बीजापुर @ खबर बस्तर। नामवर क्रिकेटर सुरेश रैना बीजापुर के लोगों के न्यौते पर यहां आ रहे हैं और वे स्थानीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। सुरेश रैना यहां 7 से 11 अक्टूबर तक होने वाली डे एण्ड नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ भी करेंगे। ये आयोजन विराट फाउण्डेशन की ओर से किया जा रहा है।
Read More : क्रिकेटर सुरेश रैना करेंगे बस्तर के इस जिले में व्हॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ, 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
बता दें कि यहां पहली बार भी सुरेश रैना सरीखा कोई ऐसा नामी क्रिकेटर आ रहा है। विराट फाउण्डेशन के संजू लुंकड़ एवं नंदकिशोर राना ने बताया कि सुरेश रैना एकादश एवं शेष बीजापुर एकादश का उदघाटन मैच 7 अक्टूबर को होगा। स्पर्धा का पहला मैच आवापल्ली स्वास्थ्य विभाग व रूद्रारम के बीच 7 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे होगा। स्पर्धा का खिताबी मुकाबला 11 अक्टूबर की दोपहर एक बजे होगा।
Read More : विधानसभा चुनाव: अंदरूनी इलाकों में नेताओं की सभा पर पुलिस ने थोपी हैं ये शर्तें... जानिए क्या है वे
इस स्पर्धा के पहले पुंल में आवापल्ली, रूद्रारम, चेरामंगी, उसूर, पुसगुड़ी, माटवाड़ा, भैरमगढ़ बाजारपारा, तिम्मापुर, भोपालपटनम आरसी, नैमेड़, बीजापुर चिकटराज, पामगल, मेट्ठूपल्ली, इलमिड़ी, तोयनार व सण्ड्रापल्ली होंगे। दूसरे पुल में आवापल्ली, मिड़ते, गंगालूर, संकनपल्ली, भैरमगढ़, मुरदण्डा, पेगड़ापल्ली, फरसेगढ़, कोरसापल्ली, मद्देड़ स्ट्राइकर्स, रालापल्ली, बीजापुर वन विभाग, भोपालपटनम राजापारा, कुटरू, मद्देड़ लायंस एवं जिला बल की टीमें होंगी।
इनामों की होगी बरसात: विजेता को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार रूपए नगद व ट्रॉफी दी जाएगी। बेस्ट प्लेयर, बेस्ट बॉलर व बेस्ट विकेट कीपर को एक-एक हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।
Read More : छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 11 दिसंबर को मतगणना
इसके अलावा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी जाएगी। सेमी फाइनल व फाइनल मैच 12-12 ओवर के हांगे जबकि दीगर मैच 10-10 ओवर के हांगे और इसमें तीन ओवर बैटिंग पॉवर प्ले होंगे। इसमें बाहरी खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकेगा।
Read More : नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर
खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान: क्रिकेटर सुरेश रैना खेल अकादमी में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुके 44 खिलाड़ियों का सम्मान विराट फाउण्डेशन की ओर से करेंगे। वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। भोपालपटनम में होने वाली व्हॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ भी वे जिला मुख्यालय से करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें