बीजापुर @ खबर बस्तर। सीएम डॉ रमन सिंह ने पिछले 15 सालों में बीजापुर समेत बस्तर की तस्वीर बदलने में भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते कहा कि 55 सालों मे कांग्रेस ने इस इलाके के लिए क्या किया, ये बात लोगों को कांग्रेस से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जिले की जो तरक्की पिछले सालों मे दिख रही है, उसमें विधायक महेश गागड़ा का बड़ी भूमिका है।
BREAKING : भाजपा नेता पर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दंतेवाड़ा दौरा रद्द, किरंदुल में होने वाली थी चुनावी रैली
यहां मिनी स्टेडियम में महेश गागड़ा के पक्ष में वोट मांगने आए सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि 15 साल पहले बीजापुर एक गांव था। जब जिला बना तो इसे मुख्यालय बना दिया गया। तब विपक्षी मजाक उड़ाते थे। अब वे चुप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया के चरण में ये अब मॉडल टाउन बनकर उभर रहा है। जिले में पंद्रह सालों में सड़कों का जाल बिछ गया है।
यहां मिनी स्टेडियम में महेश गागड़ा के पक्ष में वोट मांगने आए सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि 15 साल पहले बीजापुर एक गांव था। जब जिला बना तो इसे मुख्यालय बना दिया गया। तब विपक्षी मजाक उड़ाते थे। अब वे चुप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया के चरण में ये अब मॉडल टाउन बनकर उभर रहा है। जिले में पंद्रह सालों में सड़कों का जाल बिछ गया है।
यह भी पढ़िए : जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता नंदलाल मुड़ामी को रायपुर किया गया रेफर... इलाज शुरू, दुआओं का दौर जारी
डॉ रमन लड़ रहा चुनाव: सीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ नारे लगाती है और झूठे वादे करती है। इसने गरीबों को ऊपर लाने कुछ नहीं किया, बल्कि बस्तर को 55 साल तक बंधक बनाए रखा। शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले का विकास तेजी से हुआ है। यहां महेश गागड़ा ही नहीं बल्कि खुद रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाजपा यहां 25 हजार वोटों के अंतर से जीतेगी।
सभा में आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष हरिहर साहनी एवं 38 महिलाओं समेत 175 लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डे ने दक्षिण बस्तर से सिविल सेवा में पास करने वाली युवतियों की तारीफ करते कहा कि ये भाजपा की सोच का नतीजा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं को रोक रही कांग्रेस: गागड़ा विधायक महेश गागड़ा ने आरोप लगाया कि झण्डा लेकर आ रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जीत का अंतर काफी ज्यादा होगा। पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम ने कहा कि डॉ रमन सिंह की बस्तर में खास दिलचस्पी हैं उनके किए कार्यों को देखकर लोग समझ गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें