पंकज दाऊद @ बीजापुर। नक्सलियों ने चुनाव प्रचार में आने वोट मांगने आने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को कंगारू कोर्ट में पेश करते इलेक्शन को फर्जी बताया है। नक्सलियों ने छग में विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने कहा है।
Read More : सावधान! अगर आप 50 हजार रूपए से ज्यादा लेकर घूम रहे हैं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में... आखिर क्यों..? पढ़िए ये खबर
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से ये पोस्टर जारी किए गए हैं। गंगालूर में हाईस्कूल के समीप कई जगहों पर ये पोस्टर पेड़ों पर बुधवार की सुबह लगाए गए थे। इन्हें गंगालूर थाने के जवानों ने निकाल दिया।
Read More : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
नक्सलियों ने भाजपा को साम्राज्यवादपरस्त एवं ब्राह्मणीय हिन्दू फासीवादी बताते इस पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को जन अदालत में खड़ा करने कहा है। नक्सलियों ने जनताना सरकार को मजबूत और विस्तारित करने कहा है।
यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...
ज्ञात हो कि बस्तर में नक्सली नेता-अधिकारी एवं अन्य लोगों को अपहरण कर उन्हें जन अदालत या कंगारू कोर्ट (अनाधिकृत न्यायालय) में ले जा चुके हैं। इधर, पुलिस ने चुनाव के वक्त पहले से ही नेताओं को नक्सली हमले से सतर्क रहने कहा है।
ज्ञात हो कि बस्तर में नक्सली नेता-अधिकारी एवं अन्य लोगों को अपहरण कर उन्हें जन अदालत या कंगारू कोर्ट (अनाधिकृत न्यायालय) में ले जा चुके हैं। इधर, पुलिस ने चुनाव के वक्त पहले से ही नेताओं को नक्सली हमले से सतर्क रहने कहा है।

एक टिप्पणी भेजें