Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

विधानसभा चुनाव 2018 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विधानसभा चुनाव 2018 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सीएम बनते ही बोले भूपेश बघेल- झीरम कांड का सच सामने लाने होगा SIT का गठन...पहली कैबिनेट में किसानों की होगी कर्ज माफी!


    रायपुर @ खबर बस्तर। रविवार को राजीव भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने भूपेश बघेल को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्ल्किार्जुन खड़गे ने उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। सीएम बनने के साथ ही भूपेश ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। 

SIT-will-be-formed-to-investigate-Jhiram-scandal

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 


    पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए छग की जनता का आभार प्रकट करते कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र पर अमल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और बेरोजगारों की बड़ी भूमिका रही है इसलिए सभी के हितों को ध्यान में रखकर सरकार काम करेगी। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

    छत्तीसगढ़ के तीसरे सीएम बनने वाले भूपेश ने किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल आधा करने और झीरम घाटी काण्ड को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने झीरम हमले पर कांग्रेस का रुख साफ करते कहा कि कांग्रेस सरकार इस मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए एसआईटी का गठन करेगी। गौरतलब है कि सोमवार की शाम 5 बजे राजधानी के साईंस कालेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ ग्रहण करेंगे। 

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री होंगे भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला... कल छग के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

नक्सलवाद की चुनौती के सवाल पर बघेल ने कहा कि यह मुद्दा ऐसा नहीं है कि इसे चुटकी में सुलझाया जा सके। बीते सालों में नक्सलवाद पैर जमा चुका है। इस मसले पर प्रभावित इलाके के लोगों को विश्वास में लेकर सरकार काम करेगी। बघेल ने साफ किया कि कांग्रेस के लिए नए छत्तीसगढ़ बनाने की चुनौती है। 



छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री होंगे भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला... कल छग के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। सीएम के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति के बाद आज रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लग गई। बैठक के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे इस बात का औपचारिक ऐलान कर दिया।


     गौरतलब है कि 11 तारीख को मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के साथ ही छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कौन होगा इसकी चर्चा शुरू हो गई थी। जैसे ही यह साफ ​हुआ कि 68 सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, इसके बाद से सीएम की दौड़ में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत और सांसद ताम्रध्वज साहू के नाम चल रहे थे। 



Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

     बुधवार 12 दिसंबर को कांग्रेस के आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे और विधायक दल की बैठक लेकर मुख्यमंत्री को लेकर उनकी राय जानी। इसके दूसरे दिन गुरूवार को दिल्ली पहुंच उन्होंने अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी। इसके बाद दो दिनों तक सीएम को लेकर कश्मकश बनी रही। आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगाई।



Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...


सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद शनिवार 17 दिसंबर की शाम 5 बजे रायपुर के साईंस कालेज मैदान में बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। 


Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

    आपको बता दें कि रविवार की सुबह कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, छग प्रभारी पीएल पुनिया व टीएस सिंहदेव एक साथ दिल्ली से रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। यहां से सभी नेता सीधे राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया। 

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!


छत्तीसगढ़ के CM का फैसला कल तक के लिए टला... अब कल होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात का फैसला अब शुक्रवार को होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के हवाले से दी गई है। उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को इस बात की इतल्ला दी। 

Chhattisgarh-CMs-decision-deferred-till-tomorrow

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

     बता दें कि आज देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस बात का ऐलान किए जाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी नए सीएम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दोनों राज्यों में सीएम के दो-दो मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ का मसला कल तक के लिए टाल दिया गया है। 

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

गौरतलब है कि अब से कुछ देर पहले कांग्रेस द्वारा छग के लिए आब्जर्बर नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी डा चंदन यादव राहुल गांधी के बंगले पर पहुंचे और मुलाकात की। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!  

  इसके बाद ही खड़गे ने यह जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई। बताया गया है कि कल इस मसले पर खड़गे व पुनिया की राहुल गांधी के साथ दोबारा बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। 

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर मसखरी का दौर जारी है। सियासी दलों की हार-जीत को लेकर नेताओं  का जमकर उपहास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जमकर चटखारे लिए जा रहे हैं। 

Jokes-on-the-leader-in-the-social-media-regarding-the-results-of-assembly-elections

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

    ट्वीटर, फेसबुक और वॉट्सएप ग्रुप्स में नेताओं को लेकर जोक्स की भरमार है। खास तौर पर तीन राज्य गंवाने वाली भाजपा पर ही सबका निशाना दिख रहा है। जरा आप नजर डालिए किस तरह के चटखारे लिए जा रहे हैं... 

  • 'गब्बर सिंह' के अवतार में पीएम मोदी...


  • अब इस पर आप क्या कहेंगे..!


  • मोदी-शाह की चर्चा पर जोक्स...


  • इस पर तो आप जरूर मुस्कुराएंगे..!

  • गंभीर मुद्रा में डॉ रमन सिंह...

  • 'रानी' को आईना दिखाते पीएम मोदी!

  • वक्त है बदलाव का..!



BJP के अहंकार के खिलाफ वोट कर जनता ने कांग्रेस को सौंपी सत्ता... अपनी खामियों से भाजपा ने गंवाई सरकार, कांग्रेस किसी मुगालते में ना रहे!


    राजेन्द्र बाजपेयी @ जगदलपुर। तीन राज्यों में भाजपा की दयनीय पराजय से उसे सबक लेने की जरूरत है। खाली किसी के चरित्र मर्दन या उपहास से रेखाएं कभी गाढ़ी नहीं बनती। पप्पू कहकर जिन राहुल का आये दिन मजाक बनाया जाता रहा, उस पप्पू ने मेरिट में आकर दिखा दिया और उनको बुरी तरह फेल कर दिया।

An-analysis-on-Chhattisgarh-assembly-election-2018

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!


    किसी को लगातार उपेक्षित कर उसे नीचा दिखाने की ऐसी ही भूल 1977 में जनता दल की सरकार ने भी की थी। खबरों में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी का जिक्र भले न रहता था पर इंदिराजी बराबर रहती थीं कि उनके खिलाफ क्या-क्या सरकार कर रही है। भारतीय जनमानस विशाल हृदय व क्षमाशील वाला है। लिहाजा उसकी सहानुभूति इंदिराजी के प्रति उमड़ी और 1980 में दो तिहाई बहुमत से वे फिर सत्ता में लौटी।
भाजपा ने इससे कोई सबक न ले जनता के दिये अधिकार को अपनी बपौती मान ली। जिस लालकृष्ण आडवाणी ने जनसंघ से लेकर भाजपा का सफर दहाई से करोड़ों तक बनाया उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल अलग कर दिया गया। जनता ने इसे गहराई से लिया।

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 


    बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नक्सल क्षेत्र के ग्रामीणों से हुई बेरहम, पीड़ादायक घटनाओं की अनसुनी, लोगों का बस्तर से पलायन, बीहड़ इलाकों में पदस्थ जवानों एवम सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की सुविधाओं के प्रति बरती गई लापरवाही जैसे अन्य अनेक कारण भाजपा के विकास, सस्ता चावल, दीगर जिंसों का मुफ्त में दिया जाना भी उसके लिए संजीवनी नहीं बन पाया।

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?


    अमीरों के लिए कुछ हो न हो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत जितनी भी बढ़ जाये इन्हें क्या फर्क। इसी तरह गरीबों के लिए सरकारी योजनाओं की बहुतायत भी उसे फर्क न पड़ने के दायरे तक लाती है। बचा और फंसा फिर मरा तो मध्यम वर्गीय वर्ग। सरकार ने उससे लिया पर दिया कुछ नहीं। उसके पैसों से बांटी गई सामग्रियों से उसके हाथ खाली रहे।

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...
विकास की गाथा और उसकी दुहाई एनएच व स्टेट हाईवे के इर्द गिर्द ही सिमटी रही। अंदरूनी इलाकों में जहां लोगों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं है वहां अन्य सुविधाओं की सोच भी बेमानी है। स्कूल, कालेज, अस्पताल भवन बनाने में जितनी दिलचस्पी और व्यग्रता रही उतनी जरूरी उपकरणों एवं तकनीकी स्टाफ को लेकर उपेक्षित रहीं। अब बिल्डिंग तो पढ़ाई और इलाज करने से रही। 

    नक्सली मुठभेड़ में घायल जवांनों को रायपुर रेफर करने की बजाय हर जिले में ऐसी चिकित्सा व्यवस्था क्यों नहीं की गई जिससे वहीं उनको बेहतर इलाज दिया जा सके। धन तो उन्हें ले जाने और निजी अस्पतालों में इलाज कराने में भी खर्च होता है और फिर कम से कम 3 घण्टे तक जवानों को असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। ये सारी परिस्थितियां नई सरकार के लिए भी विचारणीय है।


  • लेखक बस्तर में पिछले 4 दशकों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं...
Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...


छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

12/12/2018

    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटों पर इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीतकर आए हैं। इनमें एक बड़ा नाम है वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा का। उन्होंने दक्षिण बस्तर की कोंटा सीट से लगातार पांचवी बार जीतकर रिकार्ड बनाया है। 

Kawasi-Lakhmas-big-statement-on-the-demand-of-tribal-CM-in-Chhattisgarh

Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

     अपनी बेबाकी के लिए चर्चित लखमा ने जीत के बाद जनता का आभार जताया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। वे इसका सम्मान करते हैं। लखमा ने अपने मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और आलाकमान जो भी आदेश देगा वे इसका पालन करेंगे। 

यह भी पढ़िए :   'BJP को छत्तीसगढ़ में नेस्तनाबूद कर देंगे'...'65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'...शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!


छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम की मांग पर कवासी ने क्या कहा, देखिए वीडियो...

'BJP को छत्तीसगढ़ में नेस्तनाबूद कर देंगे'...'65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'...शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

12/12/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की सुनामी चली और भाजपा की सरकार ताश के पत्तों की तरह गिर गई। प्रदेशभर में सरकार विरोधी लहर का कुछ ऐसा असर दिखा कि रमन सरकार के 8 मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ गया। 

Shikshakarmi-had-announced-the-defeat-of-the-BJP-now-the-truth-viral-video
यह तो हुई चुनाव परिणाम की बात... अब बात करते हैं एक वीडियो की, जो मतगणना के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस VIDEO में एक शिक्षाकर्मी रमन सरकार को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। 

    यह वीडियो शिक्षाकर्मियों के आंदोलन के वक्त का बताया जा रहा है। जिसमें एक शिक्षाकर्मी अपने आंदोलन को जायज बताते सरकार को कोसता दिख रहा है। साथ ही इस बात की धमकी भी कि अगर शिक्षाकर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। 

VIDEO में क्या कुछ कहा जा रहा है, पहले इसे जान लीजिए...


    दरअसल, छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस करारी हार के बाद इसके कारणों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए 15 साल के सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी, एंटी इन्कंबेंसी, किसानों की कर्ज माफ़ी का मुद्दा, कांग्रेस की एकजुटता, निरंकुश अफसरशाही जैसे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को भी नहीं भुलाया जा सकता। 

यह भी पढ़िए :  CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मं​त्रियों को मिली करारी हार

     हालांकि, चुनाव से ठीक पहले रमन सरकार ने ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर शिक्षाकर्मियों के संविलियन का ऐलान कर दिया। सरकार ने चुनाव में इसे भुनाने की भी कोशिश की, लेकिन वर्ग 3 के कई शिक्षाकर्मी अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। ऐसे में विस चुनाव परिणामों में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने के बाद शिक्षाकर्मियों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसके मजे भी ले रहे हैं। 



CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज, आज शाम होगी विधायक दल की बैठक... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वनवास खत्म हो गया है और 15 साल के बाद पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। इस बार कांग्रेस ने यहां चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 68 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। 

Who-will-become-CM-in-Chhattisgarh-will-be-decided-in-the-meeting-of-MLAs

     इसी सिलसिले में कांग्रेस ने पार्टी के नवनिर्वाचित सभी 68 विधायकों को राजधानी बुलाया है। कांग्रेस द्वारा आब्जर्वर नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे आज देर शाम दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं। राजधानी में रात 8 बजे वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक लेंगे, जिसमें विधायकों से सीएम को लेकर रायशुमारी की जाएगी। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

    इस बैठक में कांग्रेस के छग प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और डॉ अरूण उरांव भी मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि इस औपचारिकता के बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस के संचार विभाग के चीफ शैलेश नितिन त्रिवेदी के मुताबिक सीएम का फैसला नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

अब बात करें सीएम पद के दावेदारों की तो कांग्रेस के कई बड़े चेहरे इस कतार में खड़े दिख रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के दावेदारों में शामिल हैं। 'खबर बस्तर डॉट कॉम' आपको ऐसे चेहरों के नाम बता रहा है। इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। 
  • भूपेश बघेल: 

     फिलहाल छत्तीसगढ़ की ​सियासी फिजाओं में सीएम को लेकर जो नाम तैर रहे हैं, उनमें पहला और सबसे बड़ा नाम पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल का है। भूपेश की अगुवाई में चुनाव लड़कर कांग्रेस ने 15 साल से सत्तासीन भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्गी सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। छग राज्य गठन के बाद भूपेश, जोगी सरकार में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पाटन से पांचवी बार विधायक चुने गए बघेल 2003 से 2008 तक उप नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 

  • टीएस सिंहदेव:

    मुख्यमंत्री पद के दूसरे सबसे प्रबल दावेदारों में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का नाम भी लिया जा रहा है। कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। जगह-जगह घूम कर उन्होंने जनता से राय जानी और इसे घोषणापत्र में लागू किया। साल 2008 में टीएस सिंह देव ने पहली बार सरगुजा की अंबिकापुर से विस चुनाव लड़ा और भाजपा के अनुराग सिंह देव को हराया। 2013 के चुनाव में उन्होंने फिर अनुराग सिंह देव को शिकस्त दी। 

  • ताम्रध्वज साहू:

    सांसद व कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू भी सीएम की रेस में हैं। उन्हें इस पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 1998 में पहली बार विधायक बने साहू मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद जब जोगी सरकार बनी तो उन्हें स्कूल शिक्षा और विद्युत राज्य मंत्री बनाया गया। बता दें कि वे 2003 में धमधा और 2008 में बेमेतरा कांग्रेस की टिकट पर जीतकर विधायक बने। 

  • चरण दास महंत: 

    पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत भी सीएम की रेस में हैं। महंत का राजनीतिक जीवन मध्य प्रदेश विधानसभा के साथ शुरू हुआ। वह 1980 से 1990 तक दो कार्यकाल के लिए विधानसभा सदस्य रहे। 1993 से 1998 के बीच वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। 1998 में वह 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 में उनकी कामयाबी का सफर जारी रहा और वह 13वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए।

छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा...कांग्रेस की सुनामी में ध्वस्त हुआ BJP का अभेद किला.. सत्ता से किसलिए बेदखल हुई भाजपा..? कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणामों ने सबको चौंका दिया है। प्रदेश गठन के बाद से पिछले 3 विस चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी गई थी ले​किन इस दफे प्रदेशभर में कांग्रेस की जिस कदर सुनामी चली और 68 सीटों के साथ वह प्रचंड बहुमत पाने में सफल रही, वह अविश्वसनीय है। 

Congress-victory-in-Chhattisgarh-review

छग में 15 साल की एंटी इंकम्बेंसी और सत्ता विरोधी लहर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 65 प्लस सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा इस दफे 15 सीटों पर सिमटकर रह गई। काउंटिंग के बाद हालात कुछ ऐसे बने कि रमन कैबिनेट के 12 में से 8 मंत्री अपनी सीटें भी नहीं बचा सके।  

यह भी पढ़िए :   'BJP को छत्तीसगढ़ में नेस्तनाबूद कर देंगे'...'65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'...शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

    आपको बता दें कि इस बार भाजपा को सबसे बड़ी हार मिली है। यह सत्ता विरोधी लहर का ही असर था कि 'चाउर वाले बाबा' के नाम से चर्चित रमन सिंह का तिलस्म भी इस बार टूट गया और भाजपा पिछले बार के 49 सीटों के मुकाबले इस बार महज 15 सीट ही जीत सकी।  

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

      छत्तीसगढ़ में अब तक चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से पिछले 3 चुनावों में भाजपा का वोट शेयर बढ़ता गया और वो सत्ता हथियाने में सफल होती रही। लेकिन इस बार कांग्रेस ने वोट शेयरिंग के मामले में उसे पटखनी दे दी। कांग्रेस ने करीब 43 फीसदी वोट लेकर 68 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के हिस्से में महज 32.8 वोट आए और उसकी सीटें 15 पर जाकर अटक गई।

Read More :  विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस,  भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार! 

सीएम ने सौंपा इस्तीफा:  इधर, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले 15 सालों से प्रदेश में सरकार चलाने का मौका मिला इसके लिए वे जनता का आभार मानते हैं।  

इन आंकड़ों से समझिए चुनाव परिणामों को... 

  • रमन सरकार के 12 में से 8 मंत्री 10 हजार से अधिक अंतर से हार गए। विधानसभा स्पीकर भी अपनी नहीं जीत पाए।

  • सरगुजा संभाग में भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका। बस्तर की 12 में से 11 सीटें कांग्रेस की झोली में चली गई। केवल दंतेवाड़ा सीट ही भाजपा जीत सकी। 

  • भाजपा रायपुर संभाग की 20 में से 5, बिलासपुर संभाग की 24 में 7 और दुर्ग संभाग की 20 में महज 2 सीटों पर सिमट गई।

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?
कांग्रेस के जीत की 10 बड़ी बातें... 

  • छग गठन के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस 68 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुई।
  • अपने चुनावी घोषणापत्र में 'किसानों का कर्जा माफ' और 'बिजली बिल हॉफ' का वादा कर कांग्रेस ने बड़े वर्ग का समर्थन हासिल किया।
  • कांग्रेस के वादों पर किसानों ने भरोसा दिखाया। कर्जमाफी की इस घोषणा के बाद खरीदी केंद्रों में धान की आवक भी फीकी पड़ गई थी।
  • रमन सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने लगातार पांच साल तक आक्रामक अभियान चलाया। खासकर भ्रष्टाचार, घोटालों पर आंदोलन खड़े किए। पीसीसी चीफ भूपेश समेत कई नेता-कार्यकर्ता जेल भी गए।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में 19 सभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। वे जहां भी गए, वहां पार्टी को अच्छा प्रतिसाद मिला।
  • इस बार कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर बेहद सजग रही। भूपेश बघेल-टीएस सिंहदेव समेत अन्य नेताओं ने एकजुट होकर सभी 90 सीटों पर मिलकर मेहनत की। 
  • छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष बाद कांग्रेस का वनवास खत्म हुआ। पार्टी ने चमत्कारी आंकड़ों के साथ सत्ता में वापसी की है।
  • पार्टी को इस बार तकरीबन 43 फीसदी से अधिक वोट और 68 सीटें मिली हैं। पिछले बार के मुकाबले इस बार कांग्रेस को करीब 3 फीसद अधिक वोट मिला।
  • कांग्रेस पिछले चुनाव में 39 सीटें जीतकर सत्ता की दौड़ से बाहर हो गई थी। इस बार पार्टी ने पिछले बार से 30 सीटें अधिक जीती हैं।
  • भाजपा को वोटों का जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा। इस दफे उसे महज 32 फीसदी वोट ही हासिल हो सके। दोनों पार्टियों के वोट शेयर में करीब 10 फीसद का अंतर रहा। 

भाजपा की हार के 10 बड़े कारण...

  • विकास के तमाम दावों के बीच सरकार विरोधी लहर भाजपा नहीं रोक पाई। पार्टी के आला नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक सिर्फ 65 प्लस सीट जीतने का दंभ भरते रहे।  
  • प्रदेश में अफसरशाही हावी होने के आरोपों ने रमन सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया। इससे जनता में खासी नाराजगी थी। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया जो उसकी जीत की बड़ी वजह बना। 
  • भाजपा के 15 सालों से सत्ता में काबिज होने के कारण एंटीइन्कंबेंसी हावी रही। चुनाव में भाजपा ने कई पुराने चेहरों पर ही दांव खेल दिया। इसका खामियाजा पार्टी ​को हार के रूप में उठाना पड़ा। 
  • सरकारी पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती को लेकर बेरोजगारों में जमकर नाराजगी थी। यह भी बड़ा मुद्दा बना। आउटसोर्सिंग के मसले पर बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ वोटिंग की।  
  • बिलासपुर और जगदलपुर में कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कांग्रेस ने इसे प्रदेशव्यापी मुद्दा बनाया और इसे भुनाने में कामयाब रही। 
  • चुनावी साल में शासकीय कर्मचारियों के आंदोलनों ने सरकार विरोधी माहौल बनता गया। खासकर, पुलिसकर्मियों की नाराजगी सरकार पर भारी पड़ी। पुलिस परिजनों ने सरकार के खिलाफ खुलकर मतदान किया। 
  • इस बार के चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा रहा। प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने में सरकार विफल रही। कमीशनखोरी में सरकारी दफ्तर के बाबू से लेकर मंत्रियों तक का हिस्सा होने की चर्चाएं आम रही।  
  • भाजपा ने नए चेहरों को मौका देने के बजाय पिछले चुनावों में हारे हुए 14 उम्मीदवारों को टिकट देकर मैदान में उतार दिया। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी रही। आखिरकार पार्टी को इससे नुकसान उठाना पड़ा।  
  • शराबबंदी के मसले पर भाजपा वादा करने के बाद भी मुकर गई। कॉरपोरेशन के जरिए शराब बेचा गया। इसमें भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ। शराबबंदी को लेकर जनता में गहरी नाराजगी थी। 
  • रमन सरकार पर आदिवासियों द्वारा दमनकारी नीति अपनाने का आरोप भी लगाया गया। पत्थलगड़ी आंदोलन और बड़ी संख्या में विस्थापन इसके प्रमाण रहे। बस्तर में नक्सल मुखबिरी के नाम पर आदिवासियों की प्रताड़ना के मामले भी बढ़े।







CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मं​त्रियों को मिली करारी हार


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में सरकार विरोधी लहर के चलते रमन कैबिनेट के आधा दर्जन कद्दावर मंत्रियों को शिकस्त झेलनी पड़ी है। जिन मंत्रियों को अपनी सीट गंवानी पड़ी उनमें प्रेम प्रकाश पांडेय, राजेश मूणत, रामसेवक पैकरा, भैयालाल रजवाड़े, केदार कश्यप और महेश गागड़ा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के कई और बड़े चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा है। 

इन मंत्रियों को गंवानी पड़ी सीट...


  • भिलाई नगर से छग के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को भिलाई के महापौर व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने 2860 मतों से हराया। 
  • रायपुर पश्चिम से मंत्री राजेश मूणत को भी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के विकास उपाध्याय ने 11 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। 
  • प्रतापपुर से गृह मंत्री रामसेवक पैकरा भी चुनाव हार गए। सीधे मुकाबले में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार ने हराया। 

  • नारायणपुर से स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी अपनी सीट नहीं बचा सके। केदार को चंदन कश्यप ने 1800 वोटों से हराया।  

  • बीजापुर सीट से वन मंत्री महेश गागड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी से 15 हजार से ज्यादा वोटों से हारे। यहां कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। 


छत्तीसगढ़ में BJP के खिलाफ चली आंधी में रमन कैबिनेट के कई मंत्रियों पर मंडराया हार का खतरा... जानिए कौन-कौन मंत्री चल रहे पीछे!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस 15 साल के वनवास को खत्म कर सत्ता में वापसी करने जा रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस दो तिहाई  बहुमत के साथ 60 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। प्रदेश में भाजपा के खिलाफ कुछ ऐसी आंधी चली कि रमन कैबिनेट के कई मंत्री अपनी सीट बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

Raman-cabinet-ministers-threaten-to-lose-hurdle

दोपहर 12 बजे तक सामने आए रुझानों के अनुसार कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डे, केदार कश्यप और महेश गागड़ा जैसे मंत्रियों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा भाजपा के कई विधायक और बड़े नेता हार की कगार पर पहुंच चुके हैं।

Read More :  विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस,  भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!  

    हालांकि, अभी मतगणना चल रही है और परिणामों में फेरबदल संभव है। इसके बावजूद बीते करीब दो घंटों से सीटों के आंकड़ों में खासा बदलाव नहीं हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

इन मंत्रियों पर मंडरा रहा हार का खतरा:  रमन सरकार के खिलाफ एंटी इंन्कमबेंसी का कुद ऐसा असर दिख रहा है कि रमन सरकार के कई मंत्री भी चुनाव हारते दिख रहे हैं। बिलासपुर से मंत्री अमर अग्रवाल तकरीबन 1158 वोट से पीछे चल रहे हैं, नारायणपुर से केदार कश्यप 8571 वोट से पीछे हैं, बीजापुर से महेश गागड़ा 7016 वोट से पिछड़ चुके ​हैं, वहीं भिलाई नगर से मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे व रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत भी पीछे चल रहे हैं।



विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती दौर की मतगणना भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा फेल होता दिखाई दे रहा है। हिन्दी भाषी तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सत्तासीन भाजपा के हाथों से सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More : बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!

    सुबह 11 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे करते हुए अच्छी बढ़त बना ली है और इन राज्यों से भाजपा के लिए आ रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीटों का अंतर इतना बढ़ता नज़र आ रहा है कि कांग्रेस जीत के करीब खड़ी नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

    इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना में केसीआर निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं मिजोरम के रुझानों में एमएलएफ भी बहुमत के आंकडे के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि अभी काउंटिंग चल रही है और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठ रहा है और विधानसभाओं की अगली तस्वीर कैसी होने वाली है। 

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े

छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती दौर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। सुबह 10 बजे तक प्रदेश के सभी 90 सीटों के रुझानों में कांग्रेस की निर्णायक​ बढ़त दिख रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।   


     ताजा रुझानों पर नजर डालें तो कांग्रेस प्रत्याशी 58 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा जोगी कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों आगे है। आपको बता दें कि अभी मतगणना के ये आंकड़े बेहद शुरूआती चरण के हैं। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी सीटों के आंकड़ों में भी फेरबदल हो सकता है। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : सीएम बोले- यहां प्रत्याशी नहीं 'डॉ रमन' लड़ रहा है चुनाव... पिछली बार चूक गए थे, इस बार हर हाल में मिलनी चाहिए जीत!

रायपुर संभाग: 20 सीट

भाजपा- 03
कांग्रेस- 16
जोगी- 0
अन्य- 01

बस्तर संभाग: 12 सीट

भाजपा- 02
कांग्रेस- 09
जोगी- 0
अन्य- 01

बिलासपुर संभाग: 24 सीट

भाजपा- 09
कांग्रेस- 11
जोगी- 04
अन्य- 0

दुर्ग संभाग: 20 सीट

भाजपा- 06
कांग्रेस- 13
जोगी- 01
अन्य- 0

सरगुजा संभाग: 14 सीट

भाजपा- 08
कांग्रेस- 06
जोगी- 0
अन्य - 0


सुबह 10 बजे तक के रुझानों की बड़ी बातें... 

  • रमन कैबिनेट के 4 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
  • बस्तर की 12 में से 10 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त।
  • बस्तर संभाग की सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी पीछे।
  • कोंटा से सीपीआई उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • रायपुर संभाग की 20 सीटों में से 16 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त।


बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें मंगलवार 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। चंद घंटों के इंतजार के बाद प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा। लेकिन इससे पहले प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ ही आम मतदाताओं की दिलचस्पी इस बात में है कि कल क्या रिजल्ट आएगा?


Bastar-journalists-exit-poll


ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि... क्या भाजपा, छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सत्तासीन होने में कामयाब होगी और अपनी सरकार बचा ले जाएगी या फिर 15 बरस के वनवास के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। 

     इन सबके बीच बस्तर संभाग की 12 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रहे दिलचस्प मुकाबले पर भी सबकी नजर है। यहां से रमन कैबिनेट के दो मंत्रियों केदार कश्यप और महेश गागड़ा की प्रतिष्ठा जहां दांव पर लगी है, वहीं सीनियर कांग्रेस लीडर कवासी लखमा, देवती कर्मा और पूर्व मंत्री व सांसद विक्रम उसेंडी भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

     काउंटिंग से ठीक पहले 'खबर बस्तर डॉट कॉम' ने बस्तर की सियासत पर पैनी नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकारों की राय जानी है। देखिए सीनियर जर्नलिस्ट्स का Exit Poll क्या कहता है...


बस्तर जिला:  बस्तर जिले में तीन सीटें आती हैं। जिसमें जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट शामिल हैं। इन सीटों के संभावित चुनाव परिणाम पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी ने इस Exit Poll ने अपनी राय व्यक्त की है।  

  • जगदलपुर...
     इस सीट पर दो परंपरागत प्रतिद्वंदी भाजपा के संतोष बाफना और कांग्रेस के रेखचंद जैन के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों के बीच 2008 में भी टक्कर हो चुकी है। उस वक्त रेखचंद जैन को पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार रेखचंद जैन के पक्ष में मतदाताओं का रूझान दिखा है। इस बार वे पिछले 10 सालों से विधायक रहे बाफना को शिकस्त दे सकते हैं।
  • बस्तर...
     बस्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखेश्वर बघेल और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाउ कश्यप के बीच सीधी लड़ाई है। यहां इस बार भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। कड़े मुकाबले में मौजूदा विधायक लखेश्वर अपनी सीट बचा ले जा सकते हैं।  
  • चित्रकोट...
     चित्रकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक दीपक बैज एक ​बार फिर विजयी हो सकते हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लच्छूराम कश्यप से है। दरअसल, बैज क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं और पूरे 5 साल तक वे इलाके में खासे सक्रिय रहे। इसका फायदा उन्हें मिल सकता है। 

Read More :  औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!

मध्य बस्तर:  कभी बस्तर जिले का हिस्सा रहे नारायणपुर, कोंडागांव और केशकाल की 3 सीटों पर भी बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। इन सीटों के सियासी समीकरण और संभावित चुनाव परिणामों पर प्रकाश डाल रहे हैं बस्तर के सीनियर जर्नलिस्ट मनीष गुप्ता...

  • नारायणपुर...
     इस सीट से सूबे के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप चुनावी समर में हैं। यहां उनकी टक्कर कांग्रेस के चंदन कश्यप से है। यह सीट तीन जिलों बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर में बंटी है। अबूझमाड़ क्षेत्र में जहां चंदन कश्यप मजबूत दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अपने प्रभाव वाले बस्तर-भानपुरी और मर्दापाल क्षेत्र में केदार की जबरदस्त पकड़ है। बेहद कड़े मुकाबले में मंत्री केदार कश्यप अपनी सीट बचा ले जाएंगे। 
  • कोंडागांव...
   कोंडागांव जिले में दो सीटें आती हैं। इनमें से कोंडागांव सीट पर मौजूदा विधायक मोहन मरकाम और पूर्व मंत्री लगा उसेंडी के बीच दिलचस्प मुकाबला है। पिछले चुनाव में मरकाम, लता को पराजित कर चुके हैं। ऐसे में इस बार भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी है। बेहद कांटे की लड़ाई में लता उसेंडी के सिर जीत का सेहरा सज सकता है। 
  • केशकाल...
    इस सीट पर इस बार वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम और भाजपा के हरिशंकर नाग के बीच लड़ाई है। पहले भाजपा से निष्काशित हो चुके हरिशंकर को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी का एक खेमा नाराज भी चल रहा था। यहां भी भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें मतदाता संतराम को एक बार फिर विधानसभा भेज सकते हैं। 

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

उत्तर बस्तर:  उत्तर बस्तर यानी कांकेर जिले में 3 विधानसभा सीटें कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ आती हैं। इन सीटों पर चुनावी घमासान और संभावित रिजल्ट को लेकर कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ने Exit Poll में अपनी राय जाहिर की है...

  • कांकेर...
     इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा उम्मीदवार हीरा मरकाम के सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक शंकर ध्रुवा का टिकट काट कर पूर्व आईएएस शिशुपाल सोरी को मैदान में उतारा है। इस बार यहां मतदाता बदलाव के मूड में है। ऐसे में भाजपा के युवा प्रत्याशी हीरा मरकाम चुनाव जीत सकते हैं।
  • भानुप्रतापपुर...
     इस विधानसभा में 4 बार के विधायक व पूर्व मंत्री मनोज मंडावी और भाजपा के धाकड़ नेता देवलाल दुग्गा के बीच मुख्य मुकाबला है। ये दोनों पहले भी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। जोगी कांग्रेस से मानक दरपट्टी और आप के सीएम उम्मीदवार कोमल हुपेंडी भी मैदान में हैं। दिलचस्प मुकाबले में अनुभवी मनोज मंडावी मैदान मार सकते हैं।

  • अंतागढ़...
     अंतागढ़ सीट पर भाजपा के सांसद विक्रम उसेंडी से लोहा लेने के लिए कांग्रेस ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अनूप नाग को चुनावी समर में उतारा है। भाजपा ने यहां के मौजूदा विधायक भोजराज नाग का टिकट काट उसेंडी को ​प्रत्याशी घोषित किया। वे  पहले भी 4 बार अंतागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार भी उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

दक्षिण बस्तर:  बस्तर की सियायत में अहम स्थान रखने वाले दक्षिण बस्तर में 3 सीटें आती है। इनमें दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा की सीट शामिल है। यहां के राजनीतिक हालात और संभावित परिणामों पर सीनियर जर्नलिस्ट सुरेश महापात्र का क्या कहना है, जानिए विस्तार से...


  • दंतेवाड़ा...
    बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा की कर्मभूमि रही दंतेवाड़ा सीट का प्रतिनिधित्व उनकी पत्नी देवती कर्मा कर रही हैं। 2013 में झीरम हमले में कर्मा की शहादत के बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी और उन्होंने भाजपा के भीमा मंडावी को करीब 6 हजार मतों से पटखनी दी थी। इस बार भी मंडावी से उनका सीधा मुकाबला है। देवती के पक्ष में माहौल दिख रहा है। करीबी मुकाबले में वे चुनाव जीत सकती हैं।

  • बीजापुर...
     इस सीट से दो बार के विधायक और वन मंत्री महेश गागड़ा और कांग्रेस के विक्रम मंडावी के बीच कांटे की लड़ाई है। दोनों पिछले चुनाव में भी आमने-सामने थे। जोगी कांग्रेस के सकनी चंद्रैया भी मैदान में हैं। इस बार कांग्रेस यहां अच्छी फाइट में है। इसके बावजूद अनुभव और बेहतर मैनेजमेंट की बदौलत गागड़ा मैदान मार सकते हैं।

  • कोंटा...
   सुकमा जिले की कोंटा सीट पर उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के धनीराम बारसे और सीपीआई के मनीष कुंजाम से है। कुंजाम इस सीट पर पूर्व में विधायक रह चुके हैं। 1998 के चुनाव में लखमा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और उसके बाद से लगातार 4 बार वे विधायक रहे हैं। चुनाव जीतने में माहिर लखमा इस बार भी बाजी मार सकते हैं।