Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

क्राइम रिपोर्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्राइम रिपोर्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वाहन की तलाशी के दौरान डेढ़ लाख का सागौन चिरान बरामद... इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की कार्रवाई, चिन्नाकोड़ेपाल से लाई जा रही थी लकड़ी


बीजापुर @ खबर बस्तर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के कर्मियों ने रविवार की सुबह करीब 6 बजे चिन्नाकोड़ेपाल की ओर से एक वाहन से लाए जा रहे सागौन के 72 चिरान बरामद किए। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है।



टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी ने बताया कि अमले को सतर्क किया गया है और सूचनाओं का संकलन कर कार्रवाई लगातार की जा रही है। उप संचालक एमके चौधरी के निर्देश पर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है।



उन्होंने बताया कि एक खबर पर डिप्टी रेंजर नीरज श्रीवास्तव एवं सहयोगियों ने रविवार की सुबह चिन्नाकोड़ेपाल की ओर से आती एक वाहन को रोका और तलाशी ली। इसमें 72 फारे पाए गए।

वाहन क्रमांक सीजी 17 एच 2202 का मालिक विक्रम चौहान इसे चला रहा था। फारे बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में वाहन के राजसात की कार्रवाई भी हो सकती है।


ज्ञात हो कि पिछले तीन-चार महीनों से इस इलाके में तीन से चार बार लकड़ियां और फर्नीचर बरामद किए गए हैं। सहायक संचालक आरएस वट्टी ने बताया कि किस  क्षेत्र में वन की कटाई की गई है, उसका निरीक्षण किया जाएगा। अभी जांच की जा रही है।

Read More :  सीएम भूपेश ने की घोषणा, वनों में काबिज लोगों को मिलेगा पट्टा...बोले- चावल, चना और नमक के नाम पर अफवाह फैला रही भाजपा 

आचार संहिता के दौरान भाजपाईयों ने किया मंत्री का पुतलादहन, 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में लागू आचार संहिता के बीच जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पुतला फूंक डाला। पुलिस ने इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 15 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

    बता दें कि हाल ही में छग के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कांकेर से सांसद विक्रम उसेंडी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इससे बिफरे भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संभागीय मुख्यालय में जमकर नारेबाजी की और मंत्री का पुतलादहन किया।  

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

कहा जा रहा है कि पुलिस को बिना सूचना दिए भाजपाईयों द्वारा बीच चौक में पुतलादहन किया गया। वैसे भी आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

    पुलिस ने इसे असंवैधानिक कृत्य व आचार संहिता का उल्लंघन माना और संबंधित 15 लोगों के खिलाफ बोधघाट थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 150 व 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!


पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर... पाक ने साधी चुप्पी, जैश का दावा- जिंदा है!


   न्यूज डेस्क। खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मौत की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Terrorist-Masood-Azhar-claims-death-in-media-report

इधर, पाकिस्तान सरकार और सेना ने भी मसूद अजहर की मौत की खबर पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर का खंडन किया है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर जिंदा है, लेकिन उसकी तबियत नाजुक है। उसके लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में है। जैश-ए-मोहम्मद ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

    इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता है। ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। 

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

बालाकोट में हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर की मौत की खबर की जांच में जुट गई हैं।

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मसूद अजहर मर गया है या जिंदा है? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि मसूद अजहर का पाकिस्तानी सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

जानिए, कौन है मसूद अजहर:   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। उस पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले, पठानकोट वायुसेना के ठिकाने में हमले और पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप हैं। साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अगवा विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने मसूद अजहर को छोड़ दिया था।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    रक्षा विशेषज्ञ मसूद अजहर के मारे जाने की खबर को पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत समेत दुनिया के देशों का जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना पर कार्रवाई का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दवाब से बचने के लिए पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की अफवाह उड़ाई है।

News Courtesy : aajtak.intoday.in


जगदलपुर से कारपेन्टर बुलाकर जंगल में लगा दिया था कारखाना... 3 लाख के चार दीवान बरामद, वन विभाग की छापामार कार्रवाई


     बीजापुर @ खबर बस्तर। वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते मंगलवार की तड़के साढ़े चार बजे यहां बस स्टैण्ड के समीप एक पिक अप वाहन से चार दीवान बरामद किए। इसकी कीमत करीब तीन लाख रूपए बताई गई है। 



बीजापुर बफर के रेंजर राजेश बागची ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे भोपालपटनम की ओर से आती एक पिक अप को वन अमले ने रोका। तलाशी लेने पर इसमें चार दीवान रखे पाए गए। सभी दीवान पूरी तरह बने थे और इसमें खुदाई भी की गई थी। 

Read More :  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद

    रेंजर ने बताया कि वाहन के मालिक पापनपाल निवासी सुंदरलाल गांधरला हैं और उसी गांव का ड्राइवर दुर्गम दुर्गेया वाहन चला रहा था। इसमें डिपोपारा बीजापुर का पाण्डू झाड़ी सवार था। यही अपने लिए दीवान बनवाकर ला रहा था। 

    बताया गया है कि चिन्नाकवाली में दीवान बनाए गए थे और कोड़ेपाल के रास्ते इसे जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। 


Read More :  यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!  


नक्काशी का ही 17 हजार:   रेंजर राजेश बागची के मुताबिक कोहकापाल गरावण्डकला जगदलपुर से बढ़ाई बुलाए गए थे और एक दीवार में खुदाई कर आर्ट बनाने का 17 हजार रूपए तय किया गया था, बाकि दीवान की बनाई का मेहनताना अलग। लकड़ी की कीमत ही डेढ़ लाख रूपए से अधिक की बताई गई है। 

'ओपन और क्लोज' का खेल होगा खत्म...खाईवालों पर पुलिस की नजर, एक सटोरए को जिलाबदर करने की कार्रवाई


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला मुख्यालय एवं कुछ गांवों में इन दिनों ओपन क्लोज का खेल जमकर चल रहा है और इसकी लत युवाओं को लग गई है। इधर, पुलिस ने इस गेम पर नजर रख एक खाईवाल को जिलाबदर करने की कार्रवाई कर रही है।

Police-action-against-bookies

यह भी पढ़िए :  9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की  

    कुछ महीनों से नगर के चार से पांच स्थानों पर सट्टा खेला जा रहा है। नए एवं पुराने बस स्टैण्ड के अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर ये खेल चल रहा है। धीरे-धीरे ये सामाजिक बुराई फैलती ही जा रही है और इसके सबसे बड़े शिकार युवा हो रहे हैं। अभी नैमेड़ और आवापल्ली में भी सट्टेबाजी शुरू हुई है।

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

कुछ खाईवाल इसकी लत युवाओं को लगा रहे हैं। रातोंरात अमीर बनने की चाहत में युवा इसमें फंसते ही चले जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले पुलिस ने इसके लिए कुछ स्थानों पर दबिश भी दी थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। खबर है कि अब ऑनलाइन सट्टेबाजी भी शुरू हो गई है।

Read More :  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद 

  इस बारे में कोतवाली टीआई चंद्रशेखर बारिक का कहना है कि सटोरियों पर नकेल कसने दबाव बनाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर दबिश भी दी गई। उन्होंने बताया कि खाईवालों पर नजर रखी जा रही है। एक सटोरिए लक्ष्मी को जिला बदर करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More :  भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप!

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 30 किमी दूर तोयनार गांव के बस्तीपारा में वन अमले ने बुधवार की शाम एक ग्रामीण चंदकांत कुड़ियम के आवासीय परिसर से करीब सवा लाख रूपए की सागौन की बल्लियां बरामद कीं। 

21-Forest-Departments-big-action-against-teak-smuggling
सूत्रों के मुताबिक वन अमले को तोयनार के बस्तीपारा में सागौन की बल्लियां एक आवासीय परिसर में रखे जाने की खबर मिली थी। इस खबर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी की अगुवाई में छापे की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

    वन अमले ने ग्रामीण चंद्रकांत की बाड़ी से सागौन की 105 बल्लियां बरामद की गईं। इसकी कीमत करीब सवा लाख रूपए बताई गई है। इस कार्रवाई में बीजापुर बफर के रेंजर राजेश बागची, डिप्टी रेंजर नीरज श्रीवास्तव, बीट गार्ड महेश दुर्गम, गार्ड रेश्मा गोडे, रामसाय साहनी एवं विनय प्रकाश रेड्डी शामिल थे।

Read More :  2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान  

    ज्ञात हो कि लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने वन विभाग सक्रिय है। सोमवार की रात जिला मुख्यालय मेंं फारेस्ट नाके के समीप रात करीब एक बजे एक वाहन से वन अमले ने सत्तर हजार रूपए के सागौन के फारे बरामद किए थे। इस कार्रवाई में वाहन समेत भाजपा नेता लकड़ी तस्करी करते पकड़ाया था।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'


9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। कई सालों से बीजापुर एवं पड़ोसी जिलों में विभिन्न पदों पर सक्रिय रह चुके 11 लाख के 9 माओवादियों ने यहां बुधवार को आला अफसरों के सामने समर्पण कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अपने लीडरों के बारे में कई राज उगले हैं। अब फोर्स इन जानकारियों के बेस पर नक्सलियों की घेराबंदी करेगी।

Nine-Naxalites-surrendered-in-Bijapur

    बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एसपी मोहित गर्ग एवं एएसपी दिव्यांग पटेल की अगुवाई में माओवादियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुनर्वास नीति से प्रभावित हो 9 नक्सलियों ने सरेण्डर किया। सभी को राहत और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

आईजी के मुताबिक समर्पण कर चुके इन नक्सलियों ने अपने लीडरों के बारे में कई राज खोले हैं। ये बात सामने आई है कि किस लीडर ने एरिया बदला है। अब इन नक्सली नेताओं की हिस्ट्री शीट भी बदल जाएगी। सरेण्डर्ड माओवादियों के दिए इनपुट के आधार पर पुलिस काम करेगी।

     उन्होंने बताया कि पिछले साल सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सलियों पर अच्छा दबाव बनाया था और इसमें कामयाबी मिली। कई नक्सली मारे और पकड़े गए। इस साल भी उन्हें बैकफुट पर रखा जाएगा। विधानसभा चुनाव की तरह लोक सभा चुनाव में भी कोशिश होगी कि चुनाव शांतिपूर्ण हों। ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को लाने और सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिश भी होगी।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

      विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के मार्फत लोगों से दोस्ताना रिश्ता कायम किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उस विभाग से जुड़े अफसरों से मिलकर इसका हल निकाला जा रहा है। इसमें प्रशासन का अच्छा सहयोग है। समर्पण के दौरान बस्तर कमिश्नर धनंजय देवांगन, कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत डी राहूल वेंकट, एसडीओपी केसी टोप्पो, पीतांबर पटेल एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

जानिए कौन कहां था सक्रिय:   प्लाटून नंबर 2 और 22 का सेक्शन कमाण्डर नागेश कुरसम उर्फ बुधराम (30) निवासी मट्टापारा मनकेली थाना बीजापुर 2005 से हाल ही तक जगरगुण्डा, बासागुड़ा, उसूर, पामेड़, नेशनल पार्क एवं मद्देड़ में सक्रिय था। प्लाटून नंबर 22 की सेक्शन कमाण्डर सोमे उर्फ भीमे (28) निवासी बण्डीगुड़ेम पूवर्ती थाना पामेड़ 2005 से जगरगुण्डा, बासागुड़ा, उसूर, पामेड़, नेशनल पार्क एवं मद्देड़ में सक्रिय थी।

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला

    इसी तरह प्लाटून नंबर 13 का मेंबर रातू ओयाम (19) निवासी नीलावाया थाना मिरतूर 2015 से भैरमगढ़ इलाके में एक्टिव था। कंपनी नंबर 2 का सदस्य सहदेव उईका (25) निवासि तुर्रीपारा थाना बासागुड़ा 2009 से उटला, मल्लेपल्ली, कोरसागुड़ा एवं तर्रेम में सक्रिय था। पोलमपल्ली क्षेत्र का जनमिलिशिया कमाण्डर गणपत वासम (20) निवासी पोलमपली थाना बासागुड़ा 2007 से पामेड़ क्षेत्र में काम कर रहा था।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

    पोलमपल्ली का सीएनएम कमाण्डर राममूर्ति वासम (27) निवासी स्कूलपारा पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा 2014 से पामेड़, उसूर, नरसापुर और टेकुलगुड़ा इलाके में सक्रिय था।   भूमकाल मिलिशिया मेंबर कमलू कामा (38) निवासी काड़ागुड़ेम मलेमपेंटा  2010 से  अपने ही गांव के आसपास काम कर रहा था।

Read More :  भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप! 

   मिलिशिया कमाण्डर कुहरामी हड़मो (30) निवासी दरभा जैगूर थाना जांगला 2007 से भैरमगढ़ इलाके में एक्टिव था। जनताना सरकार अध्यक्ष लक्खू वेट्टी (25) निवासी दरभा थाना कुटरू 2012 से भैरमगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था। समर्पण के दौरान सभी को 10-10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि अफसरों ने प्रदान की।

जानें, किस पर कितना इनाम:  पुलिस के मुताबिक नागेश कुरसम और सोमे पर 3-3 लाख रूपए का इनाम था जबकि रातू ओयाम व सहदेव उईका पर 2-2 लाख का इनाम था। गणपत वासम पर एक लाख रूपए का पुरस्कार था। नागेश एसएलआर, सोमे एसएलआर, रातू भरमार, सहदेव एसएलआर, गणपत 315 बोर कट्टा, राममूर्ति 12 बोर एवं लक्खू देसी कट्टा रखते थे।

भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप!

   
  बीजापुर @ खबर बस्तर। भाजपा नेता मातियस कुजूर पर सागौन तस्करी का आरोप लगा है। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के अमले ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात बस स्टैण्ड के समीप फारेस्ट नाके पर एक वाहन से 70 हजार रूपए की सागौन की लकड़ी बरामद की। पकड़ी गई वाहन मातियस कुजूर की बताई जा रही है और कार्रवाई के वक्त वे ही वाहन को चला रहे थे। 

Forest-Departments-action-on-teak-smuggling

     रेंजर राजेश बागची ने बताया कि नाके पर वन अमले ने रात करीब एक बजे भोपालपटनम की ओर से आती एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें उपर तो भूसे की बोरी रखी थी लेकिन उसके नीचे सागौन के फारे रखकर अवैध परिवहन किया जा रहा था।   

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

रेंजर बागची के मुताबिक वाहन में 81 फारे थे। सुबह फारों का नापजोख किया गया।इसमें 1.036 घनमीटर लकड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मातियस कुजूर के खिलाफ पीओआर काटा जा रहा है और वाहन के राजसात की कार्रवाई की जा रही है। 
Read More :  2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान  

      बरामद लकड़ी को वन अमले द्वारा डिपो भिजवाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि मातियस कुजूर जेसीसी में थे लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। 

Read More :  पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए, शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

सड़क के नीचे माओवादियों ने प्लांट कर रखा था 200 किलो विस्फोटक... सर्चिंग पार्टी ने सड़क की खुदाई कर निकाला एक्सप्लोसिव, देखिए तस्वीरें!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकामयाब हुए हैं। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कटेकल्याण क्षेत्र के बड़े गुडरा इलाके में मंगलवार को जवानों ने सड़क की खुदाई कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। 

Two-hundred-kilos-explosive-found-under-the-road

इस एक्सप्लोसिव को माओवादियों ने बड़े वारदात की फिराक में सड़क के नीचे प्लांट कर रखा था। बता दें कि मोखपाल-बडे गुडरा के बीच तकरीबन 200-250 किलो विस्फोटक सर्चिंग पार्टी ने बरामद किया है। 


     दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि छोटे गुडरा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की बैठक लिए जाने की सूचना मिली थी। इसके मद्देनजर पुलिस पार्टी को सर्चिंग पर रवाना​ किया गया। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली वायर दिखने की सूचना ग्रामीणों ने दी। इसके बाद बीडीएस टीम ने स्नीफर डॉग की मदद से मौके का सूक्ष्मता से मुआयना किया तो वहां सड़क के नीचे भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव दबा पाया गया। 

यह भी पढ़िए :  SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस 

    एसपी के मुताबिक इस विस्फोटक को नक्सलियो द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से सड़क के नीचे डम्प कर रखा गया था। जवानों ने समय रहते इसे निकाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। डॉ पल्लव ने बताया कि विस्फोटक को कुकर में डालकर विस्फोट करने से तेज धमाका हुआ है। पुलिस ने मौके से मिट्टी व बारूद के सैंपल लिए हैं और इसकी जांच के लिए भेजा जा रहा है।   

गौरतलब है कि बड़े गुडरा-कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। इसी दौरान सड़क के बीचों-बीच एक्सप्लोसिव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 

Read More :  निरक्षर लखमा 'दादी' के मंत्री बनने पर प्रियंका गांधी ने कही ये बड़ी बात... फेसबुक पर लिखा- कवासी पढ़-लिख नहीं सकते पर..!

    आपको बता दें कि आईईडी ब्लास्ट की बड़ी घटनाओं में माओवादी अमूमन 50-60 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी बड़ी तादात में विस्फोटक मिलने से पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। बहरहाल, घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्च आपरेशन तेज कर दिया है। 

Read More :  बचेली CISF कैम्प से AK 47 रायफल और कारतूस गायब... FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस, कैम्प में पदस्थ जवान पर घूम रही शक की सुई!  

CISF जवान ने ही कैम्प से पार किया था AK-47 राइफल...बिलासपुर से आरोपी जवान गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बचेली स्थित सीआईएसएफ कैम्प से AK-47 राइफल और 30 राउंड कारतूस गायब होने की घटना का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते आरोपी CISF के जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर हथियार व कारतूस भी बरामद कर लिया है।

CISF-jawan-stole-AK-47-rifle-from-camp

    एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के मुताबिक सीआईएसएफ के जवान पाडीशरण जी (padeesharan G) ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार की शाम कैम्प से हथियार चुराकर वह छुट्टी पर तमिलनाडु अपने घर जाने निकला था। आरोपी जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़िए :  SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस 

एसपी का कहना है कि जवान कर्जे में डूबा था और उसका कई लड़कियों से भी चक्कर था। एके 47 चुराने के बाद जवान तमिलनाडु जाने के बजाय बिलासपुर में रूका हुआ था। वहां एक खेत की झाड़ियों में उसने हथियार छिपा रखा था।

Read More :  बचेली CISF कैम्प से AK 47 रायफल और कारतूस गायब... FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस, कैम्प में पदस्थ जवान पर घूम रही शक की सुई!  

   बहरहाल, आरोपी जवान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे बिलासपुर से दंतेवाड़ा लाया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपी पहले बीएसएफ में पदस्थ था लेकिन वहां से उसे अपरिहार्य कारणों से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने सीआईएसएफ की नौकरी ज्वाइन कर ली। बता दें कि बचेली में उक्त जवान 13 सितंबर 2016 से पदस्थ है। 

Read More :  महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!

     बता दें कि कुछ महीने पहले जिले के कासोली CAF कैम्प में भी ​कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां तैनात एक जवान ने कैम्प से दो अत्याधुनिक हथियार पार कर नक्सलियों को बेचने की साजिश तक रच डाली थी। आखिरकार पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

देखिए वीडियो...

बचेली CISF कैम्प से AK 47 रायफल और कारतूस गायब... FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस, कैम्प में पदस्थ जवान पर घूम रही शक की सुई!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। लौहनगरी बचेली स्थि​त सीआईएसएफ कैम्प से एक AK 47 राइफल औऱ 30 राउंड कारतूस गायब होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दो दिन पहले कैम्प से हथियार गायब हुआ है, जिसकी जानकारी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। 

Missing-AK-47-rifles-and-cartridges-from-Bacheli-CISF-camp

कैम्प से AK 47 गायब होने के मामले में CISF के जवानों पर ही शक की सुई घूम रही है। बचेली थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ जवानों से पूछताछ भी की है। इस मामले में कैम्प में पदस्थ एक जवान को संदिग्ध माना जा रहा है। बताया गया है कि उक्त जवान पहले बीएसएफ से निकाला जा चुका है। 

यह भी पढ़िए : सुकमा में पदस्थ CRPF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

     एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने 'खबर बस्तर' को बताया कि बचेली CISF कैम्प से बुधवार की शाम AK 47 गायब हुआ है। इस बात की जानकारी गुरूवार की सुबह CISF के अफसरों को लगी और फिर इसके बाद गुरूवार को ही बचेली में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी का कहना है कि कैम्प से हथियार गायब नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने चुराया है। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

दरअसल, अपनी पड़ताल के दौरान पुलिस ने जब सीआईएसएफ कैम्प के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना के दिन ना तो कोई बाहरी लोग कैम्प के भीतर दाखिल हुए और ना ही कोई बाहर ही गया। ऐसे में कैम्प में तैनात जवानों पर ही AK 47 चुराने का संदेह जताया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :  SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस  

   एसपी डॉ पल्लव की मानें तो इस मामले में कैम्प में पदस्थ तमिलनाडु का एक जवान शक के दायरे में है। वह पहले BSF में था और अमर्यादित कार्यशैली के चलते उसे निकाला गया था। इसके बाद दो साल पहले ही वह CISF में भर्ती हुआ था। घटना के दिन चार जवान छुट्टी पर गए थे, जिनमें वह भी शामिल था। लेकिन छुट्टी पर जाने के बजाय वह बिलासपुर चला गया। 

Read More :  महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!

    पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका लोकेशन ट्रेस किया तो उसके बिलासपुर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेही जवान को दंतेवाड़ा बुलाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक जवान के बैग में एके 47 ले जाने संबंधी साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिसिया जांच चल रही है। जवान के पास के कई लड़कियों के नंबर भी मिले हैं।  

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

     बता दें कि कुछ महीने पहले जिले के कासोली CAF कैम्प में भी ​कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां तैनात एक जवान ने कैम्प से दो अत्याधुनिक हथियार पार कर नक्सलियों को बेचने की साजिश तक रच डाली थी। आखिरकार पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा मामले में भी पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप होने का दावा कर रही है। 

Read More :  पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!

पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पदस्थ जवानों द्वारा खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रविवार को किरन्दुल थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला।

Constable-hanged-in-police-station
घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। किरंदुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा खुदकुशी करने की वजहों का खुलासा नही हुआ है। 

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

    जानकारी के मुताबिक मृत जवान अशोक पासवान किरन्दुल थाने में पदस्थ था। यहां हाल ही में पुलिस थाना नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। हालांकि, कुछ जवान अभी भी पुराने थाना भवन में ही रह रहे थे। 

     रविवार की दोपहर एक जवान जब टिफिन लेने पुराने थाने गया तो, थाने के कम्प्यूटर रूम में कांस्टेबल अशोक पासवान का शव फंदे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद जवान ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। 

BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी  

बीजापुर SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां जिला हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले एसपी के गनमैन रत्नैया पेरमा पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 अज्ञात नकाबपोशों ने उसके घर में घुसकर डण्डों और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद नकाबपोश उसका एंड्रायड मोबाइल फोन लेकर भाग गए। 

Bijapur-SPs-gunman-attacked-unidentified-attackers-with-knife

यह भी पढ़िए :  दंतेवाड़ा नक्सली हमले की EXCLUSIVE तस्वीरें... देखिए GROUND ZERO पर मुठभेड़ के वक्त कैसा था मंजर!  

   रत्नैया के मुताबिक वह रांत आठ बजे ड्यूटी से सीधे घर आया था और खाकर सो गया था। रात करीब साढ़े बारह बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो टी शर्ट व निकर पहने तीन नकाबपोश घर में घुस आए और उस पर डण्डे से हमला कर दिया। 

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम,  इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

     हमलावर दो युवकों के पास डण्डा था और एक के पास छोटा चाकू था। चाकू से हमले को रोकते वक्त रत्नैया के हाथ में चोट आई। डण्डे से उसकी आंख के ऊपर चोट आई और खून बहने लगा। वह गिर गया, फिर हमलावरों ने उस पर दोबारा डण्डे से वार किया। वह किसी तरह उठा और उनसे डण्डे छीन लिया। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'

    एसपी के गनमैन ने तीनों हमलावरों पर हमला बोल दिया। इस बीच एक हमलावर पीछे से आया और उसे गिरा दिया। इसके बाद तीनों हमलावर मोबाइल लेकर भाग गए। रत्नैया के मुताबिक इस बीच उसकी पत्नी और पुत्र आ गए थे। रत्नैया ने हॉस्पिटल तक पीछा किया लेकिन वे नहीं दिखे। 

BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली ​हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना

कोतवाली टीआई सीएस बारिक ने नक्सली घटना होने से इंकार करते बताया कि रत्नैया का बयान दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। पुलिस ट्रेस कर रही ​है जल्द ही मोबाइल का सुराग लग जाएगा। टीआई के मुताबिक हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

इंद्रावती नदी में बहती ढाई लाख की सागौन लकड़ी बरामद, तेलंगाना पार कर रहे थे तस्कर... वन अमले ने आधी रात ​की कार्रवाई


     बीजापुर @ खबर बस्तर। वन अमले ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तिमेड़ में इंद्रावती नदी में बहती ढाई लाख रूपए की सागौन लकड़ी बरामद की। इसे तस्कर भोपालपटनम इलाके से तेलंगाना की ओर ले जा रहे थे।

Teak-wood-recovered-from-2.5-lakh-flows-in-river-Indravati

    भोपालपटनम रेंजर कोटेश्वर राव चापडी एवं मद्देड़ बफर रेंज के प्रभारी बामदेव नाग के मुताबिक इंद्रावती टाइगर रिजर्व एवं सामान्य वन मण्डल के कर्मचारी रात में सर्चिंग कर रहे थे। तभी रात करीब एक बजे उन्होंने तिमेड़ में सागौन के 19 गोले इंद्रावती में बहते देखे। इन्हें नदी से निकाल लिया गया।


    बताया गया है कि ये लकड़ी तीन घन मीटर यानि करीब दो लाख चालीस हजार रूपए की आंकी गई है। इस कार्रवाई में मोहन सिंह, जलनधर यादव, उमेश मण्डावी, संतोष लंकन, बी विजय, बालकृष्ण तोकल, जब्बा परमानंद, समैया मोड़ियम, यालम विजय, अलवा सदानंदम, नारायण तेलम,अजय कक्केम, जी रमेश एवं गोटा चलपत शामिल थे।

Teak-wood-recovered-from-2.5-lakh-flows-in-river-Indravati

बता दें कि महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं छग का वन अमला बीते कुछ महीनों से तस्करों पर नकेल कसने साझा ऑपरेशन चला रहा है। इसमें कई बार कामयाबी भी मिली है।


सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती


     बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से आ रही है। यहां एक सहायक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है। जख्मी हालत में उसे जिला अस्पतलाल ले जाया गया है। घटना का कारण अज्ञात है। 


यह भी पढ़िए : BREAKING : सुकमा में पदस्थ CRPF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

     घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। इसी बीच गुरूवार की सुबह करीब पौने 11 बजे उसने अचानक यह कदम उठा लिया।


    घटना के बाद जख्मी हालत में सहायक आरक्षक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि जवान के सीने और कंघे में गोली लगी है। एसपी के मुताबिक जवान की स्थिति के मद्देनजर जरूरत पड़ी तो उसे रेफर भी किया जा सकता है।




    बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में भी एक जवान ने ऐसा ही खौफनाक कदम उठाया था। सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Read More :  चुनाव ड्यूटी में बस्तर आए BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम


रेसिडेंशियल स्कूल में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!


    बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लाक के नेलसनार स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में एक युवती के क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई। 

young-womans-body-found-in-residential-school

Read More :  नाबालिग छात्रा की लूट ली अस्मत... और थाने के पास ही बेखौफ मंडरा रहे थे आरोपी, पुलिस ने दो चचेरे भाईयों को धर-दबोचा

   मिली जानकारी के मुताबिक रेसिडेंशियल स्कूल नेलसनार में बालिकाओं के पढने के लिए 9 कमरों का भवन बनाया गया है। इसी कमरों में से 7 वें नंबर के कमरे से बदबू आ रही थी। तेज बदबू से परेशान पोटाकेबिन में पदस्थ कर्मचारी जब उस कमरे में पहुँचे तो वहां का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। कर्मचारियों ने देखा की कमरे में एक युवती का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था।

Read More :  घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!


   पोटाकेबिन के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अधीक्षिका बेला नेताम को दी। इसके बाद अधीक्षिका ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर लोगों से पूछताछ शुरू की और मर्ग कायम कर शव को जाँच के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। मृत युवती की पहचान पालो कश्यप के रूप में हुई है।

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेत कर हत्या की और शव सड़क पर फेंक दिया... मौकेे से नक्सली पिट्ठू बरामद
इन बिन्दुओं पर जांच कर रही पुलिस:   नेलसनार टीआई एसपी सिंह ने बताया कि बालिका नेलसनार के तालाब पारा की निवासी थी। उसकी उम्र 18 साल है। उसके शव को देख कर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस इन दोनों बिन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।
यह भी पढ़िए :  WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!

    आवासीय विद्यालय में युवती का शव मिलने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस मामले में भैरमगढ़ बीआरसी एनके सोरी का अपना तर्क है। उनके मुताबिक युवती का शव पोटाकेबिन परिसर में जरुर मिला है, लेकिन बालिका संस्था की नहीं थी। घटना की पुलिस जाँच कर रही है। इधर, खबर यह भी है कि आखिरी बार युवती एक लड़के के साथ नजर आई थी। लेकिन घटना के बाद से वह लड़का गायब बताया जा रहा है।


Read More :  अवैध संबंध... ब्लैकमेलिंग... हत्या... सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक की हत्या की... फिर कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नदी में फेंका, गिरफ्तार