जगदलपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर प्रवास के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल हुआ है। अब वे शनिवार को पहले दंतेवाड़ा पहुंच बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़िए : बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस
बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह पहले केवल जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संभागीय सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे। लेकिन शारदीय नवरात्र के चलते अब वे दंतेवाड़ा शक्तिपीठ भी जाएंगे। हालांकि, दंतेवाड़ा में देवी दर्शन के अलावा उनका कोई अलग से कार्यक्रम तय नहीं है। अमित शाह नवरात्रि में वहां सिर्फ देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शाह निजी विमान से जगदलपुर आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर के जरिये दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ में चौथी दफे भाजपा की सरकार बनाने आशीर्वाद लेंगे। खबर यह भी है कि अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी दंतेवाड़ा जा सकते हैं।
Read More : अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार चलेगी!
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर साल नवरात्र पर दंतेवाड़ा पहुंच शीश नवाते रहे हैं। वे पिछले तीन चुनावों से पहले अपनी विकास यात्रा का आगाज भी दंतेवाड़ा से ही करते रहे हैं। उनके अलावे देश-प्रदेश के कई नामचीन नेताओं के नाम से दंतेश्वरी मंदिर में मनोकाना ज्योत पिछले कई सालों से जलती आ रही है।
Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
इस बार नवरात्र के पहले दिन नेता प्रतिप़क्ष ठीएस सिंहदेव व चरणदास महंस समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी दंतेवाड़ा में देवी दर्शन को आ चुके हैं। बहरहाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार बस्तर आ रहे हैं लिहाजा कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी व्यापक इंतेजाम किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें