बीजापुर खबर बस्तर। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा के बीजापुर जिले के विकास में योगदान और उनकी कटिबद्धता को याद दिलाते कार्यकर्ताआें से इस बार भी उन्हें जिताने के लिए तैयार रहने का आह्वान करते कहा कि इस बार भी छग में भाजपा सत्ता में आएगी और इससे बीजापुर जिले के विकास को गति मिलेगी।
यहां भाजपा कार्यालय परिसर में नामांकन भरने जाने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जुएल ओराम ने कहा कि पंद्रह साल में बीजापुर की स्थिति और आज की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है। कांग्रेस ने जो पचास साल में नहीं किया उसे भाजपा ने यहां पंद्रह साल में कर दिखाया। हॉस्पिटल, सड़क, शिक्षा संस्थान समेत हर क्षेत्र में जिले में विधायक महेश गागड़ा ने अच्छे काम किए हैं।
Read More : 'चैतराम' ने बढ़ाई BJP की 'चिंता'... पिछले चुनाव में जिस इलाके से मिली थी भाजपा को हार, वहां अटामी का खासा दखल... पार्टी का एक बड़ा चेहरा भी साथ खड़ा, बिगड़ सकता है सियासी गणित!
विधायक की पहल पर रामपुरम पुल बन जाने से नागपुर और हैदराबाद जाना लोगों के लिए एकदम आसान हो गया है। जिले में 82 फीसदी संस्थागत डिलवरी हो रही है। इससे शिशु व मातृ मृत्यु दर कम हुई है। भाजपा सरकार ने मोबाइल गरीबों को दिया। उज्वला योजना के तहत गैस दिए गए। वहीं किसानों से 4800 करोड़ का धान खरीदा। निर्धनों के लिए चावल योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि पचास साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए पृथक मंत्रालय नहीं बनाया। ये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन एक शाखा ही था लेकिन तत्कालीन पीएम स्व अटल बिहारी बाजपेई ने देश के 700 जनजातियों के 10 करोड़ आदिवासियों को ध्यान में रखते पृथक मंत्रालय की स्थापना की।
Read More : बीजापुर एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें.... छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सरहदी इलाके में 200 नक्सलियों का था जमावड़ा... कैम्प में मौजूद थे सेंट्रल कमेटी के मेंबर, तभी फोर्स आ धमकी, और फिर...
इस सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़, पालिका अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार, ओमकार तारम, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुरलीकृष्ण नायडू, गोपाल पवार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। पांच कांग्रेसियों ने इस अवसर भाजपा में प्रवेश किया।
यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका... महेन्द्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, अपनी मां देवती के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!

विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे: गागड़ा कार्यकर्ताओं में रमन सरकार को चौथी बार बनाने का आह्वान करते भाजपा उम्मीदवार महेश गागड़ा ने कहा कि जिले में काफी विकास हुआ है। विकास के अधूरे कामों को आगे बढ़ाने भाजपा ही सक्षम है। अब चुनावी लड़ाई शुरू हो गई है। इस समर में एक नया इतिहास बनेगा। छग में चौथी बार भाजपा सरकार बन रही है। इस विस में भी उनकी जीत तय है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने की अपील की।
Read More : 'खबर बस्तर' की खबर का असर... एक घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, दीवारों से मिटाए गए सरकारी योजनाओं के नारे!
इस मौके पर महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि 15 साल में बीजापुर समेत छग की तरक्की किसी से छिपी नहीं है। रमन सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। हर गांव में विकास की रौशनी पहुंची है। कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला था। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने खुद माना था कि नई दिल्ली से एक रूपए भेजा जाता है और हितग्राही तक पंद्रह पैसे पहुंचता है।

एक टिप्पणी भेजें