बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से आ रही है। यहां एक सहायक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है। जख्मी हालत में उसे जिला अस्पतलाल ले जाया गया है। घटना का कारण अज्ञात है।
यह भी पढ़िए : BREAKING : सुकमा में पदस्थ CRPF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। इसी बीच गुरूवार की सुबह करीब पौने 11 बजे उसने अचानक यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद जख्मी हालत में सहायक आरक्षक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि जवान के सीने और कंघे में गोली लगी है। एसपी के मुताबिक जवान की स्थिति के मद्देनजर जरूरत पड़ी तो उसे रेफर भी किया जा सकता है।
बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में भी एक जवान ने ऐसा ही खौफनाक कदम उठाया था। सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More : चुनाव ड्यूटी में बस्तर आए BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
Read More : रमन सरकार नहीं चाहती खत्म हो माओवाद, हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले होगा नक्सली समस्या का हल : अजीत जोगी
बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में भी एक जवान ने ऐसा ही खौफनाक कदम उठाया था। सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More : चुनाव ड्यूटी में बस्तर आए BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

एक टिप्पणी भेजें