न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। पंजाब के अमृतसर में बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आ रही है. पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.
BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!
बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक पर लोग खड़े थे. ऐसी आशंका है कि ट्रेन लोगों की भीड़ के ऊपर चढ़ गई. इसमें काफी लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भगदड़ मच गई.
बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक पर लोग खड़े थे. ऐसी आशंका है कि ट्रेन लोगों की भीड़ के ऊपर चढ़ गई. इसमें काफी लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भगदड़ मच गई.
यह भी पढ़िए : लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र की हत्या को माओवादियों ने बताया भूल, पर्चा जारी कर मांगी माफी !
यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है. घटना स्थल से हृदयविदारक तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखा नहीं जा सकता है. ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हुई हैं. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद बता रहे हैं कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है.
बहरहाल, घटनास्थल के पास काफी लोग एकत्रित हो गए हैं और स्वजनों की तलाश कर रहे हैं. मौके पर चारों तरफ लोगों के रोने-बिलखने की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. यह सब कुछ इतना विचलित करने वाला है कि इसकी तस्वीरें दिखाई नहीं जा सकती है. मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. बड़े पैमाने पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.एक चश्मदीद का कहना है कि ट्रैक के पास का नजारा 1947 में देश के विभाजन के समय हुए दंगों जैसा हो गया है, जहां लाशें क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ी हुईं हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार एक रेल अधिकारी का कहना है कि अमृतसर के निकट रावण दहन देखने के लिए रेल पटरी पर खड़े बहुत से लोगों के ऊपर से ट्रेन गुजरी है.
News Courtesy : https://aajtak.intoday.in

एक टिप्पणी भेजें