सुकमा @ खबर बस्तर। जिले में चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉक मुख्यालय छिंदगढ़ में दबिश देकर विभागीय अमले ने शराब का जखीरा पकड़ा है। यह कार्रवाई बीती रात को की गई है। मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब
आबकारी विभाग की इस छापेमार कार्रवाई में शराब के साथ पकड़ाए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत करवाई की गई है। मौके से आबकारी की टीम ने 115 लीटर शराब जब्त की है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : पहले चरण की 18 सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया... भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार!
बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने भी सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का अनिवार्यत: पालन करने का निर्देश दिया है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने पुलिस भी मुस्तैद है। गौरतलब है कि जिले की एकमात्र सीट पर 12 नवंबर को मतदान होना है।
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!

एक टिप्पणी भेजें