Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

जगदलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जगदलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आचार संहिता के दौरान भाजपाईयों ने किया मंत्री का पुतलादहन, 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में लागू आचार संहिता के बीच जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पुतला फूंक डाला। पुलिस ने इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 15 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

    बता दें कि हाल ही में छग के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कांकेर से सांसद विक्रम उसेंडी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इससे बिफरे भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संभागीय मुख्यालय में जमकर नारेबाजी की और मंत्री का पुतलादहन किया।  

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

कहा जा रहा है कि पुलिस को बिना सूचना दिए भाजपाईयों द्वारा बीच चौक में पुतलादहन किया गया। वैसे भी आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

    पुलिस ने इसे असंवैधानिक कृत्य व आचार संहिता का उल्लंघन माना और संबंधित 15 लोगों के खिलाफ बोधघाट थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 150 व 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!


बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के धुरगांव में शनिवार को आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। राहुल ने कहा कि टाटा द्वारा स्टील प्लांट के लिए अधिगृहित की गई भूमि को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को लौटाकर ऐतिहासिक काम किया है।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally

Read More :  छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप! 

     कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली में केन्द्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोहाण्डीगुड़ा में प्रस्तावित टाटा स्टील प्लांट के लिए किसानों से जमीन ली गई थी लेकिन दस साल बाद भी उस पर काम नहीं हुआ। यहां के किसान अपनी जमीन वापस चाहते थे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने किसानों को जमीन वापस लौटाने का फैसला किया और इसे अंजाम तक भी पहुंचाया।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

राहुल ने कहा कि बस्तर की जल, जंगल और जमीन पर यहां के मूल निवासियों का हक है। जंगल में जो उगता है, उसका भी फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। 

Read More :  दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

    हमने पहले ही कहा था कि भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक किसानों से जो भी जमीन ली जाएगी वो उनकी सहमति से ही ली जाएगी। ऐसा होने पर उन्हें मार्केट रेट से 5 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पांच साल तक संबंधित भूमि पर काम शुरू नहीं हुआ तो वह जमीन किसानों को वापस दी जाएगी।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally
राहुल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को धान का मूल्य 1400-1500 रुपए मिला करता था। वहीं अब कांग्रेस की सरकार में 2500 रुपए दिया जा रहा है। अब तेंदूपत्ता के लिए भी 4 हजार रुपए मिलता है। 
यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

     राहुल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के चंद घंटों में ही पूरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कोण्डागांव जिले में 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण ईकाई की आधारशिला भी रखी।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

जगदलपुर में जश्ने आला हजरत उर्स का 100 साला प्रोग्राम 9 नवंबर को, शानो-शौकत से मनाने चल रही तैयारी


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। सरज़मीने जगदलपुर में आगामी 9 नवंबर 2018 शुक्रवार को जश्ने आला हजरत उर्स का 100 साला प्रोग्राम पूरे शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। रजा उर्स कमेटी जगदलपुर की तरफ से आयोजित उर्स के इस मुबारक मौके पर आम जमात का लंगर का इंतज़ाम भी रखा गया है।


    गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मेहमाने खुसुसी हजरत अल्लामा सैय्यद सुहैल मियां बिलग्राम शरीफ, जेरे सदारत हजरत सलमान रजा खान बरेली शरीफ, खतिबे ज़िशान  हजरत अल्लामा रियाजत हुसैन अज़हरी कटक, खतिबे हिन्दुस्तान हजरत अल्लामा मुफ्ती सुल्तान रजा सिवान बिहार, नक़िबे जलसा हजरत मौलाना सिराजुद्दीन ताबानी कोलकाता, शायर ए इस्लाम हजरत मौलाना नसीम गया बिहार, गुलाम नूरे मुजस्सम इलाहाबाद तशरीफ़ ला रहे हैं। 

    इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में रजा उर्स कमेटी जगदलपुर के हाजी शकील बाबा, हाजी बाबर हुसैन, हाजी वसीम, हाजी असद रजा, शकील राही, इमरान अघाडी, शकील फह्तेपुरी, शीराज़ गाजी, रसीद पवार, शेख अनवर समेत दीगर मेम्बरान पूरे अकीदे से तैयारियों में जुटे हैं।

Read More :  नक्सली खौफ: बस्तर के इस इलाके में 76 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट, जानिए कहां हेलीकॉप्टर से उतरेगा मतदान दल! 

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह करेंगे बस्तर में चुनावी अभियान का शंखनाद... जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में देंगे जीत का मंत्र


    जगदलपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर प्रवास के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल हुआ है। अब वे शनिवार को पहले दंतेवाड़ा पहुंच बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Amit-Shah-will-worship-in-Danteshwari-temple

यह भी पढ़िए :  बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस

    बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह पहले केवल जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संभागीय सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे। लेकिन शारदीय नवरात्र के चलते अब वे दंतेवाड़ा शक्तिपीठ भी जाएंगे। हालांकि, दंतेवाड़ा में देवी दर्शन के अलावा उनका कोई अलग से कार्यक्रम तय नहीं है। अमित शाह नवरात्रि में वहां सिर्फ देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं।


     भाजपा सूत्रों के मुता​बिक शाह निजी विमान से जगदलपुर आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर के जरिये दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ में चौथी दफे भाजपा की सरकार बनाने आशीर्वाद लेंगे। खबर यह भी है कि अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी दंतेवाड़ा जा सकते हैं।

    बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर साल नवरात्र पर दंतेवाड़ा पहुंच शीश नवाते रहे हैं। वे पिछले तीन चुनावों से पहले अपनी विकास यात्रा का आगाज भी दंतेवाड़ा से ही करते रहे हैं। उनके अलावे देश-प्रदेश के कई नामचीन नेताओं के नाम से दंतेश्वरी मंदिर में मनोकाना ज्योत पिछले कई सालों से जलती आ रही है। 

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    इस बार नवरात्र के पहले दिन नेता प्रतिप़क्ष ठीएस सिंहदेव व चरणदास महंस समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी दंतेवाड़ा में देवी दर्शन को आ चुके हैं। बहरहाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार बस्तर आ रहे हैं लिहाजा कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी व्यापक इंतेजाम किए जा रहे हैं।





देवी दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्री को बाइक सवार ने सामने से मारी टक्कर, श्रद्धालु युवक की मौके पर हुई मौत


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करने जा रहे एक पदयात्री की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बाइक ने पदयात्री को सामने से टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस  हादसे में बाइक चालक और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज डुमरापाल में भर्ती कराया गया है।

Youth-killed-in-road-accident

यह भी पढ़िए :  CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...

     मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भोण्ड निवासी हलधर (26) अपने कुछ साथियों के साथ दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मांई के दर्शन के लिए निकला था। बस्तर और परचनपाल के बीच पदयात्री जब सड़क पर गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पदयात्री हलधर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

Read More :  नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर

     इस दुर्घटना में पदयात्री युवक जमीन पर गिर गया और इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी सांसें थम गई। हादसे में बाइक चालक सुखचंद (23) निवासी चोलनार और विक्रम कश्यप (26) निवासी आमागुड़ा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद डायल 112 की मदद से मृतक व घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हलधर को मृत घोषित कर दिया। 

Read More :  नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार को पहली कार्रवाई संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में हुई। दरअसल, शहर के एक वार्ड में भाजपा द्वारा प्रशासन की अनुमति के बिना राजनीतिक सभा का आयोजन किया गया था, जिस पर कार्रवाई करते प्रशासन ने मौके से टेंट समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है।

Read More :  विधानसभा चुनाव: अंदरूनी इलाकों में नेताओं की सभा पर पुलिस ने थोपी हैं ये शर्तें... जानिए क्या है वे 

code-of-conduct

Read More :  विधानसभा चुनाव : आदर्श आचरण संहिता को लेकर कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, निर्वाचन व्यय संबंधी दी जानकारी

    बता दें कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ बोधघाट थाने में एफआईआर भी की गई है। वहीं संबंधितों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए बोधघाट थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। 

Read More :  नक्सलियों ने लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र का किया था अपहरण, दूसरे दिन जंगल में मिली लाश... मुखबिरी की आशंका! 

     जानकारी के मुताबिक शहर के अनुकुलदेव वार्ड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की ​इजाजत के बिना भाजपा की बैठक आयोजित की जा रही थी। इस बात की सूचना मिलने पर सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अमले द्वारा कार्यक्रम रूकवाया गया और सामानों की जब्ती की गई। इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर और नगर दण्डाधिकारी प्रवीण वर्मा भी मौजूद थे।

Read More :  बस्तर के मुरीद हुए स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना, बोले- अगली बार कड़कनाथ मुर्गा खाने जरूर आऊंगा!


बस्तर को मिली बड़ी सौगात : दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेलमार्ग का सीएम ने किया शिलान्यास, बोले- रेल मार्ग से खुलेंगे विकास के द्वार



   जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा में जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तरवासियों को बड़ी सौगात दी। लालबाग के मैदान में आयोजित कार्य​क्रम में उन्होंने दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल परियोजना के तहत जगदलपुर से रावघाट तक बनने वाले 140 किमी रेल मार्ग का डिजिटल शिलान्यास किया।


Dalli-Rajhara-Jagdalpur-railway-track-commenced-by-CM

Read More :  खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 2538 करोड़ रूपए की रावघाट-जगदलपुर परियोजना के तहत रेल मार्ग निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया। बता दें कि इस परियोजना के प्रथम चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट तक लगभग 95 किमी रेल मार्ग का निर्माण प्रगति पर है और इस मार्ग पर दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर तक रेल सेवा भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़िए :  Breaking : लापरवाह सिविल सर्जन को प्रशासन ने हटाया, जिला हॉस्पिटल में बदइंतजामी के चलते हुई कार्रवाई

    सीएम ने आमसभा को सम्बोधित करते कहा कि आज आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज, नगरनार स्टील प्लांट के बस्तर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। आने वाले दिनों में यहां और भी उद्योग लगेंगे। रेल लाइन से जुड़ जाने से इस क्षेत्र में 10 गुना अधिक विकास होगा।

यह भी पढ़िए :  NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!' 

     सीएम डॉ सिंह ने कहा कि रेल नेटवर्क के विस्तार से ही किसी भी इलाके की तकदीर और तस्वीर संवरती है। दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के बन जाने से बस्तर में विकास के नए द्वार खुलेंगे। जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना से चार जिले बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर और कांकेर जुड़ेंगे।

Read More :  पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन, विधायक देवती कर्मा सहित 142 कार्यकर्ता गिरफ्तार

    दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के पूर्ण होने पर जगदलपुर से राजधानी रायपुर की दूरी रेल मार्ग से 622 से घटकर 360 किमी रह जाएगी। बता दें कि वर्तमान में जगदलपुर से कोरापुट-टिटलागढ़ होते हुए घूमकर रायपुर जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 541.88 करोड़ रूपए की लागत से NH-30 के बेड़मा-दाहीकोंगा-जगदलपुर तक 119 किमी तक किए गए चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

Read More :  आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित यहां होगा जरूरी


जब विधायक ने हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पिया और अधिकारी को पिलाया... देखिए वायरल हो रहा VIDEO

8/31/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। चित्रकोट विधायक दीपक बैज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पीते और अधिकारी को पिलाते दिख रहे हैं। मामला बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के चितापुर गांव का है, जहां जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ने गंदे पानी के मसले पर विभागीय अ​फसर की क्लास ले डाली। 

VIDEO : जब विधायक ने हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पिया और अधिकारी को पिलाया... देखिए वायरल हो रहा वीडियो

यह भी पढ़िए :  WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!

     दरअसल, विधायक दीपक बैज को शिकायत मिली थी कि छिंदावाड़ा गांव के ग्रामीण सालों से बोरिंग से निकलने वाला लाल पानी पीने को मजबूर हैं। इससे नाराज विधायक शिविर में मौजूद पीएचई के एसडीओ पर भड़क गए। उन्होंने बोतल में लाए बोरिंग के गंदे पानी को सबके सामने पहले खुद पिया और अधिकारी को भी पीकर देखने कहा। 


Read More :  घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!

     यह दृश्य देख मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अफसर हैरान रह गए। गंदा पानी पीने के बाद अफसर ने भी माना कि हैंडपम्प का पानी वाकई पीने लायक नहीं है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक है। एमएलए दीपक बैज ने अफसर को गंदा पानी पिलाने के बाद कहा कि जब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया नही कराया जाएगा तब तक उन्हें भी ऐसा गंदा पानी पीना पड़ेगा। 
देखिए वीडियो...

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बीते दो दिनों से सावन की कुछ ऐसी झड़ी लगी की लोग हलाकान हो गए। बरसात का आलम यह है कि कांकेर से लेकर कोंटा तक और बांदे से लेकर बीजापुर तक चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से बस्तर के कई इलाकों का संपर्क कट गया है। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'

Read More :  झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?

    संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मंगलवार को जो बारिश शुरू हुई तो बुधवार को भी दिनभर गिरती रही। बेतहाशा बारिश से शहर की सड़कें तालाबों में तब्दील होने लगी। गीदम रोड हो, धरमपुरा रोड, या फिर शहीद पार्क चौक...हर तरफ बस पानी ही पानी। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'

यह भी पढ़िए :  AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ी, 3 दिनों से हैं वेंटिलेटर पर...पीएम मोदी ने हास्पिटल पहुंच जाना हाल

      शहर की निचली बस्तियों के लोगों को तो मानों भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया। इन इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों के दिन और रात कैसे गुजर रहे हैं ये वे ही बयां कर सकते हैं। मूसलाधार बारिश से इंद्रावती का जलस्तर भी बढ़ गया है। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'
     बात करते हैं कांकेर की। यहां बारिश ने कलेक्ट्रेट को भी नहीं बख्शा। बारिश के चलते जिला कार्यालय और बस स्टैंड में घुटनों तक पानी भर गया। शहर के बाकी इलाकों का भी कमोबेश यही हाल है। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'
    यहाँ तालाब का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश से दूध नदी भी उफनती जा रही है। हाल ही में एक युवक नदी में डूबने से लापता हो चुका है।

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'


     दक्षिण बस्तर भी बारिश से तरबतर हो रहा है। कटेकल्याण रोड बंद है। शंखनी-डंकनी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, अभी खतरे के निशान से दूर है। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'


      सुकमा में बारिश एक बार फिर लोगों को परेशान किए हुए है। झापरा के पास शबरी नदी में बाढ़ के चलते सीमावर्ती ओडिशा से संपर्क कट गया है। बाढ़ का पानी घरों में भी घुस रहा है। 

बस्तर में आफत की बारिश: 'कांकेर' में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...'जगदलपुर' में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...'सुकमा' का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ 'बीजापुर'


      बीजापुर जिले में तो पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। यहां बाढ़ के हालात तो नहीं हैं लेकिन झमाझम बारिश के बीच उल्टा झंडा प्रकरण ने जिले की सियासत गरमा दी है। लोग रिमझिम फुहारों के साथ ही राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप का भी मजा ले रहे हैं। 

यह भी पढ़िए :  Live Video : झरने में नहा रहे लोग अचानक पानी तेज होने से बहने लगे...10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 45 लोग बचाए गए


खुशखबरी : बस्तरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, विशाखापट्टनम-किरंदुल स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से होगी नियमित... अब किराया भी लगेगा कम


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर में रहने वाले लोगों के लिए रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नियमित हो जाएगी। इस ट्रेन का विशेष दर्जा खत्म होने के साथ ही अब यात्री भाड़े में भी कमी हो जाएगी।

खुशखबरी : बस्तरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, विशाखापट्टनम-किरंदुल स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से होगी नियमित... अब किराया भी लगेगा कम

Read More :  छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार... 

     बता दें कि 1 अप्रैल 2017 को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विशाखापट्टनम-जगदलपुर रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया था। इसके शुरू होने से बस्तर के लोगों खासकर इलाज के लिए विशाखापट्टनम जाने वालों को काफी सहुलियत मिल रही थी। स्थानीय लोगों की मांग के चलते नवंबर 2017 को इस स्पेशल ट्रेन को किरन्दुल तक विस्तारित किया गया। 

Read More :  भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

      इस ट्रेन की शुरूआत के समय से ही इसे नियमित करने की मांग की जा रही थी। करीब 15 महीने के इंतजार के बाद अब रेलवे ने इसे नियमित करने का फैसला किया है। 14 अगस्त को यह ट्रेन आखिरी बार स्पेशल के रूप चलेगी। बताया गया है कि नियमित होने के बाद ट्रेन का नंबर भी बदला जाएगा। वहीं अब यात्रियों को अधिक किराया भी नहीं देना पड़ेगा। 

Read More :  बस्तर में सुरक्षा बलों की कामयाबी पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने थपथपाई पीठ, CM रमन ने दी बधाई... नक्सलियों के शवों की मांग करने कोंटा थाने पहुंचे ग्रामीण 

     रेलवे सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त से यह ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन के रुप में किरन्दुल से दोपहर 3:30 बजे विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। शाम 16:36 बजे दंतेवाड़ा और 7:15 बजे जगदलपुर होते हुए ट्रेन दूसरे दिन अल सुबह 3:20 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन विशाखापट्टनम से रात्रि 9:40 बजे छूटेगी और सुबह 5:25 बजे जगदलपुर होते हुए 9:40 बजे किरंदुल पहुंचेगी।

Read More :  बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा


loading...

बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में मंगलवार की अल सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। खासकर दक्षिण बस्तर में झमाझम बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य स्थानों में भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर अगले 24 से 48 घंटों में मूसलाधार बारिश होने का अंदेशा जताया है।  

बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा

Read More :  बस्तर में सुरक्षा बलों की कामयाबी पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने थपथपाई पीठ, CM रमन ने दी बधाई... नक्सलियों के शवों की मांग करने कोंटा थाने पहुंचे ग्रामीण 

    मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और छत्तीसगढ़ व आसपास क्षेत्रों में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों ने तेज़ गरज और चमक के साथ बारिश होगी। खासकर दक्षिण बस्तर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

Read More :  BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, 7 IPS का हुआ तबादला... 2 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुए इधर से उधर

       बता दें कि कुछ दिनों से रायपुर समेत इसके आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन मंगलवार की सुबह से बारिश शुरू हुई है जो किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। वहीं बस्तर में भी कुछ दिनों के अंतराल के बाद इंद्र देवता प्रसन्न हुए हैं और पिछले करीब 4 घंटे से अच्छी बारिश हो रही है। 

Read More :  BIG BREAKING : नक्सल आॅपरेशंस में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 माओवादियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद

       मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुस्पष्ट कम दबाव का अधिक मजबूत सिस्टम बना है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर भारी से अति बारिश हो सकती है। यानी अगले 24 घंटे के दौरान 100 से डेढ़ 100 मिमी या उससे अधिक पानी गिर सकता है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार... 


loading...

बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा की जयंती पर शहादत को किया गया नमन... कांग्रेसी बोले- बस्तरवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे कर्मा, उनके सपनों को पूरा करेंगे


     जगदलपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। झीरम हमले में शहीद बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा की 68वीं जयंती पर रविवार को उनके समर्थकों व कांग्रेसियों ने नम आंखों से उन्हें याद किया। इस मौके पर जगदलपुर व दंतेवाड़ा समेत कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कर्माजी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। 

बस्तर टाइगर की जयंती पर शहादत को किया गया नमन... कांग्रेसी बोले- बस्तवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे कर्मा, उनके सपनों को पूरा करेंगे

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : सुकमा मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने 2 यात्री बसों समेत 3 वाहनों को किया आग के हवाले.. बचेली मार्ग पर धुरली के पास दिया वारदात को अंजाम

    दंतेवाड़ा के कांग्रेस भवन में स्व. कर्मा की धर्मपत्नी एवं दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने दीप प्रज्वलित व माल्यर्पण कर स्व. कर्मा को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्व. कर्मा भले ही आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनका साथ आज भी हमारे साथ है। बस्तर की जनता के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। 
बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा की जयंती पर शहादत को किया गया नमन... कांग्रेसी बोले- बस्तवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे कर्मा, उनके सपनों को पूरा करेंगे
Read More :  भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का 'इंद्रावती नेशनल पार्क' में पाया जाना एक सुखद आश्चर्य... वन्यजीव प्रेमियों को खींच रही इसकी मौजूदगी

       श्रीमती कर्मा ने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नही हो सकती। पर हम सबको उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना ने कहा की कर्माजी ताउम्र बस्तर में शांति बहाली के लिए काम करते रहे। जनहित के मुद्दों को लेकर उन्होंने हमेशा अपनी आवाज बुलंद की। बस्तर टाइगर की जयंती पर जिला अस्पताल एवम बिंजाम के वृद्धा आश्रम पहुँच कांग्रेसियों ने फल वितरण किया। 

Read More :  डॉ. रेणु जोगी को लेकर अजीत जोगी ने कही बड़ी बात... बोले- कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव तो उनके खिलाफ छजकां उतारेगी उम्मीदवार !

      संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जयंती के अवसर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभावन लोगों का सम्मान किया गया। उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा ने कहा कि कर्माजी में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने की ताकत थी। वे आखिरी दम तक बस्तर में शांति बहाली के लिए लड़ते रहे और इसी मकसद से उन्होंने अपनी शहादत भी दी। 

बस्तर टाइगर की जयंती पर शहादत को किया गया नमन... कांग्रेसी बोले- बस्तवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे कर्मा, उनके सपनों को पूरा करेंगे
      कार्यक्रम में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल समेत अन्य वक्ताओं ने भी कर्माजी के शहादत को याद करते हुए उन्हें बस्तर का अमर सपूत बताया। इस दौरान जगदलपुर विस प्रभारी शकील रिजवी, महापौर जतीन जयसवाल, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बेंजाम, प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह गैदु, प्रदेश सचिव सत्तार अली, कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलजीत झज्ज, प्रवक्ता यशवर्धन राव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Read More :  बस्तर माटी पुत्र कलेक्टर 'महादेव कावरे' की ये तस्वीर पेश कर रही नज़ीर... जब जूता-मोजा उतार DM ने खेत में लगाया रोपा तो सब रह गए हैरान!


loading...

कर्मचारियों से गाली-गलौच करने वाली कांगेर घाटी नेशनल पार्क की संचालिका दिव्या गौतम पद से हटाई गईं... विवादों के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। वन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान की संचालिका दिव्या गौतम को पद से हटा दिया है। उन पर कर्मचारियों को अपने पति से पिटवाने व गाली-गलौच करने का आरोप था। उनके स्थान पर एसपी पैकरा कांगेर घाटी नेशनल पार्क के संचालक होंगे। 

 कर्मचारियों से गाली-गलौच करने वाली कांगेर घाटी नेशनल पार्क की संचालिका दिव्या गौतम पद से हटाई गईं... विवादों के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Read More :  माओवादियों ने पंचायत भवन में लिखे नारे, छोटे उसरी एनकाउंटर को बताया फर्जी... लिखा- मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सली को नहीं, निर्दोष किसान को मारा !

      बताया जा रहा है कि पैकरा ने आज शाम पदभार भी ग्रहण कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विभागीय चौकीदार सीताराम से सरकारी बंगले में मारपीट व अपने अधीनस्त कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के चलते श्रीमती गौतम विवादों में आ गईं थीं। वहीं रेंजर अशोक सोनवानी के साथ भी उनकी अनबन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था।  

 कर्मचारियों से गाली-गलौच करने वाली कांगेर घाटी नेशनल पार्क की संचालिका दिव्या गौतम पद से हटाई गईं... विवादों के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Read More :  ब्रेकिंग : आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ अस्पताल में हुई छेड़छाड़... परिजन के साथ थाने पहुंच पीड़िता ने दर्ज की शिकायत, आरोपी युवक हिरासत में

     इसी बीच एक आॅडियो भी वायरल हुआ जिसमें दिव्या गौतम अपनी कामवाली बाई को फोन पर गंदी गालियां देती सुनाई पड़ रही थीं। इस मामले के मीडिया में आने के बाद से विभागीय आला अधिकारी और वनमंत्री महेश गागड़ा के भी उनसे नाराजगी की बात कही जा रही थी। आखिर इन सब विवादों को विराम देते हुए बुधवार को विभाग ने उन्हें पद से मुक्त कर दिया। 

Read More :  नक्सली पर्चे से खुलासा : 'लाल लड़ाकों' के लिए काल साबित हुआ 2018, साल भर में मारे गए 200 माओवादी... दण्डकारण्य एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान


loading...

राष्ट्रपति ने डिमरापाल में स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज के भवन का किया लोकार्पण... बोले- बदल रहा है बस्तर, मैने ऐसा विकास नहीं देखा


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने गुरूवार को शहर से लगे डिमरापाल में स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 500 बिस्तरों वाले इस भवन का निर्माण 300 करोड़ से अधिक की लागत किया गया है। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत मंत्रीमंडल के कई मंत्री मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति ने डिमरापाल में स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज के भवन का किया लोकार्पण... बोले- बदल रहा है बस्तर, मैने ऐसा विकास नहीं देखा

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की Exclusive तस्वीरें...

      अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर से मैं भलीभांति परिचित हूँ। बलिराम कश्यप जी के निमंत्रण पर नारायणपुर के रामकृष्ण आश्रम भी जा चुका हूं। मैंने देश के अलग-अलग जगहों की यात्रा की है लेकिन ऐसा विकास मैने कहीं नहीं देखा। मैने बस्तर के बदलाव को महसूस किया है। मैं कह सकता हूं कि बस्तर अब बदल रहा है। 

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

      राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं बस्तर आकर यहां के आदिवासी संस्कृति को करीब से देखूं। मैने इस दौरे में बस्तर का नया रूप देखा है। यहां के आदिवासी अब विकास की गाथा लिख रहे हैं। यहां सड़कें है, कॉलेज हैं, इंटरनेट है, हवाई यात्रा की सुविधा भी शुरू हो गई है। इस बदलाव के लिए मैं मुख्यमंत्री और राज्‍य सरकार को बधाई देता हूं।

Read More :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद 

     राष्ट्रपति ने कहा कि जिस हॉस्पिटल का आज लोकार्पण हुआ, यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसका लोकार्पण कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के 50 लाख लोगों को निःशुल्क स्मार्ट फोन देने के लिए राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना का भी शुभारंभ किया। बता दें कि स्काई योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 45 लाख महिलाओं और 5 लाख छात्र-छात्राओं को कुल 50 लाख स्मार्टफ़ोन बांटने की योजना है। 

Read More :  जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...


loading...

BREAKING : विशेष विमान से सपत्निक बस्तर पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत... हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना


      जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंच चुके हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बुधवार की सुबह उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी पहुंची हैं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये राष्ट्रपति व सीएम दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना हुए। 

BREAKING : विशेष विमान से सपत्निक बस्तर पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत... हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      राष्ट्रपति का विमान जब जगदलपुर पहुंचा तक हल्की बारिश हो रही थी। बूंदाबांदी के बीच सीएम समेत नेताओं व अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दंतेवाड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सका। राष्ट्रपति व सीएम काफी देर तक VIP लाउंज में इंतजार करते रहे। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

       मौसम साफ होने बाद हेलीकॉप्टर ने जावंगा के लिए उड़ान भरी। उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह भी दंतेवाड़ा रवाना हुए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति हेलीकाप्टर के जरिये जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे।   
BREAKING : विशेष विमान से सपत्निक बस्तर पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत... हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना

Read More :  अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

      बता दें कि 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली थी। इसकी पहली वर्षगांठ वे बस्तर में मनाएंगे। उनके बस्तर प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा जिले के हीरानार के सरस्वती शिशु मंदिर में लंच के साथ बच्चों से चर्चा करेंगे। इसके अलावे कई कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद वे शाम को चित्रकोट लौटेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 


Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...