बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के चेरपाल साप्ताहिक बाजार में तैनात DRG के जवान पर नक्सलियों द्वारा हमला किए जाने की खबर है। बताया गया है कि इस हमले में डीआरजी का जवान देवा घायल हो गया है। वहीं डीआरजी के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते तीन नक्सलियों को मौके से ही पकड़ लिया।
Read More : प्रधान आरक्षक की हत्या कर हथियार लूटने की घटना में शामिल नक्सली समेत 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक यहां से 15 किमी दूर गंगालूर रोड पर चेरपाल बाजार में डीआरजी के जवान बाजार में ड्यूटी पर थे। इस बीच शनिवार की शाम एक नक्सली ने जवान देवा पर पीछे से चाकू से वार किया। ये चाकू देवा के गले में लगा। अचानक हुए हमले के बावजूद देवा ने हिम्मत से काम लिया और उसी चाकू से संघम सदस्यों पर वार किया।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद मौके से भाग रहे तीन संघम सदस्यों को पकड़ लिया गया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने खबर बस्तर को बताया कि चेरपाल बाजार में डीआरजी के जवान पर हमला हुआ है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर लाने की तैयारी चल रही है।
Read More : अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार चलेगी!
एसपी के मुताबिक इस हमले में नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। चूंकि मौके पर नेटवर्क की दिक्कत है इसलिए अभी घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। ज्ञात हो कि चेरपाल से दो किमी दूर पदेड़ा में पिछले साल नक्सलियों ने बाजार में एक जवान की हत्या की थी।

एक टिप्पणी भेजें