पंकज दाऊद @ बीजापुर। आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदोंडा और तिम्मापुर के बीच माओवादियों ने सीआरपीएफ की बंकर को शनिवार की शाम बम से उड़ा दिया। इस वारदात में उन्होंने करीब 90 किलो बारूद का इस्तेमाल किया था। अब अफसर इस बात का पता लगा रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में बारूद को या तो सुरंग बनाकर डाला गया है या फिर ये दो साल पहले प्लांट किया गया था, क्योंकि सड़क दो साल पहले ही बनी है।
धमाके की शक्ति को देखते सीआरपीएफ के डीआईजी आलोक अवस्थी ने माना कि इसमें 80 से 90 किलो एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने पत्रकारों को रविवार की दोपहर 168 बटालियन के कमाण्डेंट विनय कुमार चौधरी एवं दीगर अफसरों के साथ मौके का मुआयना किया और विस्तृत जानकारी ली।
डीआईजी ने बताया कि नक्सली हथियार लूटने के इरादे से आए थे लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। हालांकि विस्फोट में एक क्षतिग्रस्त एलएमजी का अगला हिस्सा वे ले गए। इसका बट गाड़ी में ही था। नक्सलियों ने एक एचई बम भी दागा जो नहीं फट सका। उसे सीआरपीएफ के अफसरों ने बरामद कर लिया है।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना
शनिवार की शाम हुए विस्फोट में सड़क पर दस फीट गहरा गड्ढा बन गया और सड़क फट गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इंजन और वाहन के दीगर भाग कई मीटर दूर तक जाकर गिरे। विस्फोट से करीब तीन मिनट तक वहां धूल का गुबार उठा रहा और सन्नाटा छा गया था। इसके बाद दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई। डीआईजी आलोक अवस्थी ने बताया कि जवानों ने डेढ़ से दो सौ राउण्ड तक फायरिंग की।

घायल जवानों ने संभाला मोर्चा: सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के बाद घायल जवान बाबूराव सिद्धेश्वर एवं आरक्षक परमार हार्दिक सुरेश कुमार ने आधे घंटे तक मोर्चा संभाले रखा था। सड़क की दोनों ओर से माओवादी फायरिंग कर रहे थे। इसके बाद बासागुड़ा की ओर से आए दो जवान स्क्रॉल कर मौके पर आए और फिर जवाबी गोलीबारी की।
यह भी पढ़िए : IED ब्लास्ट में जख्मी CRPF जवान को हेलीकॉप्टर से लाया गया रायपुर, अस्पताल में इलाज शुरू... देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
इसके कुछ ही देर में मुरदोंडा कैम्प से आई कवर पार्टी ने भी बमबारी की। इससे नक्सली भाग गए। घायल जवानों के मुताबिक उन्होंने सड़क की एक ओर 15-20 नक्सलियों को देखा। डीआईजी के मुताबिक जवाबी फायरिंग में कुछ नक्सली भी मारे गए होंगे लेकिन इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं।

धमाके से पलटी गाड़ी की दिशा: विस्फोट से बख्तरबंद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पीछे की एक सीट को छोड़कर बाकि सीटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गाड़ी बासागुड़ा की ओर से आ रही थी लेकिन जब धमाके के बाद ये गिरी तो इसका अगला भाग बासागुड़ा की ओर हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। इसकी गूंज 5 किमी तक सुनाई दी।
वारदात के बाद फोर्स ने सर्चिंग बढ़ा दी है। सड़क किनारे दोनों ओर घनी झाड़ियां और जंगल हैं। समझा जाता है कि माओवादी कई दिनों से ताक में थे। बता दें कि ये इलाका, मद्देड़, जगरगुण्डा, दक्षिण बस्तर डिविजनल कमैटी एवं पश्चिम बस्तर कमेटी का बॉर्डर इलाका है। हो सकता है कि बाहर से आए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया हो।
सीएम के आने से पहले खूनी वारदात: मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सोमवार 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। इलेक्शन के दौरान जिले में वीवीआईपी का प्रवास हो रहा है। 27 अक्टूबर को भाजपा के बड़े नेता रामप्रताप सिंह नेलसनार आए थे। 3 अक्टूबर को भोपालपटनम में जेसीसी सुप्रीमो अजीत जोगी आने वाले हैं। इन कार्यक्रमों को देखते सुरक्षा बल सतर्क हैं। जिले में चुनाव के मद्देनजर बीएसएफ, मिजोरम, नागालैण्ड एवं मणीपुर स्टेट पुलिस भी तैनात की गई है। पहले से ही यहां सीआरपीएफ की 6 बटालियन हैं। इनके अलावा डीएफ और सीएएफ हैं।

एक टिप्पणी भेजें