बीजापुर @ खबर बस्तर। पुलिस विभाग की ओर से शहीद दिवस पर 20 अक्टूबर को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न वर्ग के विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार रखे गए हैं। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
Read More : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बस्तर रेंज में पहली बार क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। सोलह साल से अधिक के आयुवर्ग के लिए बारह किमी की रेस होगी जबकि बारह से सोलह साल के आयुवर्ग के लिए तीन किमी की दौड़ रखी गई है। इसमें एक लाख रूपए से अधिक के इनाम होंगे।
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बस्तर रेंज में पहली बार क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। सोलह साल से अधिक के आयुवर्ग के लिए बारह किमी की रेस होगी जबकि बारह से सोलह साल के आयुवर्ग के लिए तीन किमी की दौड़ रखी गई है। इसमें एक लाख रूपए से अधिक के इनाम होंगे।
महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए पृथक-पृथक इनाम की राशि होगी। रेस में प्रथम आने वाले को 21 हजार, द्वितीय आने वाले को 15 हजार व तृतीय आने वाले को 10 हजार रूपए नगद दिए जाएंगे। इसी तरह बारह से सोलह वर्ग के बालक व बालिकाओं के लिए भी पृथक पुरस्कार होंगे।
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार व तृतीय पुरस्कार डेढ़ हजार रूपए का होगा। दौड़ में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 18 अक्टूबर की दोपहर बारह बजे तक ऑनलाइन या थाने या फिर सीआरपीएफ कैम्प में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Read More : विधानसभा चुनाव 2018 : उम्मीदवारों के खर्च पर चुनाव आयोग की पैनी नजर, उड़नदस्ते और वीडियो से भी हो रही निगरानी
बता दें कि बगैर रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रतिभागी को शारीरिक रूप से सक्षम होना अनिवार्य है। प्रतिभागी के जाने आने का स्वयं का व्यय होगा। 19 अक्टूबर की रात को ठहरने व खाने की व्यवस्था पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। प्रतिभागी को अपना पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, अंकसूची व आधार कार्ड लाना होगा।
Read More : नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर


एक टिप्पणी भेजें