दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेसी की अधिकृत प्रत्याशी देवती महेन्द्र कर्मा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंच नामांकन फॉर्म जमा किया। बता दें कि यहां इस बार दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। क्योंकि मौजूदा विधायक देवती कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!
नामांकन दाखिले के साथ ही छबिन्द्र यह दावा कर चुके हैं कि वे हर हाल में दंतेवाड़ा सीट से चुनाव लडेंगे। ऐसे में मां-बेटे के बीच इस बार दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, अभी तक भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। शनिवार देर शाम तक भाजपा द्वारा टिकटों का ऐलान किए जाने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़िए : लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र की हत्या को माओवादियों ने बताया भूल, पर्चा जारी कर मांगी माफी !
बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार भीमा मंडावी को शिकस्त दी थी। अभी जिस तरह की खबरें निकलकर आ रही है उसके मुताबिक दंतेवाड़ा सीट पर भाजपा इस बार भी भीमा मंडावी को एक बार फिर मौका दे सकती है।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा सीट पर बीते दो दशकों से कांग्रेस का कब्जा रहा है। केवल 2008 में यह सीट भाजपा की छोली में चली गई थी, जब भीमा मंडावी ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा को हराकर सबकों चौंका दिया था। इस बार भाजपा यहां फिर जीत का परचम लहराने की कोशिश में है तो कांग्रेस के लिए यह सीट बचाने की बड़ी चुनौती है।
Read More : कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, एक विधायक की कटी टिकट... जानिए बस्तर की 12 सीटों पर क्या है कांग्रेस का गेम प्लान और क्या है चुनौतियां!
Read More : कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, एक विधायक की कटी टिकट... जानिए बस्तर की 12 सीटों पर क्या है कांग्रेस का गेम प्लान और क्या है चुनौतियां!


एक टिप्पणी भेजें