दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सीएम डॉ रमन सिंह ने शनिवार को बस्तर से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। जिले के गीदम में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भीमा मंडावी के लिए चुनावी सभा ली और लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Read More : CM डॉ रमन सिंह माओवाद प्रभावित दोरनापाल से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत... 4 विधानसभाओं में होगी आमसभा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में दंतेवाड़ा जिले ने विकास के नए सोपान तय किए हैं। पहले इस जिले की पहचान नक्सलवाद को लेकर थी लेकिन अब यह देश-प्रदेश के लिए विकास का रोल मॉडल बन गया है। यहां हुए विकास कार्यों की तारीफ अब दिल्ली तक में होती है।

Read More : कांग्रेस का दामन थामने वाले BJP के इस कद्दावर नेता ने पार्टी पर लगाया आरोप... बोले- 'सत्तासीन होने के बाद से मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा'
सीएम ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई। केन्द्र में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है, लेकिन हम दंतेवाड़ा में पिछड़ गए थे। इस बार यह सीट हमें हर हाल में जीतनी है। यहां इस बार भीमा मंडावी नहीं, बल्कि डॉ रमन सिंह चुनाव लड़ रहा है।

Read More : पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम ने वन मंत्री गागड़ा के पक्ष में नामांकन लिया वापस... बोले- 'भाजपा मां है, बेटा कब तक दूर रहेगा'
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश में राज किया लेकिन विकास क्या होता है बस्तर के आदिवासी नहीं जानते थे। कांग्रेस केवल नारे लगाती रही और भाजपा ने विकास करके दिखाया है। भाजपा अगर जीतती है तो आने वाले सालों में दंतेवाड़ा का चार गुना अधिक विकास होगा।

सीएम ने और क्या कहा, देखिए वीडियो...

एक टिप्पणी भेजें