बीजापुर @ खबर बस्तर। अजीत जोगी की सभा में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना संकनी ने भाजपा छोड़कर छजकां में प्रवेश किया। उनके अलावा कांग्रेस से बालकृष्ण सड़मेक, दीपक काका, बीआर हेमला, जी मट्टी, राजेन्द्र एनल, किशोर तोड़ेम, सुधाकर, बीजेपी से सड़वली जंगम, बुटी मज्जी एवं सपा से नीलेश मोड़ियम ने जकांछ का दामन थामा।
Read More : रमन सरकार नहीं चाहती खत्म हो माओवाद, हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले होगा नक्सली समस्या का हल : अजीत जोगी
अजीत जोगी ने सकनी चंद्रैया को बीजापुर का शेर और उनकी पत्नी जमुना सकनी को शेरनी बताते कहा कि इस चुनाव में बीजापुर सीट में गठबंधन नजर आ रहा है। बसपा और सीपीआई के नेता भी सकनी चंद्रैया का पूरा साथ दे रहे हैं। सभा में बीएसपी के मनोज नाग, आयतूराम मण्डावी, डीडी सोनवानी, अजय कुड़ियम, तम्माराव भण्डारी, सीपीआई के कमलेश झाड़ी एवं गोयाराम तेलम मौजूद थे।

सकनी ने लगाई दहाड़: जकांछ उम्मीदवार सकनी चंद्रैया ने सत्ता पक्ष पर राजनीतिक दबाव डालने का आरोप मढ़ते कहा कि अब का चुनाव सच और झूठ, अमीर और गरीब, विकास और विनाश, बराबरी और गैर बराबरी का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर रही है।
Read More : चुनाव ड्यूटी में बस्तर आए BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
सरकार शराब बेच रही है और युवाओं को शराब में डूबोकर छग को लूटने की साजिश रच रही है। ये अमीर धरती के गरीब लोगों को और गरीब बनाने की भाजपा की चाल है। जमुना सकनी ने जोगी के मुख्यमंत्रित्व काल में बेरोजगारों के लिए किए गए कार्यों की तारीफ करते कहा कि तब शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति में लोकल युवाओं को लिया जाता था।
शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति भी जनप्रतिनिधि करते थे। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलता था। विस प्रभारी विजय झाड़ी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है और वे जरूर सकनी चंद्रैया की जीत तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जेसीसी का आधार झूठ नहीं है।
Read More : केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे गागड़ा... बोले- 'कोई प्रतिद्वंदी नहीं, ये पब्लिक है सब जानती है'
Read More : केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे गागड़ा... बोले- 'कोई प्रतिद्वंदी नहीं, ये पब्लिक है सब जानती है'

एक टिप्पणी भेजें