दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव 2018 के तहत प्रदेश की 18 सीटों पर 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अभी तक दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में किस सीट पर कौन उम्मीदवार खड़ा होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
Read More : छबिन्द्र कर्मा ने आखिर क्यों कहा कांग्रेस को अलविदा.... अपनी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला क्यों करना पड़ा... जानिए इन सवालों के जवाब, खुद उन्हीं की जुबानी!
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी। मंगलवार से ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। प्रत्याशियों द्वारा 23 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। वहीं 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

प्रशासन ने चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली है। कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 103 में कलेक्टर व रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ कुमार द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। अभ्यर्थियों के द्वारा 16 तारीख से निर्धारित शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
हालांकि, अभी तक पहले चरण की सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि दशहरा के बाद दोनों ही दल टिकटों का ऐलान करेंगी। बता दें कि पहले चरण में कुल 18 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें बस्तर की सभी 12 सीटें शामिल हैं।
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!

एक टिप्पणी भेजें