कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दीगर प्रदेशों से सुरक्षा बल के जवान आए हुए हैं। वे यहां कई हादसों के शिकार भी हो रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के चारामा ब्लॉक में सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है।
Read More : नक्सलियों की टोह लेने निकला ड्रोन बीजापुर के जंगल में लापता..! बासागुडा एरिया में सीआरपीएफ कर रही थी ऑपरेट
हादसे में मृत जवान सुब्बाराव (45) कर्नाटक के कालाबोरगी गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह कर्नाटक पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। विधानसभा चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी चारामा ब्लॉक के कुरूटोला में बने अस्थाई कैंप में लगाई गई थी। यहां बटालियन 25 अक्टूबर से ठहराई गई है।

यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा नक्सली हमले की EXCLUSIVE तस्वीरें... देखिए GROUND ZERO पर मुठभेड़ के वक्त कैसा था मंजर!
जानकारी के मुताबिक सुब्बाराव सोमवार की रात कैम्प में संतरी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। जवान की तबीयत बिगड़ती देख उसे चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कांकेर रेफर किया गया था। कांकेर के कोमलदेव जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
घटना के बाद जवान का पोस्टमार्टम कराया गया और मंगलवार को पार्थिव शरीर गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि ऐसा ही वाक्या हाल ही में सुकमा जिले के तोंगपाल में भी सामने आया है। यहां के पोटाकेबिन में अस्थाई कैम्प में तैनात बीएसएफ का एक जवान भी हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा चुका है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस

एक टिप्पणी भेजें