दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कांग्रेस की सियासत में परिवार, पद और प्रतिष्ठा के बीच फंसा पेंच सुलझ गया है। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने अपनी मां देवती कर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नाम वापस लेकर इस बात का ऐलान किया।
Read More : कांग्रेस का दामन थामने वाले BJP के इस कद्दावर नेता ने पार्टी पर लगाया आरोप... बोले- 'सत्तासीन होने के बाद से मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा'
छविंद्र की माता और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती कर्मा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई समझाइश के बाद छविंद्र ने अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। उनके इस फैसले से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। नाम वापस लेने के बाद छबिन्द्र ने क्या कहा....
देखिए वीडियो....


एक टिप्पणी भेजें