राजनांदगांव @ न्यूज डेस्क। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। भिलाई कैम्प 1 निवासी एक परिवार स्कार्पियो में सवार होकर लौट रहा था इसी बीच सोमनी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से इनके वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में 4 अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Read More : छबिन्द्र कर्मा ने आखिर क्यों कहा कांग्रेस को अलविदा.... अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला क्यों करना पड़ा... जानिए इन सवालों के जवाब, खुद उन्हीं की जुबानी!
जानकारी के मुताबिक भिलाई का एक परिवार दो वाहनों में डोंगरगढ़ गया हुआ था। वापसी के दौरान नेशनल हाईवे पर स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 07 BM 5880 की ट्रक क्रमांक CG 04 LD 9025 से भिडंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद एनएच पर जाम लग गया। बाद में क्रेन की मदद से वाहन को निकाला गया।

Read More : विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 18 में से 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान... जानिए आपके विधानसभा क्षेत्र में कब शुरू होगी वोटिंग
मरने वाले एक ही परिवार के लोगों में 4 महिला और 5 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि नवरात्र के दौरान सड़क पर एक ओर पदयात्री चल रहे थे और दूसरी तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Read More : अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास: दंतेश्वरी मंदिर में डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रही पाबंदी... बच्चों सहित परेशान होती रही सैकड़ों महिलाएं

एक टिप्पणी भेजें