बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां पुलिस विभाग की ओर
से 20 अक्टूबर को होने वाली स्मृति दौड़ में विजेता धावकों को पुरस्कार देने
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम एवं पदमश्री धर्मपाल
सैनी समेत देश के नामी गिरामी लोग आएंगे।
Read More : शहीद दिवस पर बस्तर में पहली बार होगा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख से अधिक के इनाम... जानिए स्पर्धा में कौन-कौन ले सकता है हिस्सा
एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक अतिथि स्मृति दौड़ के विजेताआें को अपने हाथों से पुरस्कार देंगे। पुरस्कार का वितरण 20 अक्टूबर को ही होगा। यहां पूर्व हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, पदमश्री धर्मपाल सिंह सैनी, पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, वेटलिफ्टर रूस्तम सिंह नारंग, तीरंदाज टेकलाल कुर्रे, कराटे खिलाड़ी भंवरसिंह भारद्वाज एवं जाने माने काष्ठ कलाकार अजय मण्डावी मौजूद रहेंगे।
Read More : नक्सल प्रभावित इस जिले में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर, पत्रकारों हो रही दिक्कतों के चलते प्रशासन ने की पहल
एसपी ने बताया कि अमर शहीदों की याद में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। 16 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए महिला एवं पुरूष दो वर्ग में दौड़ होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 21000, द्वितीय पुरस्कार 15000 एवं तृतीय पुरस्कार 10000 रूपए का होगा। 12 से 16 साल के उम्र वर्ग में बालक व बालिका दो वर्ग होंगे।
Read More : साप्ताहिक बाजार में DRG के जवान पर नक्सलियों ने किया हमला... जख्मी जवान ने किया कुछ ऐसा कि भागने लगे नक्सली, जानिए फिर क्या हुआ
इसमें प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3000 व तृतीय पुरस्कार 1500 रूपए का होगा। एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक दौड़ में भाग लेने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। इसके अलावा थानों और कैम्पों में भी पंजीयन हो रहा है। प्रतिभागियों को पंजीयन के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लाना होगा।
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!

एक टिप्पणी भेजें