Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

नक्सल आॅपरेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नक्सल आॅपरेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

एक महिला माओवादी सहित 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, राजाबंगला इलाके से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा



दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले की भांसी पुलिस ने एक महिला सहित तीन नक्‍सली जनमिलीशिया सदस्यों को राजा बंगला इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किरन्दुल में सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम से ठीक पहले की। पकड़े गए माओवादियों के पास से बम, ग्रेनेड, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया है।


3-Police-arrested-3-Naxalites-from-Rajabangla-area


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों नक्‍सली सदस्‍य भैरमगढ़ एरिया कमेटी में बतौर जनमिलीशिया सदस्‍य सक्रिय थे।


Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजा बंगला इलाके में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके आधार पर भांसी थाना और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली। राजा बंगला के जंगलों में पुलिस को कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर मौके से एक महिला और दो पुरूष को धर दबोचा।
3-Police-arrested-3-Naxalites-from-Rajabangla-area

पकड़े गए संदिग्धों के पीठ पर पिट्ठू और थैला मौजूद था। पूछताछ में इन्होंने जनमिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में काम करने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये लोग बम लगाने इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।



इनकी हुई गिरफ्तारी:
  पुलिस द्वारा पकड़े गए जनमिलिशिया सदस्यों में लच्‍छी अतरा निवासी- हुर्रेपाल पुनेमपारा, जिला बीजापुर, भीमा पोटाम पिता बुधरू, कुडसोरी पटेलपारा, थाना गंगालूर तथा आयतू पिता मंगलसाय ग्राम हुर्रेपाल शामिल हैं।



माओवादियों ने पहाड़ी पर लगा रखा था कैम्प, फोर्स ने धावा बोला तो मछली तरकारी और भात छोड़ भागे... मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का अनुमान


पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कोरसागुड़ा और आउटपल्ली के जंगल में शुक्रवार की तड़के हुई मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी मछली की तरकारी और भात समेत दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए। इस गोलीबारी में कुछ माओवादियो के घायल होने का अनुमान है। 


29-Naxalites-wounded-in-encounter

सूत्रों के मुताबिक बासागुड़ा थाने से कोई 8 किमी दूर आउटपल्ली की पहाड़ी पर नक्सलियों के कैम्प होने की खबर लगी थी। इस खबर के बाद सीआरपीएफ की 168 बटालियन और डीएफ के जवानों की पार्टी पहाड़ी की ओर निकली। तर्रेम से दो और कोरसागुड़ा से दो पार्टियां रात को रवाना हुईं। 




जब पहाड़ को घेरकर जवान उपर चढ़ने लगे, तभी नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से डेढ़ सौ से 200 राउण्ड फायर किए गए जबकि जवानों की ओर से 90 से 95 राउण्ड फायर हुए। मुठभेड़ करीब एक घंटे चली। रूक-रूककर दोनों ओर से फायरिंग होती रही।  




अंधेरे और पेड़ों की ओट लेते माओवादी भाग गए लेकिन मौके पर खून के धब्बे देखे गए। इससे कुछ नक्सलियों के घायल होने का अनुमान लगाया गया है। बासागुड़ा टीआई सुरेन्द्र यादव के मुताबिक लोक सभा चुनाव के पहले नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। नक्सलियों ने वहां टेंट लगा रखा था। 




बड़े नक्सली लीडर थे कैम्प में:    टीआई की मानें तो इस इलाके में डीवीसी मेंबर नागमणि, बासागुड़ा एरिया का कमाण्डर मड़कम देवा और नौ नंबर प्लाटून का कमाण्डर नागेश की मौजूदगी है। मौके से 303 और एसएलआर के खोखे मिलने से इस बात का संकेत मिलता है कि इनकी मौजूदगी कैम्प में थी। 

मौके से पुलिस ने डेटोनेटर, आईईडी, तार, वर्दी, पिट्ठू, जिलेटिन, टिफिन बम, खाली टिफिन, कुकर, छेनी, रॉड कटर, बिस्तर, बर्तन, भोजन सामग्री इत्यादि बरामद की। फोर्स की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी होने से वे सामान नहीं ले जा सके। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले माओवादी निचले कैडर के नक्सलियों व ग्रामीणों की बैठक लेने कैम्प लगाकर रूके थे।  



एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद फोर्स दोपहर सुरक्षित सारकेगुड़ा लौट आई है। सभी जवान सकुशल हैं। आम चुनाव के पहले नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। 



'नक्सल कैपिटल' मनकेली तक बनेगी सड़क...ज्वाइनिंग के बाद नए एसपी ने सड़कों पर किया फोकस, बोले- रोड ही है तरक्की का द्वार!


   बीजापुर @ खबर बस्तर। नए एसपी गोवर्धन ठाकुर ने अपना फोकस सड़कों पर रखते कहा है कि रोड ही विकास का द्वार हैं और इसे देखते जरूरी सड़कों के निर्माण के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। 

New-SP-focuses-on-roads

    यहां पत्रकारों से मुलाकात के दौरान एसपी गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता की फेहरिस्त में सड़कें सबसे उपर हैं। मेन रोड से दस से बारह किमी तक के गांवों तक पक्की सड़कें पहले बन जाएं, यही सोचकर फोर्स की तैनाती की गई है। फिर दूसरी सड़कों को देखेंगे।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष 

SP के मुताबिक कोंगूपल्ली-इलमिड़ी के लोग इन दोनों गांवों के बीच सड़क बनवाना चाहते हैं। इससे इलमिड़ी गांव आवापल्ली और मद्देड़ दोनों से जुड़ जाएगा। 

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!  

     जिले के नए पुलिस कप्तान ने बताया कि तोयनार में सड़क बन रही है और वहां माकूल सुरक्षा दी गई है। इसी तरह गंगालूर रोड भी बन रहा है। नक्सल प्रभावित मनकेली तक सड़क बनाई जा रही है। मिरतूर और बेदरे की सड़कें भी प्राथमिकता में हैं। अंदरूनी गांवों तक सड़क से पहुंच जरूरी है।

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना 

    मनकेली तक सड़क बनाने का मकसद ये दिखाना भी है कि ‘कठिन’ गांवों के विकास के लिए भी सरकार सोच रही है। पत्रकारों से सौजन्य भेंट के दौरान एएसपी दिव्यांग पटेल भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि गोरना मनकेली गांव सर्वाधिक संवेदनशील हैं।

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

दिखने लगा बदलाव:   एसपी गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि हालिया सालों में बीजापुर जिले का नक्शा ही बदल गया है। नैशनल और स्टेट हाईवे तेजी से बने हैं। इससे पड़ोसी प्रांतों तक यहां के लोगों को  उपचार एवं दीगर कामों के लिए जाने में आसानी हो रही है। तिमेड़ पुल बनने के बाद ट्रैफिक बढ़ना स्वाभाविक है। तब तक रिंग रोड को पूरा करने की कोशिश रहेगी।


जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। फोर्स ने इस एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मौके से मारे गए नक्सली का शव और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। 

28-Force-killed-one-Naxalite-in-encounter

यह भी पढ़िए :  9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की

   पुलिस के मुताबिक जिले के किस्टाराम व चिंतागुफा इलाके में नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह सिंघनमड़गू के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

    बताया गया है कि जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग किए जाने पर एक नक्सली का शव व अन्य नक्सली सामान मौके से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछेक नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। 


नक्सल प्रभावित इलाके में पहली बार बालिका व्हॉलीबॉल स्पर्धा का आयोजन... CRPF अफसर बोले- गंगालूर इलाके में बह रही बदलाव की बयार!


     बीजापुर @ खबर बस्तर। सीआरपीएफ की 85 बटालियन के कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने कहा है कि बीते 3 सालों में गंगालूर इलाके में काफी कुछ बदलाव आया है और इसमें लोगों का सीआरपीएफ से जुड़ना ही एक खास सबब है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में तीन सालों में गंगालूर इलाके ने काफी तरक्की की है।

26-Girls-Volleyball-Competition-held-for-the-first-time-in-Naxal-affected-area

    कमाण्डेंट सुधीर कुमार यहां से 22 किमी दूर गंगालूर में बालिका व्हॉलीबॉल स्पर्धा के समापन अवसर पर ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ आज है और फिर चली जाएगी लेकिन ये इलाका आप लोगों का है और इसकी तरक्की आप पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में 85 बटालियन को यहां के लोगों का साथ मिला और यही वजह है कि आज यहां बदलाव दिख रहा है।

Read More :  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद

    मंगलवार को गंगालूर में बालिका व्हॉलीबॉल स्पर्धा का समापन हुआ और इसमें चेरपाल ने रोमांचक मुकाबले में रेड्डी को मात दी। इस स्पर्धा में चेरपाल, गंगालूर एवं रेड्डी की बालिकाओं की 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। रेड्डी की सरिता कुमारी को गर्ल ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा खिलाड़ियों को टी शर्ट एवं सभी टीमों को नेट एवं व्हॉलीबॉल दिए गए।

Read More :  जगदलपुर से कारपेन्टर बुलाकर जंगल में लगा दिया था कारखाना... 3 लाख के चार दीवान बरामद, वन विभाग की छापामार कार्रवाई  

    इस अवसर पर रिटायर्ड शिक्षक यामा कावरे, सरपंच मंगलराम राना, द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह, पीआर मिश्रा, डिप्टी कमाण्डेंट विशाल पाटीदार, सहायक कमाण्डेंट चंद्रभान सिंह, हाईस्कूल के प्राचार्य आरजी शर्मा, सॉफ्टबॉल कोच पूजा साहू, स्कूलों के शिक्षक, ग्रामीण एवं बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।


लोक नृत्य ने सबको लुभाया:   इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। स्कूली बालिकाओं ने एकल एवं सामूहिक नृत्य पेश किए। इस मौके पर इसी गांव की बालिका सुनीता हेमला एवं अरूणा पूनेम ने स्कूली बालिकाओं को अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि खेल के जरिए वे विदेश गए। उन्होंने फिलिपिंस में अंतरराष्ट्रीय बालिका सॉफ्टबॉल स्पर्धा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई बिलकुल जरूरी है लेकिन खेल से भी जीवन में मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।





नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!


     बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से 20 किमी दूर गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव में सीआरपीएफ की 85 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कैम्प लगाया गया। शिविर में कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने गांव के लोगों से कहा कि उन्हें नक्सलवाद से कोई मतलब नहीं है। मतलब है तो गांव के लोगों और उनकी बेहतरी से। 

Security-Force-organized-Civic-Action-Program

Read More :  2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान   

   सोमवार को आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम में रेड्डी के अलावा कोटेर, जारगोया, कमकानार, मकरमपारा, गुन्नापारा, मोदीपारा एवं पोटामपारा के लोग सैकड़ों की संख्या में जुटे। कोटेर गांव से आई महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया। इस दौरान फोर्स द्वारा ग्रामीणों को बर्तन, कंबल, मच्छरदानी, खेल सामग्री, लेखन सामग्री, साड़ी, टी शर्ट, लुंगी, गमछा आदि दिए गए। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!  

  इस मौके पर हैल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ एम उदय कुमार एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुफ्त में दवाएं दी गईं। इस अवसर पर कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने कहा कि हमारा काम गांव के लोगों को सुविधाएं पहुंचाना है और क्षेत्र का विकास करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि क्षेत्रों में गंगालूर इलाके में 85 बटालियन सेवा दे रही है। 

Security-Force-organized-Civic-Action-Program

     कमाण्डेंट ने कहा कि लोगों में जागरूकता लाना भी हमारा मकसद है। जल्द ही गंगालूर क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा व्हॉलीबॉल स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह, डिप्टी कमाण्डेंट बृजेश पाण्डे, सहायक कमाण्डेंट डॉ मनीर खान, अविनाश राय, चंद्रभान सिंह, लोंगवाह वुंगनौचन एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला   

कोचिंग कैम्प शुरू:   गंगालूर, चेरपाल एवं रेड्डी में स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। खासकर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में दाखिले के लिए कोचिंग दी जा रही है। पिछले साल दो बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था। दाखिले के लिए बच्चों को पुस्तकें मार्गदर्शन के लिए भी दी गई हैं। 

बीजापुर में दो जगहों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर... एक जवान घायल, हथियार बरामद


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में रविवार को दो स्थानों पर सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें डीआरजी की टीम ने दो माओवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किए जाने की तैयारियां की जा रही है। 

DRG-fighters-killed-two-Maoists-in-encounter

सुरक्षा बलों ने दोनो एनकाउंटर्स में मारे गए दो नक्सलियों के शवों के अलावा हथियार, टिफिन बम और नक्सली सामग्री बरामद की है। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मुठभेड़ में घायल जवान सुरक्षित है और उसे मौके से निकालकर बेहतर इलाज हेतु रायपुर भिजवाया जा रहा है। 

BREAKING: नक्सलियों ने दो दिन पहले ग्रामीण को अगवा किया, फिर कर दी हत्या... गांव के बाहर मिला शव, इलाके में दहशत

     एसपी के मुताबिक पहली मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के बोरजे के जंगलों में हुई, जहां डीआरजी की पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी जंगलों की आड़ लेकर भाग गए। मौके से 1 नक्सली का शव, दो रायफल, 1 टिफिन बम और अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

     रविवार को नीलामडगु के जंगलों में भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। यहां से भी एक नक्सली के शव के अलावा 1 रायफल, टिफिन बम समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। एसपी गर्ग ने बताया कि नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला बोला था लेकिन जवानों द्वारा की गई कार्रवाई में उनके पैर उखड़ गए। 

Read More :  सुकमा में जवान ने खुद को मारी गोली तो किरन्दुल में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव... बस्तर में एक महीने के भीतर 4 जवानों ने की खुदकुशी... जानिए कब और कहां हुई घटनाएं!

नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... हत्या और आगजनी जैसी वारदातों में शामिल 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शनिवार का दिन दंतेवाड़ा पुलिस के लिए कामयाबी भरा रहा। नक्सल आॅपरेशंस के तहत जिला पुलिस बल ने बड़ी सफलता हासिल करते अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 नक्सलियों को धर-दबोचा है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए माओवादी हत्या, लूट, आगजनी जैसी कई वारदातों में शामिल थे। 


Dantewada-police-arrested-5-Naxalites

पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्त में लिया है उनमें 3 लाख की इनामी महिला माओवादी और 1 लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर के अलावा एक जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर भी शामिल हैं। 



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के नाम...

  • मीना तेलाम (सप्लाई टीम प्रभारी)
  • मंगले तेलाम (LOS सदस्य)
  • भीमा कुंजाम (DKMS सदस्य)
  • दशमन कवासी (जनमिलिशिया कमाण्डर)
  • फगनू मड़कामी (जनमिलिशिया डिप्टी कमाण्डर)


बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली


    बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर के बीहड़ों में पदस्थ एक और जवान ने मौत को गले लगा लिया। खबर बीजापुर से है, जहां एक CRPF जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जवान द्वारा आत्महत्या किस वजह से की गई है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

CRPF-jawan-committed-suicide-by-hanging

Read More :  नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े

     खुदकुशी करने वाले जवान का नाम सुजीत चंद राय बताया गया है। वह सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे कैम्प के बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद कैम्प में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना साथी जवानों द्वारा अधिकारियों को दी गई। 

BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी  


जानकारी के मुताबिक मृत जवान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का निवासी था। सितंबर 2017 में उसकी पदस्थापना यहां हुई थी। 

    बीजापुर के जेलबाड़ा परिसर स्थित 168 बटालियन हेडक्वार्टर के कमरे में सुजीत ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह 9ः10 बजे डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर जवान का पार्थिव शरीर उसके गृहग्राम भेजा जा रहा है।
मुठभेड़ में भारी पड़े जवान:   इधर, एक और घटनाक्रम में मुरदोंडा कैम्प के पास पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुक्रवार की सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई में माओवादियों के पैर उखड़ गए और उन्हें भागना पड़ा।  


नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया सरेंडर


     नारायणपुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बीच नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 62 नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 




    बड़ी बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वाले 62 नक्सलियों में से 51 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में इन माओवादियों ने अपने नक्सलवाद से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प लिया।

Read More :  नक्सली खौफ: बस्तर के इस इलाके में 76 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट, जानिए कहां हेलीकॉप्टर से उतरेगा मतदान दल! 

    बता दें कि पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाले नक्सली बीते सालों में  क्षेत्र में हुई कई नक्सली वारदातों में शामिल थे। बस्तर आईजी सिन्हा ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के फैसले की सराहना करते हुए मुख्यधारा में शामिल होने की बधाई दी।




शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं


     बीजापुर @ खबर बस्तर। पेगड़ापल्ली के उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पुलिस की ओर से रविवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इसमें नगा बटालियन और बीएसएफ के चिकित्सक सेवा दे रहे हैं।

Force-is-treating-the-villagers

Read More :  नक्सली खौफ: बस्तर के इस इलाके में 76 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट, जानिए कहां हेलीकॉप्टर से उतरेगा मतदान दल! 

   भोपालपटनम एसडीओपी पीतांबर पटेल ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रविवार को पेगड़ापल्ली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं नगा बटालियन की आरएमओ डॉ एम्नेला पी लांगकुमेर, 10वीं नगा बटालियन के आरएमओ डॉ एल थुंगपामो पत्तोन एव बीएसएफ के कमाण्डेंट डॉ एस रणबीर सिंह समेत बीएमओ डॉ अजय रामटेके एवं डॉ गोपीकृष्णा ने भी सेवाएं दी। 


    एक दिनी शिविर रविवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। पेगड़ापल्ली, अंगनपल्ली, केसाईगुड़ा, दमपाया, दुदेड़ा, गोरला, मिनूर, बामनपुर, कोत्तागुड़ा, धनगोल समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने आकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कैम्प में लोगों को दवाईयां दी गईं। इसके अलावा उन्हें पौष्टिक आहार भी दिया गया।

Force-is-treating-the-villagers

यह भी पढ़िए :  VIDEO : पूर्व IAS ओपी चौधरी का विरोधियों को खुला चैलेंज... जो मेरा साथ देगा मैं उनके साथ हूं... साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा! 

     बताया गया है कि बीएसएफ और नागा बटालियन के चिकित्सक रोज उप स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी सेवा देंगे। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में नागा बटालियन, बीएसएफ, मेघालय, झारखण्ड एवं दीगर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। उनके साथ मेडिकल टीम भी आई है। ये टीम जवानों के अलावा गांव के लोगों का भी उपचार कर रहे हैं।

Read More :  मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे ! 

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक साथ 20 जनमिलिशिया सदस्यों ने किया सरेंडर... आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख का इनामी भी शामिल


   सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को सोमवार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। एसपी अभिषेक मीणा के सामने 20 नक्सली जन मिलिशिया सदस्यों ने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख का इनामी भी शामिल है।



BIG BREAKING :  भाजपा नेता नंदलाल मुड़ामी पर नक्सली हमला... पालनार गांव में चाकू और कुल्हाड़ी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती    

     चुनाव से पहले एक साथ 20 नक्सलियों के सरेंडर को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़िए :   VIDEO : सीएम बोले- यहां प्रत्याशी नहीं 'डॉ रमन' लड़ रहा है चुनाव... पिछली बार चूक गए थे, इस बार हर हाल में मिलनी चाहिए जीत!

    आपको बता दें कि सरेंडर करने वाले जन मिलिशिया कमांडर सुरेश सोढ़ी पर शासन द्वारा एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद नक्सली सदस्यों ने संगठन पर भेदभाव, अत्याचार और शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सली 5-6 साल से संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।

BREAKING : भाजपा नेता पर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दंतेवाड़ा दौरा रद्द, किरंदुल में होने वाली थी चुनावी रैली


इलेक्शन के दौरान बड़ी वारदात के फिराक में थे माओवादी, फोर्स को फंसाने बिछा रखा था जाल... पर सुरक्षा बलों ने इस खौफनाक साजिश को किया नाकाम


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में नक्सली भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात का खुलासा फोर्स की कार्रवाई के दौरान हुआ है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नक्सलियों की एक खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया।

Force-failed-to-do-Naxalite-conspiracy

     दरअसल, कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने सुरंग के भीतर कई स्पाईक छिपा रखे थे। इन स्पाइक के जरिये वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैद निगाहों ने इसे जंगल में ढूंढ निकाला और इस साजिश को नेस्तनाबूद करते हुए माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


    जानकारी के मुताबिक डीएफ व सीआरपीएफ 195 बटालियन की ज्वाइंट पार्टी कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और परचेली के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस पार्टी को जंगल में सुरंग होने का अंदेशा हुआ। मौके की गहन पड़ताल की गई तो फोर्स का अनुमान सही नि​कला। यहां माओवादियों ने सुरंग स्पाईक और विस्फोटक छिपा रखे थे जिसे बरामद कर लिया गया।


     बता दें कि इससे पहले भी नक्सली कई बार स्पाइक के जरिये जवानों को निशाना बना चुके ​हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन इस बात की आशंका भी बढ़ गई है कि चुनाव के दौरान नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं।

यह भी पढ़िए :  निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब

प्रधान आरक्षक की हत्या कर हथियार लूटने की घटना में शामिल नक्सली समेत 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को नक्सल आॅपरेशन में एक और सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 3 जनमिलिशिया नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों नक्सली बीते सालों में विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं।

Three-Maoists-arrested

Read More :  नक्सली वारदात : ग्रामीण को घर से उठा कर ले गए माओवादी, दूसरे दिन सड़क किनारे पड़ी मिली लाश 

     जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़े गुडरा के कानकीपारा निवासी हुंगा करटाम को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने मलांगिर एरिया कमेटी में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में निम्न वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकारी है।
  • साल 2013 में नकुलनार सप्ताहिक बाजार में प्रधान आरक्षक गौतम पांडेय की धारदार हथियार से हत्या करने और उसकी राइफल व मेनपेक सेट को लूटने की वारदात में शामिल था।

  • साल 2014 में ग्राम टेटम व एटेपाल के बीच पुलिस पार्टी पर फायरिंग व बम ब्लास्ट करने की घटना में शामिल था।

  • साल 2015 में धनीकरका पोटाकेबिन आश्रम में काला झंडा फहराने की घटना में शामिल था।
Three-Maoists-arrested

  • 28 सितंबर 2015 को बड़े गुडरा के कानकीपारा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में शामिल था।

  • साल 2016 में नकुलनार में ITI भवन निर्माण कार्य में लगे मिक्चर मशीन मे आगजनी की घटना में शामिल था।

  • 26 फरवरी 2017 को मोखपाल जर्रीपारा में पुल निर्माण कार्य में लगे मिक्चर मशीन को आग के हवाले करने में भी यह शामिल था।

     इसके अलावा अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया के जंगलों से जिला पुलिस बल, डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने दो अन्य नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम भीमा कवासी और सोमारू मड़कम हैं। दोनों नक्सली गोंडेरास जिला सुकमा के निवासी बताए जा रहे हैं। इन पर जंगल में आईईडी बम लगाने, सड़क खोदने, नक्सलियों के लिए संतरी ड्यूटी करने और गांव वालों को मीटिंग में बुलाने जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

Read More :  अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार चलेगी! 

चांदामेटा की पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में DRG के लड़ाकों ने जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर को मार गिराया... ह​थियार बरामद


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस ने गुरूवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। जगदलपुर-सुकमा जिले की सरहद पर चांदामेटा की पहाड़ी पर यह मुठभेड़ हुई जिसमें DRG की टीम ने मिलिशिया डिप्टी कमांडर को ढेर कर दिया।

DRG-fighter-killed-JanaMilicia-deputy-commander-in-an-encounter

Read More :  नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर

    घटना की जानकारी देते सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने खबर बस्तर को बताया कि गुरूवार की शाम डीआरजी की पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पुसपाल थाना क्षेत्र के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए माओवादियों का मुँहतोड़ जवाब दिया। इस एनकाउंटर में एक नक्सली की मौत हो गई। 

Read More :  नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

    मौके से फोर्स ने मारे गए माओवादी का शव बरामद कर लिया है। मृत नक्सली की शिनाख्त चांदामेटा जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवा के रूप मे हुई है। पुलिस पार्टी ने मारे गए नक्सली के पास से एक भरमार, आईईडी बनाने का सामान और तोंगपाल का नक़्शा बरामद किया है। एसपी के मुताबिक मौके पर 5-6 अन्य नक्सली भी मौजूद थे लेकिन वे मुठभेड़ के बाद भागने में कामयाब हो गए। 

यह भी पढ़िए :  CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...


नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस ने सोमवार को नक्सल आॅपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सायबर सेल की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने जगदलपुर बस स्टैंड से घेराबंदी कर 3 नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 


Read More :  नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'

    पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी नक्सलियों को विस्फोटक और दवाई सप्लाई करने के अलावा पुलिस की रेकी करने का काम करते थे। गिरफ्तारी के बाद कुआकोंडा पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में जनमिलिशिया सदस्यों ने माओवादी नेता विनोद, देवा और गुण्डाधुर के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर काम करने की बात कबूली है।

Read More :  आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज


    पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जनमिलिशिया सदस्यों 1. दिनेश सोढ़ी निवासी- कोटमपल्ली थाना बासागुड़ा, 2. मच्चा साई बाबू निवासी- टेकलेर थाना पामेड़, 3. सुदरू हेमला निवासी- गंगालूर, 8 फरवरी 2018 को फूलपाड़ गांव में हिंगा मंडावी की हत्या की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सायबर सेल की मदद से उक्त कार्रवाई की है। 

Read More :  नक्सलियों ने लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र का किया था अपहरण, दूसरे दिन जंगल में मिली लाश... मुखबिरी की आशंका!

सामुदायिक पुलिसिंग के नतीजे दिखने लगे, पुलिस पर बढ़ रहा ग्रामीणों का भरोसा- आईजी


     बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि गांवों में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग के बेहतर नतीजे आने लगे हैं और लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ा है। 


Bastar-IG-said-the-increased-trust-of-villagers-on-police

Read More :  बस्तर आईजी के सामने 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस का दावा- पीछे धकेल दिए गए हैं माओवादी 


   यहां गुरूवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अब लोग समझने लगे हैं कि पुलिस उनकी सहायता के लिए है ना कि उन्हें परेशान करने के लिए। उन्होंने बताया कि इन दिनों इलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली  में सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम चल रहा है। 

Read More :  सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट

    धुर नक्सल प्रभावित इलाका होने के बावजूद लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। ये इस बात का सीधा संकेत है कि पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी नहीं है। सामुदायिक पुलिसिंग और अमन की स्थापना में सीआरपीएफ का भी साथ है। उन्होंने बताया कि लंकापल्ली में लोगों ने सड़क और छात्रावास की समस्या रखी। उनके आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिए जाएंगे।

Read More :  चुनाव से पहले बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ सरकार ने वैट में की ढाई रूपए की कटौती, अब 5 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीजल  


    पुलिस का मकसद शांति की स्थापना और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को शहीद दिवस है और इस दिन यहां बच्चों, महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए मैराथन रेस का आयोजन किया गया है। इसमें विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पत्रवार्ता में डीआइ्र्रजी रतन लाल डांगी एवं एसपी मोहित गर्ग भी मौजूद थे।

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, एक नक्सली जिंदा पकड़ाया, मौके से हथियार भी बरामद 
39 बाईक मिली :
  जिले के थानों और कैम्पों में बाइक की कमी थी। विशेष केन्द्रीय सहायता मद से मिली राशि से 39 बाइक खरीदी गई। इन्हें थानों और कैम्पों को गुरूवार को दिया गया। इससे ऑपरेशन के अलावा अन्य कामों में आसानी होगी।

Read More :  नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर