बीजापुर @ खबर बस्तर। भाजपा उम्मीदवार महेश गागड़ा ने नामजदगी दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। इस बार वे दो गुने अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बीजापुर जिले में बहुत काम हुए हैं। जनता को सब पता है और इस बार भी वोटर्स उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।
यह भी पढ़िए : BREKING: दंतेवाड़ा में सामने आया आचार संहिता उल्लंघन का मामला, दीवार पर लिखा है सरकारी योजनाओं का गुणगान
भाजपा के नक्सली विरोध के एक सवाल पर गागड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी विकास चाहती है और करती है। जनता नक्सली को नहीं बल्कि डेवलपमेंट को वोट करेंगे। वोटर्स को नक्सली धमका रहे हैं लेकिन लोग लोकतंत्र को वोट करेंगे।
Read More : रमन सरकार नहीं चाहती खत्म हो माओवाद, हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले होगा नक्सली समस्या का हल : अजीत जोगी
बीते सालों में जिले में कांग्रेस की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कोई फैक्टर नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकार ने जो काम किए हैं वो दिख रहा है। इस बार कार्यकर्ताओं में दो गुना उत्साह है। बता दें कि महेश गागड़ा मंगलवार की दोपहर केन्द्रीय मंत्री जोएल ओराम एवं अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन भरने कलेक्टोरेट पहुंचे।
Read More : 'खबर बस्तर' की खबर का असर... एक घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, दीवारों से मिटाए गए सरकारी योजनाओं के नारे!
रैली में प्रमुख रूप से महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, संजय लुंकड़, सुखलाल पुजारी, भाग्यवती पुजारी, सुकमती भोगाम, श्रीनिवास मुदलियार, मुरलीकृष्ण नायडू, ओमकार तारम, इकबाल खान, नकुल ठाकुर, सत्तू ठाकुर, नीता शाह, नीलम गणपत, गोपाल पवार, सुमन कोरसा, जानकी कोरसा, जागर लक्ष्मैया, जग्गू तेलामी आदि मौजूद थे।
Read More : यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जमा किए सबसे ज्यादा 4 नामांकन फार्म... स्क्रूटनी से पहले 8 उम्मीदवार मैदान में, 26 तारीख को तस्वीर होगी साफ
Read More : यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जमा किए सबसे ज्यादा 4 नामांकन फार्म... स्क्रूटनी से पहले 8 उम्मीदवार मैदान में, 26 तारीख को तस्वीर होगी साफ


एक टिप्पणी भेजें