जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के धुरगांव में शनिवार को आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। राहुल ने कहा कि टाटा द्वारा स्टील प्लांट के लिए अधिगृहित की गई भूमि को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को लौटाकर ऐतिहासिक काम किया है।
Read More : छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!
कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली में केन्द्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोहाण्डीगुड़ा में प्रस्तावित टाटा स्टील प्लांट के लिए किसानों से जमीन ली गई थी लेकिन दस साल बाद भी उस पर काम नहीं हुआ। यहां के किसान अपनी जमीन वापस चाहते थे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने किसानों को जमीन वापस लौटाने का फैसला किया और इसे अंजाम तक भी पहुंचाया।
Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

राहुल ने कहा कि बस्तर की जल, जंगल और जमीन पर यहां के मूल निवासियों का हक है। जंगल में जो उगता है, उसका भी फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए।
Read More : दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!
हमने पहले ही कहा था कि भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक किसानों से जो भी जमीन ली जाएगी वो उनकी सहमति से ही ली जाएगी। ऐसा होने पर उन्हें मार्केट रेट से 5 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पांच साल तक संबंधित भूमि पर काम शुरू नहीं हुआ तो वह जमीन किसानों को वापस दी जाएगी।

राहुल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को धान का मूल्य 1400-1500 रुपए मिला करता था। वहीं अब कांग्रेस की सरकार में 2500 रुपए दिया जा रहा है। अब तेंदूपत्ता के लिए भी 4 हजार रुपए मिलता है।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी
राहुल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के चंद घंटों में ही पूरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कोण्डागांव जिले में 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण ईकाई की आधारशिला भी रखी।
Read More : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!