Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

दंतेवाड़ा में कांग्रेस के बाद अब BJP में बगावत... वरिष्ठ भाजपा नेता चैतराम अटामी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, सोमवार को लेंगे नामांकन फार्म... 'खबर बस्तर' से बोले- 'पार्टी को दिखाऊंगा अपनी हैसियत'


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर की सबसे हॉट सीट बन चुके दंतेवाड़ा में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी बगावती सुर उठने लगे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया गया है कि वे सोमवार को नामांकन फार्म लेने वाले हैं। 


    खबर बस्तर से खास बातचीत में चैतराम अटामी ने बताया कि वे पिछले ढाई दशक से संघ से जुड़कर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। साल  2008 से वे दंतेवाड़ा सीट पर टिकट के दावेदार रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। 

यह भी पढ़िए :  BIG BREAKING: कांग्रेस ने बस्तर की 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान... कवासी लखमा, देवती कर्मा समेत इन नामों पर लगी मुहर, देखिए पूरी लिस्ट...

    अटामी के मुताबिक पिछले चुनाव में भी उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया गया और आखिर में उनके साथ धोखा हुआ। ऐसी ही स्थिति इस बार भी बनी। भाजपा में लगातार हो रही उपेक्षा से तंग आकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सोमवार को वे अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और नामांकन फार्म लेंगे। 

Read More :  बीजापुर एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें.... छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सरहदी इलाके में 200 नक्सलियों का था जमावड़ा... कैम्प में मौजूद थे सेंट्रल कमेटी के मेंबर, तभी फोर्स आ धमकी, और फिर...

     बता दें कि शनिवार को भाजपा द्वारा पूर्व विधायक भीमा मंडावी को टिकट देने का ऐलान किए जाने के बाद से चैतराम अटामी नाराज चल रहे थे। ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि वे भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। और आखिरकार टिकटों की घोषणा के दूसरे ही दिन रविवार को अटामी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर इन कयासों पर विराम लगा दिया। 

चैतराम अटामी के भाजपा से बगावत के पीछे सोशल मीडिया पर वायरल एक गोपनीय पत्र को भी बड़ी वजह बताई जा रही है। दरअसल, टिकटों की घोषणा से पहले जिस दिन पर्यव़ेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा दफ्तर में प्रत्याशी चयन के लिए मतदान हो रहा था उसी वक्त एक पत्र लीक हुआ था। इसे लेकर भी चैतराम नाराज चल रहे थे।   

Read More :  बीजापुर में डीआरजी के जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराए 3 माओवादी... मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

     अटामी ने आरोप लगाया है कि टिकट के लालच में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ​ही इस पत्र के जरिये उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उन्हें जनता के बीच निष्क्रिय और हारने वाला प्रत्याशी बताया गया। उनकी निष्ठा पर भी सवाल खड़े किए गए। इसलिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और वे ऐसे लोगों को अपनी हैसियत बताना चाहते हैं। 

यह भी पढ़िए :  निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब

     बता दें कि पूर्व विधायक भीमा मंडावी के साथ चैतराम भी इस बार टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले भीमा मंडावी पर भरोसा जताते उम्मीदवार घोषित्ब कर दिया, जिसके चलते चैतराम ने पार्टी से इतर अपनी अलग राह चुनने का निर्णय लिया। अटामी ने साफ किया है कि वे चुनाव लड़ने के लिए ही नामांकन लेने वाले हैं। उन्हें जिले के चारों ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है और इनकी बदौलत की वे चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। 

BIG BREAKING : छबिन्द्र कर्मा अब समाजवादी पार्टी की टिकट पर लडेंगे चुनाव.... मां देवती कर्मा के खिलाफ उतरे हैं चुनावी मैदान में, सपा का टिकट मिलने से बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण....

Share this:

एक टिप्पणी भेजें