Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

PM CG visit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
PM CG visit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

6/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमतौर पर अपनी रैलियों और सभाओं में कांग्रेस पर हमला करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। भिलाई की आमसभा में उन्होंने एक बार भी ना तो कांग्रेस का नाम लिया और ना ही सियासी वार करते दिखे। 

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

       इतना ही नहीं पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार आश्चर्यजनक रूप से गायब रहे। प्रधानमंत्री का ये बदला हुआ अंदाज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पुरानी सरकार में जिन इलाकों में सड़कें बनाना भी बड़ी चुनौती बन जाती थी, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे बन रहे हैं।

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         काफी दिनों बाद इस बार पीएम के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का नाम लोगों ने सुना। मोदी ने कहा कि अटलजी के विजन को रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। जिस राज्य के निर्माण के पीछे अटलजी का विजन है, आप लोगों की कड़ी तपस्या है। उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना उनके लिए सुखद अनुभव है।  

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

6/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ के प्रवास पर थे। यहां से नई दिल्ली लौटने के बाद पीएम ने अपने रायपुर और भिलाई प्रवास पर केन्द्रित बैक टू बैक 1 दर्जन से अधिक ट्वीट किए। ट्विटर पर जनता के नाम संदेश में मोदी ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार बताते हुए अटलजी को याद किया और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भी तारीफ की।

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !
       
        मोदी ट्वीट किया- 'हमारे प्रिय अटलजी से छत्तीसगढ़ का गहरा जुड़ाव है। अटलजी ने विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा। हमारे साथ डॉ. रमन सिंह जी जैसे ऊर्जावान नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को गरिमापूर्ण नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम सब वचनबद्ध हैं।' प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर भिलाई की यात्रा और वहां की आमसभा के अनेक फोटों और वीडियो फुटेज भी पोस्ट किए। 

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

      पीएम मोदी ने लिखा- 'आज छत्तीसगढ़ में मुझे विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने का अवसर मिला। ये प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के मेरे भाईयों और बहनों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। यहां के मुख्यमंत्री वर्षो से भिलाई में आईआईटी लाने का प्रयास कर रहे थे। हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि हमने छत्तीसगढ़ में आईआईटी लाने का निर्णय किया और आज उसका शिलान्यास हुआ।'


Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       पीएम मोदी ने लिखा- 'भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया, बल्कि जीवन, समाज और देश का भी निर्माण किया है। भिलाई का आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत बनाएगा। उन्होंने भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण के शुभारंभ पर ट्वीट करते कहा-डिजिटल इंडिया सिर्फ स्थानों को नहीं बल्कि लोगों को भी आपस में जोड़ेगा।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


loading...

बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

6/14/2018

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पीएम मोदी ने गुरूवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान बस्तर की जनता को राज्य की प्रथम घरेलू विमान सेवा की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केन्द्र सरकार की 'उड़ान' परियोजना के तहत विमान सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो गया। 

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली विमान ने भरी उड़ान

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

          प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए जगदलपुर विमानतल के टर्मिनट बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। बस्तर में विमान सेवा शुरू हो जाने से एयर ओड़िशा कंपनी के 19 सीटों वाले विमान से यात्री सिर्फ 1670 रूपए के टिकट पर रायपुर से जगदलपुर केवल 40 मिनट में पहुंच सकेंगे।  

Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

        भिलाई की आमसभा में पीएम मोदी ने बस्तरवासियों को विमान सेवा के शुभारंभ होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा सपना रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। बस्तर में जहां सड़कें बनना बड़ी चुनौती थी वहां एयरपोर्ट बना है। यह वहां के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं बधाई देता हूं। इधर, मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !


loading...

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

6/14/2018

      रायपुर @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार सुबह राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अगुवाई में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान हुआ कुछ ऐसा जो पीएम मोदी को नागवार गुजरा। इसके लिए दो भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री की नाराजगी भी झेलनी पड़ गई। 

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

        दरअसल, हुआ यूं कि पीएम के स्वागत में माना एयरपोर्ट में सुबह से ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था। इसमें सीएम डॉ रमन सिंह से लेकर मंत्रीमंडल के सदस्य व तमाम प्रमुख अफसर शामिल थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से एयरपोर्ट में उतरे तो सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने लाल गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट ! 2

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       सीएम के बाद बारी आई रमन कैबिनेट के मंत्रियों और सांसदों की। इसी दौरान रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उनके पैर छूने लगे। इस पर पीएम ने विधायक को टोका और फिर पूछा की आप कहाँ के विधायक हैं। सुंदरानी ने अपना परिचय दिया और मोदी आगे बढ़ गए। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत अधिकारियों और भाजपा संगठन के नेताओं ने भी किया।
 

Read More :  भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार, नाश्ते का भी रहेगा इंतजाम... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट्स !

        पीएम के अभिवादन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल भी सुंदरानी के नक्शेकदम पर चलते हुए मोदी का पैर छूने लगे। इस पर प्रधानमंत्री ने उनके पीठ पर हाथ रखकर आशीर्वाद तो दिया लेकिन कहा कि झुको मत। बता दें कि 14 मार्च को बस्तर के जांगला प्रवास के दौरान पीएमओ ने निर्देश जारी किया था कि पीएम के स्वागत में केवल गुलाब भेंट किया जाए। लिहाजा पीएम का स्वागत इस बार भी बुके की जगह रेड रोज से किया गया। 

Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर


loading...