Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

नक्सल ऑपरेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नक्सल ऑपरेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल आपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से घेराबंदी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। प​कड़े गए माओवादियों के पास से टिफिन बम समेत विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। 

Security-forces-arrested-two-Maoists

     पुलिस के मुताबिक दुवालीकरका, बड़े लखापाल व सूरनार के जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद रविवार को डीआरजी, कुआकोंडा व कटेकल्याण थाना के अलावा बड़ेगुडरा सीआरपीएफ 195 बटालियन कैम्प से ज्वाइंट पार्टी सर्च अभियान पर निकली थी। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    इसी दौरान सूरनार के आपूपारा के पास नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगलों की आड़ लेकर जान बचाते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मौके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों जनमिलिशिया सदस्य झटेल माड़वी और वारे मंडावी को धर-दबोचा।  

Security-forces-arrested-two-Maoists


घटना स्थल से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, पिठ्ठू, नक्सली साहित्य, बैनर के साथ नक्सलियों के दैनिक उपयोगी समान बरामद किए गए हैं। 

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

   बताया गया है कि दोनों नक्सली सूरनार, बड़ेलखापाल व दुवालीकरका क्षेत्र में सक्रिय रहकर सड़क खोदने, माओवादियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने, ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने व पुलिस की रेकी करने जैसे कार्यों को अंजाम देते रहे है।  


Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम




नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। छग के स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन गिरिधारी नायक माओवादियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में मानवाधिकारों का ख्याल रखने पर बल देते कहा कि इसमें साफ सुथरी प्रकिया अपनाई जाएगी और फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

यहां पत्रकारों से चर्चा में डीजी गिरिधारी नायक ने साफ किया कि माओवादियों के सफाए के लिए चलाई जा रही मुहिम रूकेगी नहीं और रणनीति में हालात के हिसाब बदलाव किया जाएगा। 

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना 

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता है और जहां तक कभी किसी को निर्दोष बताए जाने को लेकर हल्ला होता है, तो ये अदालत पर निर्भर है। पुलिस सबूत पेश करती है। मुठभेड़ों के बाद कभी मानवाधिकारों के हनन की बात उठती है, तो ये गलत सूचना का नतीजा होती है। 

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

डीजी के मुताबिक जवानों को सही कार्रवाई की समझाईश दी गई है और कानून के दायरे में रहकर ही ऑपरेशन चलाने कहा गया है।  उन्होंने जनभागीदारी और सुरक्षा के साथ तरक्की की हिमायत करते कहा कि  हालात में काफी सुधार आया है। 

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'

    यहां रोड और पुल-पुलिए बने हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास हुआ है। इसमें लोगों का साथ मिला है। विकास के लिए लोगों की सहभागिता जरूरी है।  पत्रवार्ता के दौरान डीआईजी पी सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी आलोक अवस्थी, एसपी गोवर्धन ठाकुर एवं एएसपी दिव्यांग पटेल मौजूद थे। 

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

समर्पण पर मिलेगी इज्जत और सुरक्षा:   स्पेशल डीजी गिरिधारी नायक ने नक्सलियों ने मेन स्ट्रीम में आने की अपील करते कहा कि वे किसी भी ओहदे में हों, समर्पण के बाद उन्हें पूरी सुरक्षा और इज्जत मिलेगी। सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कि किसी ‘वाद’ से भटके युवाओं को मुख्यधारा में लौट आना चाहिए। 


9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। कई सालों से बीजापुर एवं पड़ोसी जिलों में विभिन्न पदों पर सक्रिय रह चुके 11 लाख के 9 माओवादियों ने यहां बुधवार को आला अफसरों के सामने समर्पण कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अपने लीडरों के बारे में कई राज उगले हैं। अब फोर्स इन जानकारियों के बेस पर नक्सलियों की घेराबंदी करेगी।

Nine-Naxalites-surrendered-in-Bijapur

    बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एसपी मोहित गर्ग एवं एएसपी दिव्यांग पटेल की अगुवाई में माओवादियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुनर्वास नीति से प्रभावित हो 9 नक्सलियों ने सरेण्डर किया। सभी को राहत और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

आईजी के मुताबिक समर्पण कर चुके इन नक्सलियों ने अपने लीडरों के बारे में कई राज खोले हैं। ये बात सामने आई है कि किस लीडर ने एरिया बदला है। अब इन नक्सली नेताओं की हिस्ट्री शीट भी बदल जाएगी। सरेण्डर्ड माओवादियों के दिए इनपुट के आधार पर पुलिस काम करेगी।

     उन्होंने बताया कि पिछले साल सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सलियों पर अच्छा दबाव बनाया था और इसमें कामयाबी मिली। कई नक्सली मारे और पकड़े गए। इस साल भी उन्हें बैकफुट पर रखा जाएगा। विधानसभा चुनाव की तरह लोक सभा चुनाव में भी कोशिश होगी कि चुनाव शांतिपूर्ण हों। ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को लाने और सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिश भी होगी।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

      विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के मार्फत लोगों से दोस्ताना रिश्ता कायम किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उस विभाग से जुड़े अफसरों से मिलकर इसका हल निकाला जा रहा है। इसमें प्रशासन का अच्छा सहयोग है। समर्पण के दौरान बस्तर कमिश्नर धनंजय देवांगन, कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत डी राहूल वेंकट, एसडीओपी केसी टोप्पो, पीतांबर पटेल एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

जानिए कौन कहां था सक्रिय:   प्लाटून नंबर 2 और 22 का सेक्शन कमाण्डर नागेश कुरसम उर्फ बुधराम (30) निवासी मट्टापारा मनकेली थाना बीजापुर 2005 से हाल ही तक जगरगुण्डा, बासागुड़ा, उसूर, पामेड़, नेशनल पार्क एवं मद्देड़ में सक्रिय था। प्लाटून नंबर 22 की सेक्शन कमाण्डर सोमे उर्फ भीमे (28) निवासी बण्डीगुड़ेम पूवर्ती थाना पामेड़ 2005 से जगरगुण्डा, बासागुड़ा, उसूर, पामेड़, नेशनल पार्क एवं मद्देड़ में सक्रिय थी।

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला

    इसी तरह प्लाटून नंबर 13 का मेंबर रातू ओयाम (19) निवासी नीलावाया थाना मिरतूर 2015 से भैरमगढ़ इलाके में एक्टिव था। कंपनी नंबर 2 का सदस्य सहदेव उईका (25) निवासि तुर्रीपारा थाना बासागुड़ा 2009 से उटला, मल्लेपल्ली, कोरसागुड़ा एवं तर्रेम में सक्रिय था। पोलमपल्ली क्षेत्र का जनमिलिशिया कमाण्डर गणपत वासम (20) निवासी पोलमपली थाना बासागुड़ा 2007 से पामेड़ क्षेत्र में काम कर रहा था।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

    पोलमपल्ली का सीएनएम कमाण्डर राममूर्ति वासम (27) निवासी स्कूलपारा पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा 2014 से पामेड़, उसूर, नरसापुर और टेकुलगुड़ा इलाके में सक्रिय था।   भूमकाल मिलिशिया मेंबर कमलू कामा (38) निवासी काड़ागुड़ेम मलेमपेंटा  2010 से  अपने ही गांव के आसपास काम कर रहा था।

Read More :  भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप! 

   मिलिशिया कमाण्डर कुहरामी हड़मो (30) निवासी दरभा जैगूर थाना जांगला 2007 से भैरमगढ़ इलाके में एक्टिव था। जनताना सरकार अध्यक्ष लक्खू वेट्टी (25) निवासी दरभा थाना कुटरू 2012 से भैरमगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था। समर्पण के दौरान सभी को 10-10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि अफसरों ने प्रदान की।

जानें, किस पर कितना इनाम:  पुलिस के मुताबिक नागेश कुरसम और सोमे पर 3-3 लाख रूपए का इनाम था जबकि रातू ओयाम व सहदेव उईका पर 2-2 लाख का इनाम था। गणपत वासम पर एक लाख रूपए का पुरस्कार था। नागेश एसएलआर, सोमे एसएलआर, रातू भरमार, सहदेव एसएलआर, गणपत 315 बोर कट्टा, राममूर्ति 12 बोर एवं लक्खू देसी कट्टा रखते थे।

गंगालूर को पछाड़ पामेड़ ने जमाया खिताब पर कब्जा, चेरामंगी में सीआरपीएफ द्वारा व्हॉलीबॉल स्पर्धा का आयोजन


     बीजापुर @ खबर बस्तर। सीआरपीएफ की 229 बटालियन की ओर से चेरामंगी में आयोजित व्हॉलीबॉल स्पर्धा में शनिवार को गंगालूर को लगातार दो सेट से परास्त कर पामेड़ ने खिताबी जीत हासिल की। इस स्पर्धा में जिले की 50 टीमों ने हिस्सा लिया था। 

Pamed-wins-titles-by-defeating-Gangalur-in-volleyball-competition
समापन समारोह में विजेता को 15 हजार रूपए नगद एवं उप विजेता को 10 हजार रूपए नगद का पुरस्कार दिया गया। दोनों टीमों को ट्रॉफी भी दी गई। बेस्ट प्लेयर का खिताब चेरामंगी के बीजू को दिया गया।  

यह भी पढ़िए :  बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!  

   इस अवसर पर 229 बटालियन के सीईओ विवेक भण्डराल, श्रीमती भण्डराल, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन) आलोक भट्टाचार्य, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन) पालसिंह सिवाल, डिप्टी कमाण्डेंट विक्रम सिंह शेखावत, मेडिकल ऑेफिसर डॉ बेनजीनमे सेव, सहायक कमाण्डेंट अनिधय विक्रम, अमित किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

    स्पर्धा के संचालन में तोकल वेंकटेश्वर, श्रीनिवास कोडमी, कृष्णाराव झाड़ी, ओमप्रकाश पंतेगी, रामकृष्णा, संतोष एटला, सुरेन्द्र शर्मा एवं सुमन पुनेम का सहयोग था। इस अवसर पर बटालियन की ओर से मेडिकल कैम्प लगाया गया था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और मुफ्त में दवाएं दी गई। किसानों को औजार व उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। 

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए


बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले की सरहद से लगे अबूझमाड़ इलाके में हाल ही में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में अपने 10 साथियों को गंवाने के बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए माओवादियों ने बाकायदा तैयारी भी कर रखी थी। लेकिन फोर्स के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। 

Naxalites-plant-two-hundred-spike-holes-to-trap-jawans

     आपको बता दें कि यहां से 8 किमी दूर मनकेली गांव की नक्सलियों ने दो सौ से भी अधिक स्पाईक होल से किलेबंदी कर रखी थी और दो स्मारक भी बनाए थे। सिविक एक्शन प्रोग्राम के लिए गई सीआरपीएफ की 85 बटालियन ने बुधवार को स्मारकों को ढहा दिया और स्पाइक होल से सरिया और बांस की खपच्चियां निकाल इलाके को सुरक्षित किया। 


सीआरपीएफ की 85 बटालियन के सीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि मनकेली, चिलनार, काकेकोरमा एवं आसपास के गांवों में उनकी बटालियन ऑपरेशन और सिविक एक्शन प्रोग्राम चला रही है। 
     बुधवार को काकेकोरमा, चिलनार, कोकरा और मनकेली में द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह की अगुवाई में सहायक कमाण्डेंट डॉ मनीर खान समेत जवान सिविक एक्शन और ऑपरेशन के लिए निकले थे। तभी मनकेली में एक गड्ढे में गाय मृत अवस्था में दिखाई दी। दरअसल, ये स्पाईक होल में गिरी थी और उसकी इससे मौत हो  गई थी। 


Naxalites-plant-two-hundred-spike-holes-to-trap-jawans

     सीआरपीएफ अफसर के मुताबिक मनकेली, चिलनार और कोकरा गांवों को नक्सलियों ने 200 से अधिक स्पाईक होल से घेर रखा था। सबसे ज्यादा होल मनकेली गांव के चारों ओर थे। इसमें 4 से 5 फुट के नुकीले सरिए थे। बांस की खपच्चियां भी रखी गईं थीं। गड्ढे 5 से 6 फीट लंबे और 4 फीट गहरे थे। इनके उपर सूखी पत्तियां रखी गईं थी जो जवानों को फांसने काफी थीं। जवानों ने सभी होल से नुकीले सरिया निकाले और इलाके को सुरक्षित किया। 

नक्सली कमाण्डर के गांव में बिरयानी की दावत:  नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव विज्जा के गांव मनकेली में सिविक एक्शन प्रोग्राम के लिए पहुंचे सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवानों ने लोगों को कंबल, मच्छरदानियां, साड़ी, कंबल, बर्तन समेत कई सामान दिए। इससे गांव के लोग काफी खुश हुए। जवान अपने साथ बिरयानी भी ले गए थे। मनकेली के लोगों ने बिरयानी की दावत उड़ाई। उन्हें जवानों के साथ अच्छा लगा। 

Naxalites-plant-two-hundred-spike-holes-to-trap-jawans

    द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह एवं सहायक कमाण्डेंट डॉ मनीर खान के साथ गए जवानों ने लोगों से उनकी तकलीफ पूछी। गांव में एक तालाब बन रहा था। जवानों ने तालाब निर्माण में लोगों का हाथ बंटाया। कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने कहा कि लोगों के मन से भय दूर करना और उनकी मदद करने के ध्येय से ये कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है। काकेकोरमा में भी ऑपरेषन चलाया गया। ये गंगालूर एलओएस कमाण्डर दिनेश का गांव है। इस गांव से भर होल से स्पाईक निकाले गए।


Read More :  बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई 
पदेड़ा में लगा कैम्प:  यहां से 15 किमी दूर पदेड़ा गांव में सीआरपीएफ की 85 बटालियन ने बुधवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए कैम्प लगाया। यहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग आए। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। युवाओं को खेल सामग्री दी गई। सीईओ सुधीर कुमार ने कहा कि उनकी बटालियन खेल और शिक्षा के लिए हर प्रकार से प्रोत्साहन दे रही है। युवाओं से कहा गया कि उनके गांव में किसी की तबीयत खराब हो तो उसकी जानकारी तत्काल सीआरपीएफ कैम्प में आकर दें। 
Read More :  सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस ने लगाया शिविर, चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी समझाईश 

आईटीबीपी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कुरूषनार में लगाया स्वास्थ्य शिविर... ग्रामीणों को बांटी दवाएं और रोजमर्रा के सामान


    नारायणपुर @ खबर बस्तर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी जिले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जनहित के कार्यों को भी बखूबी अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में आईटीबीपी द्वारा कुरूषनार में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। 

ITBP-organized-health-camp-in-Kurushnar-under-Civic-Action-Program

Read More :  दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

     इस कार्यक्रम में आईटीबीपी द्वारा कुरूषनार, झारावाही, गुमियाबेड़ा, सरगीपाल, जिवलापदर ब्रेहबेड़ा के स्थानीय महिला व पुरूषों को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री एवं युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया। वहीं पढ़ाई करने वाले बच्चों को कॉपी-किताब व लेखन सामग्री का वितरण किया। 

Read More :  लोकसभा चुनाव की तैयारी: कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, बोले- निर्वाचन के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें!

बता दें कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के साथ-साथ आईटीबीपी द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मंजमेटा, गरावंड, मेटावंड सहित बासिंग, कुंदला और हतलानार के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। 

      इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई, गरम एवं ताजा भोजन करने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की समझाईश दी गयी। इस अवसर पर सेनानी पंकज कुमार, उप सेनानी महेश सिंह के अलावा आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Read More :  सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस ने लगाया शिविर, चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी समझाईश 

बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई


   बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस पार्टी ने एनकाउंटर में मारे गए सभी माओवादियों के शव के साथ ही 1 दर्जन हथियार भी बरामद किया है।


    बीजापुर SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि गुरुवार की सुबह DRG और STF की जॉइन्ट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान माड़ इलाके के जंगलों में नक्सलियों से जवानों की भिड़ंत हो गई। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!  

   SP के मुताबिक दोनों ओर से काफी देर तक एक्सजेंज ऑफ फायरिंग हुई। जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए माओवादियों का मुकाबला किया और 10 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल नक्सलियों के शव व हथियारों को मुख्यालय लाने की तैयारियां की जा रही है।

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला  

    आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार के गठन के बाद बस्तर में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

Read More :  नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!