Home
Archives for नवंबर 2018
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों की सुध ली है। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अफसरों ने सरकारी स्कूलों का जायजा लिया तो सिस्टम की कई खामियां उजागर हो गई।
औचक निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं नदारद मिले। संबंधित शिक्षकों को नोटिस थमाते एक दिन का वेतन काटा गया है।
ये टीचर स्कूलों से गायब मिले: निरीक्षण के दौरान शिक्षक गजलू पोड़ियाम, जितेंद्र दीवान, उपेंद्र साहू, नरेंद्र बरिहा, पाली पोड़ियाम, सुनिता बारा, शेषुनाभ गौतम, चीरस लकड़ा, श्रीराम बघेल, एंकटेश्वर, अमरूराम नेताम, दिव्या कुमुदनी, राहुल कुमार दीवान, सुशील कुमार सोरी अनुपस्थित पाए गए।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़े आॅपरेशन को अंजाम देते हुए सुकमा में मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुकमा-बीजापुर-तेलंगाना बार्डर पर हुई इस कार्रवाई को आॅपरेशन प्रहार- 4 नाम दिया गया और इसे डीआरजी के अलावा एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया।
सुकमा जिले के किस्टारम क्षेत्र के बीहड़ों में एसटीएफ की 2 टीम, डीआरजी की 10 टीम और कोबरा की 4 टीम के तकरीबन 1200 जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में तेलंगाना के 150 जवान भी शामिल थे।
इस अत्यंत दुर्गम व सुदूरवर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर फोर्स रवाना की गई। सोमवार की सुबह 9. 40 बजे डीआरजी की दो टीमों से माओवादियों की मुठभेड़ शुरू हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इस भीषण गोलीबारी में कई और माओवादियों के भी मारे जाने का दावा पुलिस का है।
सुकमा @ खबर बस्तर। जिले के किस्टारम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े आॅपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी। इसी बीच जंगलों में घात लगाए माओवादियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले के किस्टारम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है। खबर के मुताबिक अभी भी मुठभेड़ जारी है।
एसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। आठों माओवादियों के शव भी फोर्स ने बरामद कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन जारी है।
बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में रविवार को दो स्थानों पर सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें डीआरजी की टीम ने दो माओवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किए जाने की तैयारियां की जा रही है।
सुरक्षा बलों ने दोनो एनकाउंटर्स में मारे गए दो नक्सलियों के शवों के अलावा हथियार, टिफिन बम और नक्सली सामग्री बरामद की है। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मुठभेड़ में घायल जवान सुरक्षित है और उसे मौके से निकालकर बेहतर इलाज हेतु रायपुर भिजवाया जा रहा है।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शनिवार का दिन दंतेवाड़ा पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा। नक्सल आॅपरेशंस के तहत जिला पुलिस बल ने बड़ी सफलता हासिल करते अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 नक्सलियों को धर-दबोचा है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए माओवादी हत्या, लूट, आगजनी जैसी कई वारदातों में शामिल थे।
पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्त में लिया है उनमें 3 लाख की इनामी महिला माओवादी और 1 लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर के अलावा एक जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर भी शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के नाम...
- मीना तेलाम (सप्लाई टीम प्रभारी)
- दशमन कवासी (जनमिलिशिया कमाण्डर)
- फगनू मड़कामी (जनमिलिशिया डिप्टी कमाण्डर)
बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में एक बार फिर नक्सली करतूत सामने आई है। यहां से 30 किमी दूर गंगालूर थाना के पालनार गांव के युवक मासा ताती (25) की नक्सलियों ने दो दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद शुक्रवार की रात हत्या कर दी। हत्या का कारण अज्ञात है।
सूत्रों के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार निवासी मासा ताती को नक्सली दो दिन पहले गांव से उठाकर ले गए थे। शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव के बाहर मिली। बताया गया है कि मासा पहले जेसीसी का कार्यकर्ता था लेकिन कई दिनों पहले उसने पार्टी छोड दी थी। उसकी हत्या का कारण अज्ञात है।
पुलिस अधीक्षक की मानें तो नक्सलियों ने परिजनों को शव भी नहीं सौंपा है। एसपी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार क्षेत्र से भी कुछ ग्रामीणों को माओवादियों द्वारा अगवा किए जाने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच करवा रही है।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक महीने के दरमियान 4 जवानों ने मौत को गले लगा लिया है। शुक्रवार को सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
जवानों ने फौरन जख्मी हालत में सरताज सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसके शव को पीएम के पश्चात गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल जवान द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Read More : पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!
बीते 1 महीने में जवानों की खुदकुशी के मामले...
- 24 अक्टूबर को सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- 25 अक्टूबर को बीजापुर में सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। हालांकि, समय पर इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई थी।
- 16 नवंबर को बीजापुर स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुजीत चंद राय ने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला।
- 18 नवंबर को दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाने में पदस्थ कांस्टेबल अशोक पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला था।
राजधानी में भी खुदकुशी की वारदात: जवानों की खुदकुशी का सिलसिला बस्तर में ही नहीं थमा। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना परिसर में 19 नवंबर को सीआरपीएफ के जवान राजीव सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी था और सीआरपीएफ के 148 बटालियन में पदस्थ था। यहां वह चुनाव ड्यूटी पर आया था।
बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने बड़ी प्लानिंग कर रखी थी पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। दरअसल, उसूर के बालक आवासीय विद्यालय में नक्सलियों ने फोर्स के रूकने की संभावना को देखते चुनाव से पहले दो बम लगा दिए थे लेकिन वे इसे ब्लास्ट नहीं कर सके।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डीपीसी विजेन्द्र राठौर ने बताया 12 नवंबर को मतदान से पहले नक्सलियों ने आवासीय विद्यालय के शौचालय के आसपास दो बम प्लांट किए थे। इनमें एक प्रेशर बम और एक टिफिन बम था।
दरअसल, पोटा केबिन का सबमर्सिबल पंप खराब था। 14 नवंबर को जब इस पंप को पुलिस के जवान निकालने पहुंचे, तब नक्सली साजिश का खुलासा हुआ। बता दें कि इस मामले में एक अनुदेशक और एक भृत्य से पूछताछ भी की गई। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आत्मघामी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। बीते महीनेभर से बस्तर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब जवानों ने खुदकुशी कर ली है। ताजा मामला राजधानी रायपुर का है, जहां थाना परिसर में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है।
बताया गया है कि सीआरपीएफ जवानों को कबीर नगर थाना परिसर में ठहराया गया था। इसी दौरान यहां रह रहे एक जवान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बीते 1 महीने में जवानों की खुदकुशी के मामले...
- 24 अक्टूबर को सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- 25 अक्टूबर को बीजापुर में सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था।
- 16 नवंबर को बीजापुर स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुजीत चंद राय ने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला।
- 18 नवंबर को दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाने में पदस्थ कांस्टेबल अशोक पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला था।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पदस्थ जवानों द्वारा खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रविवार को किरन्दुल थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला।
घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। किरंदुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा खुदकुशी करने की वजहों का खुलासा नही हुआ है।
बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां चली 18वीं राज्य स्तरीय अण्डर-19 जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के बालक एकल में कोरबा के हर्षित ठाकुर और बालिका में हर्षिता अग्रवाल ने बाजी मार ली। वहीं बालक युगल में रायपुर के आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया, बालिका युगल में रूपल पटले एवं तानिया मलिक और मिश्रित युगल में आयुष माखिजा एवं तानिया मलिक की जोड़ी ने खिताबी जीत दर्ज की।
अंतिम मुकाबले के दौरान सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी, रिटायर्ड प्राचार्य बीआर नरवरिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ एस नागुलन, डॉ ज्ञानेन्द्र परिहार, आशीष चक्रवर्ती, प्रमोद गुप्ता, आरएस शुक्ल, बेडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष पवन लुंकड़, सह सचिव सोपान कर्णेवार, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद थे।
नेशनल के रेंकर्स भी मात खा गए: अण्डर 19 में नेशनल में 16वें अण्डर 17 में 24 वें एवं डबल्स में 9वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं नेशनल सिंगल्स अण्डर 15 में 12वीं, डबल्स में 12 वें एवं अण्डर 17 में 25 वीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी हीरल चौहान फाइनल में हार गईं।
खेल में समर्पण जरूरी- चौधरी समापन समारोह के मुख्य अतिथि CRPF 222 बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट एसएल चौधरी ने कहा कि जिंदगी में हार-जीत लगी रहती है। हार भी जीवन का एक हिस्सा है। हमें हार से सीख लेनी चाहिए और जीतने के लिए समर्पण से अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला बेडमिंटन संघ की तारीफ करते कहा कि ऐसे इलाके में आयोजन कराना गर्व की बात है।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
बीजापुर @ खबर बस्तर। अठारहवीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए और कई रोचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। रविवार को पांच वर्गों के खिताब के लिए मुकाबले होंगे।
बालिका सिंगल्स में प्रियंका पूनेम को हिरल चौहान ने सीधे दो सेट से पछाड़ दिया, वहीं रूपल पटले ने महक को दो सेट से हराया। तानिया मलिक ने लक्ष्मी मांझी को दो सेट से मात दी तो हर्षिता अग्रवाल ने खुशी सिंह को सीधे दो सेट से हरा दिया।
बॉयज डब्ल्स में अतुल ताम्रकर एवं रुद्राक्ष स्वर्णकार की जोड़ी ने आरएन शर्मा एवं सागर कुंवर की जोड़ी को लगातार दो सेट से परास्त कर दियां। हर्षित ठाकुर व जयदित्य सिंह की जोड़ी ने भी आदित्य दास व हर्षित तिवारी को लगातार दो सेट से मात दे दी।
आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया के पेयर ने ऋषभ अग्रवाल व रितिन अर्श कुजूर की जोड़ी को लगातार दो सेट से मात दे दी, वहीं मयंक व रोहित सिंह ने जतिन मौर्य व नमन भक्तानी की जोड़ी को दो सेट से मात दे दी।
बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां शुरू हुई प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में देश और राज्य के रेंकधारी खिलाड़ी अपना दम दिखाने आ गए हैं। अठारहवी राज्य स्तरीय स्पर्धा का आगाज शुक्रवार को यहां हुआ।
जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में डिपो परिसर में बने कोर्ट में कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी मोहित गर्ग ने स्पर्धा का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर को किया।
Read More : यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी
उद्घाटन अवसर पर सीएस टीएस कुंवर, संजय लुंकड़, जिला बेडमिंटन संघ के सचिव आरएस शुक्ल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर राना, नेशनल रेफरी प्रताप भट्टाचार्य बिलासपुर, रैफरी एस दास बालोद, कोच सोपान कर्णेवार, लोकल आफिशियल्स युवराज देव, श्रीराम यादव, अखिलेश शुक्ला एवं अन्य मौजूद थे। स्पर्धा में भाग लेने करीब 70 खिलाड़ी आ गए हैं।
BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा
बड़ी मशक्कत से मिली मेजबानी: खबर है कि अठारहवी राज्य स्तरीय जूनियर अण्डर 19 बेडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी मुश्किल से मिली। बताया गया है कि कुछ जिले इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी को तैयार थे। इस स्पर्धा में उन ही खिलाड़ियों को एंट्री दी गई है, जहां के जिला एसोसिएशन छग बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त हैं। इस स्पर्धा में बालक-बालिका सिंगल, बालक-बालिका डबल्स एवं मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धा का समापन 18 नवंबर को होगा।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते एक बार फिर वाहनों में आगजनी कर दी है। बता दें कि बीते दो दिनों में गाड़ियों में आगजनी की यह दूसरी वारदात है।
माओवादियों ने सुकमा में एक दिन पहले गुरूवार को भी सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों को फूंक डाला था। इसके अलावा ठेकेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर कोंटा ब्लॉक के इंजरम व भेज्जी के बीच गोरखा के पास की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भेज्जी इलाके में तीन गाड़ियों में आग लगा दी है।