बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि गांवों में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग के बेहतर नतीजे आने लगे हैं और लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ा है।
Read More : बस्तर आईजी के सामने 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस का दावा- पीछे धकेल दिए गए हैं माओवादी
यहां गुरूवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अब लोग समझने लगे हैं कि पुलिस उनकी सहायता के लिए है ना कि उन्हें परेशान करने के लिए। उन्होंने बताया कि इन दिनों इलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली में सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम चल रहा है।
Read More : सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट
धुर नक्सल प्रभावित इलाका होने के बावजूद लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। ये इस बात का सीधा संकेत है कि पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी नहीं है। सामुदायिक पुलिसिंग और अमन की स्थापना में सीआरपीएफ का भी साथ है। उन्होंने बताया कि लंकापल्ली में लोगों ने सड़क और छात्रावास की समस्या रखी। उनके आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिए जाएंगे।
Read More : चुनाव से पहले बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ सरकार ने वैट में की ढाई रूपए की कटौती, अब 5 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीजल
पुलिस का मकसद शांति की स्थापना और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को शहीद दिवस है और इस दिन यहां बच्चों, महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए मैराथन रेस का आयोजन किया गया है। इसमें विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पत्रवार्ता में डीआइ्र्रजी रतन लाल डांगी एवं एसपी मोहित गर्ग भी मौजूद थे।
Read More : सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, एक नक्सली जिंदा पकड़ाया, मौके से हथियार भी बरामद
39 बाईक मिली :
जिले के थानों और कैम्पों में बाइक की कमी थी। विशेष केन्द्रीय सहायता मद से मिली राशि से 39 बाइक खरीदी गई। इन्हें थानों और कैम्पों को गुरूवार को दिया गया। इससे ऑपरेशन के अलावा अन्य कामों में आसानी होगी।
Read More : नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर


एक टिप्पणी भेजें