दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में पहले चरण के तहत 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में टिकटों के ऐलान से पहले भावी उम्मीदवार अपना दावा मजबूत करने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। दंतेवाड़ा सीट की बात करें तो कांग्रेस जहां परिवार की आपसी खींचतान में उलझी दिख रही है तो वहीं भाजपाई खेमे में दावेदार एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
Read More : भाजपा के दावेदारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ कैद.... पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान
यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक गोपनीय पत्र ने भाजपा के भीतरखाने चल रही इसी रस्साकशी को उजागर कर दिया है। दंतेवाड़ा के व्हाट्सएप ग्रुप्स में जमकर वायरल हो रहे इस पत्र में टिकट के दावेदारों की पूरी कुंडली खंगाली गई है। इसमें किसी दावेदार का गुणगान किया गया है तो दूसरे को निष्क्रिय और हारने वाला प्रत्याशी बताया गया है।

Read More : अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास: दंतेश्वरी मंदिर में डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रही पाबंदी... बच्चों सहित परेशान होती रही सैकड़ों महिलाएं
कुल मिलाकर इस पत्र में अपनी लकीर बड़ी दिखाने के लिए दूसरे की लकीर मिटाने की कोशिश दिख रही है। जानकार इसे टिकटों की घोषणा से पहले पार्टी व संगठन पर दबाव बनाने की सियासत मानकर चल रहे हैं। हालांकि, यह गोपनीय पत्र किसने सार्वजनिक किया, इसे लेकर संशय बना हुआ है। खबर यह भी है कि यह पत्र पार्टी अलाकमान को भी भेजा गया है।

Read More : साप्ताहिक बाजार में DRG के जवान पर नक्सलियों ने किया हमला... जख्मी जवान ने किया कुछ ऐसा कि भागने लगे नक्सली, जानिए फिर क्या हुआ
बता दें कि भाजपा ने इस बार प्रत्याशी चयन के लिए गोपनीय मतदान का फार्मूला अपनाया है। इसके लिए रविवार को पार्टी द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाकायदा कार्यकर्ताओं से वोटिंग करवाई गई। पार्टी की इस कवायद के बीच सोशल मीडिया पर वायरल यह पत्र लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More : विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 18 में से 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान... जानिए आपके विधानसभा क्षेत्र में कब शुरू होगी वोटिंग
खबर बस्तर ने इस मसले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी से जब बात की तो उनका कहना था कि इस पत्र के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली है। मामला गंभीर है। इस मामले की जांच की जाएगी। संबंधितों का भी पक्ष लिया जाएगा।
Read More : नक्सल प्रभावित इस जिले में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर, पत्रकारों हो रही दिक्कतों के चलते प्रशासन ने की पहल
भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता टिकट की मांग कर सकता है लेकिन इसके लिए किसी दूसरे को नीचा दिखाना सही नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक यह किसी की साजिश भी हो सकती है। पार्टी सभी पहलुओं पर जांच करेगी और कोई अगर दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें