दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। माओवाद की मांद माने जाने वाले दंतेवाड़ा जिले से आ रही यह खबर आपको चौंका देगी। यहां एक जवान ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस के आला अफसरों की नींद उड़ गई। दरअसल, गीदम ब्लाक के कासोली स्थित CAF कैम्प से दो SLR राइफल और 70 राउंड कारतूस गायब थे। पुलिस ने जब मामले की गहन पड़ताल करी तो नतीजे हैरान करने वाले थे।
Read More : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट होने से 9 संयंत्र कर्मियों की मौत, कई घायल
पुलिस की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि कैम्प से गायब हथियार किसी और ने नहीं बल्कि यहां पदस्थ एक जवान ने ही पार किए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जवान और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों को आरोपी जवान नक्सलियों तक पहुंचाने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
Read More : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्ल्व ने प्रेसवार्ता में बताया कि कसौली के सीएएफ कैम्प से 2 एसएलआर और 70 राउंड हथियार गायब हो गए थे। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की तो उक्त हथियार सीएएफ जवान राजू कुजूर द्वारा चुराने और इसे माओवादियों को पहुंचाने की साजिश का खुलासा हुआ। राजू कुजूर ने कैम्प से हथियार चुराने के बाद इसे जंगल में महुआ पेड़ के नीचे छुपा कर रखा था।
Read More : नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
एसपी के मुताबिक आरोपी जवान कई दिनों से नक्सलियों के संपर्क में था। उसने माओवादियों से दो एसएलआर ढाई-ढाई लाख रुपए में और प्रत्येक कारतूस का सौदा 500-500 रुपये में किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक ग्रामीण मिठ्ठे नेताम को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं संदेह के आधार पर कुछ और जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिसिया पड़ताल फिलहाल जारी है और इस मामले में अभी और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More : नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'


एक टिप्पणी भेजें