Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बार्डर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में मंगलवार को इंद्रावती नदी में बहते हुए 15 नक्सलियों के शव को फोर्स ने बरामद किया है। इसके साथ ही बीते 60 घंटे के भीतर अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 37 हो गई है। बता दें कि इसी इलाके में रविवार को हुए एनकाउंटर में C-60 कमांडो ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। जबकि सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए थे। 
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !
मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सी-60 के जवानों ने जंगल में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि इस क्षेत्र से नक्सलियों के और भी शव बरामद हो सकते हैं।
       इंद्रावती नदी से जो 15 शव मिले हैं, उसके बारे में कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान घायल नक्सली अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद गए होंगे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीते 3 दिन के भीतर गढ़चिरोली पुलिस को मिली इस कामयाबी को नक्सलियों के खिलाफ इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी ! 2
      खास बात यह है कि इस कार्रवाई में सुरक्षा बल के जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि रविवार को हुई मुठभेड़ में नक्सल कमांडर साईंनाथ और सीनू भी मारे गए थे। इनके साथ एनकाउंटर में ढेर महिला व पुरूष नक्सलियों पर भी इनाम घोषित था। इससे पहले बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर एरिया में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड्स फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

      गढ़चिरोली पुलिस के PRO प्रशांत दिवले ने खबर बस्तर को बताया कि मंगलवार को 15 माओवादियों के शव इंद्रावती नदी से बरामद किए गए हैं। संभवत: मुठभेड़ में घायल होने के बाद नक्सली नदी में कूद गए होंगे और इसी में उनकी मौत हो गई। इसके अलावे सोमवार की शाम हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली व रविवार के एनकाउंटर में 16 माओवादियों को C-60 कमांडो की कार्रवाई में ढेर कर दिया गया।  





loading...

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 16 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सरहद पर मंगलवार की सुबह हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने 2 महिला समेत 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। छग के बीजापुर जिले से सटे महाराष्ट्र के सिरोंचा तहसील में हुए इस एनकाउंटर में 16 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 16 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
        सुरक्षा बल के जवानों ने मौके से तीनों नक्सलियों के शव बरामद और 2 बंदूक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। गढ़चिरोली एएसपी महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि सिरोंचा तहसील के रोमपल्ली व सिरकोंटा क्षेत्र में C-60 कमाण्डो की टीम नक्सल आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान रोमपल्ली के जंगल में माओवादियों ने फोर्स पर हमला कर दिया।  

यह भी पढ़िए :   पिता की मौत से सदमे में बेटियां, चीख कर बोलीं- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !

        जवानों ने भी नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में C-60 कमाण्डो को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 3 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि एनकाउंटर में हार्डकोर माओवादी व डिवीजनल कमेटी मेंबर सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। उस पर 16 लाख का इनाम घोषित था।  

      पुलिस अफसर के मुताबिक इस मुठभेड़ में माओवादी सुनील की पत्नी स्वरूपा की भी मौत हुई है, वहीं एक अन्य महिला नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से 2 बंदूक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। उन्हाने बताया कि अभी फोर्स जंगल से वापस नहीं लौटी है। जवानों के वापस लौटने में बाद और भी खुलासा हो सकता है। 


loading...