दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में नक्सली भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात का खुलासा फोर्स की कार्रवाई के दौरान हुआ है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नक्सलियों की एक खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया।
दरअसल, कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने सुरंग के भीतर कई स्पाईक छिपा रखे थे। इन स्पाइक के जरिये वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैद निगाहों ने इसे जंगल में ढूंढ निकाला और इस साजिश को नेस्तनाबूद करते हुए माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जानकारी के मुताबिक डीएफ व सीआरपीएफ 195 बटालियन की ज्वाइंट पार्टी कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और परचेली के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस पार्टी को जंगल में सुरंग होने का अंदेशा हुआ। मौके की गहन पड़ताल की गई तो फोर्स का अनुमान सही निकला। यहां माओवादियों ने सुरंग स्पाईक और विस्फोटक छिपा रखे थे जिसे बरामद कर लिया गया।
बता दें कि इससे पहले भी नक्सली कई बार स्पाइक के जरिये जवानों को निशाना बना चुके हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन इस बात की आशंका भी बढ़ गई है कि चुनाव के दौरान नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं।
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब


एक टिप्पणी भेजें