दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर टाइगर के महेन्द्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र कर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहते निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वे अब अपनी मां और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।
BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!
अपने निवास पर समर्थकों की मौजूदगी में छबिन्द्र ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने साफ किया कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में समर्थकों व जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

Read More : नक्सली वारदात : ग्रामीण को घर से उठा कर ले गए माओवादी, दूसरे दिन सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
छबिन्द्र कर्मा ने आखिर कांग्रेस को अलविदा क्यों कहा.... उन्हें अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला क्यों करना पड़ा... अब उनका अगला कदम क्या होगा... इन सब सवालों पर छबिन्द्र कर्मा ने क्या कहा... सुनिए उन्हीं की जुबानी....

एक टिप्पणी भेजें