें दिन इसकी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 10 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.51 से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.26 से लेकर 2.58 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 

Read More :  बचेली में सीएम डॉ रमन ने दी 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- ''जनता के दरबार में कामकाज का हिसाब देने आया हूं''


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ा दाम, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगी आग के बीच मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर लोगों को कुछ राहत दे सकती है। इसके लिए ऑयल कंपनि‍यों से भी बात की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरोसा भी दिलाया है कि वो जल्द ही इसका कोई समाधान निकालेंगे। हालांकि, यह क्या होगा इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। 
        यह भी पढ़िए :  सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...

      आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनावों का मतदान संपन्न होने के बाद 14 मई से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाना शुरू कर दिए थे। बुधवार को लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार भी चिंता जता चुकी है।  

      बुधवार को देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 77.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में बुधवार को पेट्रोल के दाम 79.83 रुपए और चेन्नई में 80.11 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है। यहां दस दिनों में 2.51 रुपए बढ़कर 84.99 रुपए की दर पर प्रट्रोल लोग खरीद रहे हैं।  

Read More :  सीएम की विकास यात्रा से पहले दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 7 जवान शहीद

      सूत्रों की मानें तो लोगों को महंगाई से राहत देने सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि इस पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को इस पर अंति‍म फैसला लेना है। उम्‍मीद की जा रही है कि‍ यह कटौती 2 से 4 रुपए प्रति‍ लीटर तक हो सकती है। पेट्रोलि‍यम मंत्री धमेंद्र प्रधान संभवत: आज तेल कंपनि‍यों के साथ स्‍टॉक की स्‍थि‍ति‍ पर बातचीत करेंगे।  

       बहुत मुमकि‍न है कि‍ सरकार सार्वजनि‍क क्षेत्र की ऑयल कंपनि‍यों को कीमतें बढ़ाने से रोकने के निर्देश दे सकती है। बीते एक सप्‍ताह से एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर शासन स्तर पर चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि कच्‍चे तेल की कीमतों में कमी के दौरान मोदी सरकार ने नवंबर 2014 से लेकर जनवरी 2016 तक 9 बार एक्‍साइज ड्यूटी में इजाफा किया था। वहीं इस दौरान केवल एक बार अक्‍टूबर 2017 में कटौती की थी।


Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम


loading...

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी के कतरे पर, पीयूष गोयल को रेल के साथ वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मोदी सरकार में सोमवार को एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अरुण जेटली के स्वास्थ्यगत कारणों के चलते वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को सौंपी गई है। मौजूदा समय में वे रेल मंत्री हैं। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी को झटका लगा है। उनसे सूचना प्रसारण मंत्रालय वापस ले लिया गया है।
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी के कतरे पर, पीयूष गोयल को रेल के साथ वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी
ईरानी की जगह राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना प्रसारण मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है। स्मृति अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय ही देखेंगी।
              बता दें कि अरुण जेटली का सोमवार को ही सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। वे पिछले काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। खबरों के मुताबिक, खराब सेहत का असर उनके कामकाज पर पड़ रहा था। इसी वजह से जेटली के पूरी तरह से स्वस्थ होने तक पीयूष गोयल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी।

Read More :  विकास यात्रा में नारायणपुर पहुंचे सीएम डॉ रमन बोले- 'बंदूक लेकर नहीं विकास लेकर आया हूं, अब अबूझमाड़ के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर !' 

      जेटली से फौरी तौर पर मंत्रालय लिया जाना स्वाभाविक माना जा रहा। लेकिन स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय छिनना बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे पहले एचआरडी मंत्रालय से स्मृति की छुट्टी कर दी गई थी। फेरबदल के बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय में ही राज्यमंत्री के रूप में काम देख रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर अब पूरी तरह से I&B मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे।

        आपको बता दें कि इसी महीने की 26 तारीख को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पीएमओ द्वारा सभी मंत्रियों के कामकाज को स्कैन किया जा रहा है। माना जा रहा कि स्मृति का परफार्मेंस कमजोर होने के चलते ही उनका पत्ता कटा है। अब उन्हें सिर्फ कपड़ा मंत्रालय तक ही सीमित कर दिया गया है।

यह भी पढ़िए :  कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !  


loading...

पीएम नरेन्द्र मोदी के बीजापुर प्रवास से नक्सल प्रभावित जिले की बदलेगी तस्वीर, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई


      बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में रोज हो रहे धमाकों और नक्सली वारदातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान भैरमगढ़ ब्लाक के जांगला में पीएम मोदी 'आयुष्मान भारत योजना' की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वे जिलेवासियों को कई अन्य सौगातें भी प्रधानमंत्री देंगे। 

 पीएम नरेन्द्र मोदी के बीजापुर प्रवास से नक्सल प्रभावित जिले की बदलेगी तस्वीर,  भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई
        जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के हाथों IAP योजना के बदले हुए नए रूप सेन्ट्रल असिस्टेंस योजना के शुभारंभ की भी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत चयनित जिलों के विकास के लिए 28.75 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे। बीजापुर प्रवास के दौरान पीएम मोदी शहीदों की याद में बनाए जा रहे संकल्प स्थल का भी लोकार्पण करेंगे।  

      बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बीजापुर में 100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी भी सौंपेंगे। इस मौके पर 100 हितग्राहियों को आबादी पट्टा भी वितरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास के लिए लगभग 150 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की भी संभावना है।

Read  More :   अजीत जोगी के अचानक बीमार पड़ने की खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल... फिर जोगी ने खुद Video जारी कर दी ये सफाई ! 

      प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने जांगला पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह समेत अला अफसर मौजूद रहे। सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पीएम कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस दौरान भोपालपटनम में नक्सली हमले में मृत पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा की मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। 
 पीएम नरेन्द्र मोदी के बीजापुर प्रवास से नक्सल प्रभावित जिले की बदलेगी तस्वीर,  भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई  2
भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट का कहना है कि पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। प्रधानमंत्री का बीजापुर की धरती पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पीएम का जांगला प्रवास बीजापुर जिले के लिए गौरव की बात है। उनके इस दौरे से आदिवासी बहुल जिले की तस्वीर बदलेगी। वे कई विकास योजनाओं की सौगात भी क्षेत्रवासियों को देंगे। 
        भाजपा जिला अध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि संकनी चंद्रैया के छजकां में जाने से पार्टी को कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हम इसके सदस्य हैं यह बड़ी बात है। फिलहाल सभी कार्यकर्ता पीएम के प्रवास को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है और इसी को देखते किसान, युवा और गरीब तबके के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है। 

यह भी पढ़िए :   चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !

loading...