बीजापुर @ खबर बस्तर। पहली अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल के दौरान जिले में बर्खास्त 116 स्वास्थ्य संयोजकों को आखिरकार दो दिन पहले बहाल कर दिया गया है और अब मीजल्स रूबेला टीकाकरण में तेजी आएगी। हड़ताल के चलते ये नैशनल प्रोग्राम दो माह तक थमा-सा था।
यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पी विजय ने बताया कि जिले में 40 टीमें बनाकर टीकाकरण शनिवार से शुरू किया गया था। दो दिनों में करीब 9600 बच्चों का टीकाकरण किया गया। पहले चरण में स्कूली बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद आंगनबाड़ियां के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में बाजारों में शिविर लगाए जाएंगे।

Read More : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज
टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 9 माह से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 40 टीमें काम कर रही थीं। हड़ताल खत्म हो जाने के बाद और 50 टीमें बनाई गई हैं। टीम में एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक स्वयंसेवी हैं। बताया गया है कि ये कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा।
Read More : नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

खतरनाक है रूबेला:
रूबेला एक खतरनाक बीमारी है। टीका नहीं लगा होने से महिला को गर्भपात की समस्या आती है।इसके अलावा जन्म लेने वाला शिशु मंदबुद्धि, अंधा, बहरा एवं अन्य रोगों से ग्रस्त हो सकता है। खसरा यानी मीजल्स से उल्टी-दस्त,निमोनिया एवं ब्रेन फीवर भी हो सकता है। ब्रेन फीवर से मौत भी हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें