दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने नक्सलवाद के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की रमन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि भाजपा की सरकार नक्सलवाद की समस्या का समाधान चाहती ही नही है। जो समस्या बातचीत के रास्ते हल की जा सकती उसे अपने फायदे के लिए सालों से कायम रखा गया है।
जोगी कांग्रेस के मुखिया ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी और वे मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले नक्सल समस्या का समाधान किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बातें जोगी कांग्रेस, बसपा और सीपीआई महागठबंधन की संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करते कही।
अजीत जोगी ने कहा कि बैलाडीला डिपाजिट 13 खदान को सरकार ने अपने फायदे के लिए अडानी जैसे पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। स्थानीय बेरोज़गारों हक़ छीन कर बाहरी लोगों को नौकरियां दी रही है। बहुमूल्य वन संपदा एवं आदिवासी संस्कृति को खत्म करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।
जोगी ने कहा कि उन्होंने अपने सीएम कार्यकाल के दौरान स्थानीय बेरोज़गारों और बस्तरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगरनार स्टील प्लांट की नींव रखी थी। लेकिन डॉ रमन सिंह इसे भाजपा सरकार की देन बताते नही थक रहे हैं। और तो और सरकार आज तक इस प्लांट को चलाने में नाकाम रही और इसे भी पूंजीपतियों को बेचने की प्लांनिंग चल रही है।
यह भी पढ़िए : BREKING: दंतेवाड़ा में सामने आया आचार संहिता उल्लंघन का मामला, दीवार पर लिखा है सरकारी योजनाओं का गुणगान
आम सभा को आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चितरंजन बख्शी और राज्य सचिव आरडीसीपी राव ने भी संबोधित किया। बता दें कि महागठबंधन के तहत दंतेवाड़ा सीट सीपीआई के खाते में जाने के बाद अजीत जोगी की दक्षिण बस्तर में यह पहली सभा थी, जिसमे नेताओं ने विधानसभा प्रत्याशी नंदा सोरी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा।
Read More : 'खबर बस्तर' की खबर का असर... एक घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, दीवारों से मिटाए गए सरकारी योजनाओं के नारे!
Read More : 'खबर बस्तर' की खबर का असर... एक घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, दीवारों से मिटाए गए सरकारी योजनाओं के नारे!


एक टिप्पणी भेजें