Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नगर में कांग्रेसियों ने छेड़ी 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' मुहिम... विधायक मण्डावी बोले- समूचे देश में बह रही है कांग्रेस की बयार


बीजापुर @ खबर बस्तर। लोक सभा चुनाव में बस्तर संसदीय सीट के उम्मीदवार दीपक बैज के पक्ष में नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को धुंआधार प्रचार पर निकले कांग्रेसियों ने 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' मुहिम छेड़ दी। केम्पैन पर निकले बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं लोकल एमएलए विक्रम शाह मण्डावी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है क्योंकि पब्लिक सब समझ गई है। 




लोक सभा चुनाव के चंद दिन बचे हैं ओैर कांग्रेसियों ने अपनी सक्रियता कई गुणा बढ़ा दी है। रविवार की दोपहर विधायक विक्रम मण्डावी, प्रदेश सचिव सत्तार अली, अजय सिंह, जिपं उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, प्रवीण डोंगरे, कलाम खान, रितेश दास, जगबंधु मांझी, टी हेमंत, ज्योति कुमार समेत कांग्रेसियों ने मेन रोड में लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।



इंद्रावती पेट्रोल पंप के रास्ते कांग्रेसी राऊत पारा गए। वहां हरेक गलियो में दीपक बैज के पक्ष में वोट मांगे गए। कांग्रेसियों ने ना केवल वोट मांगे बल्कि लोगों से समस्याएं भी पूछी। इसके बाद जिला हॉस्पिटल के पीछे उन्होने जनसंपर्क किया। 




इस मौके पर विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की हवा बह रही है। माहौल पूरा कांग्रेस के फेवर में है क्योंकि मोदी सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। कोई भी वादा मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया बल्कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों और आम जनता की कमर टूट गई है। 



मण्डावी ने कहा कि राहुल गांधी ने हर गरीब परिवार को हर माह 6 हजार रूपए देने की योजना बनाई है। केन्द्र में कांग्रेस के काबिज होते ही ये वादा पूरा हो जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान एजाज सिद्दिकी, महेश बेलसरिया, बब्बू राठी, लक्ष्मण कड़ती, संतोष गुप्ता, प्रवीण उद्दे, सदाशिव राना आदि मौजूद थे। 




महिलाएं पहुंची साप्ताहिक हाट:  महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यहां साप्ताहिक हाट में दीपक बैज के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने व्यापारियों और ग्रामीणों से चर्चा की और मोदी सरकार को जुमलेबाज बताया। इस दौरान शेख रजिया, हमीदा बेगम, सरस्वती दुब्बा, सोनमती ताती एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थीं। 


भाजपा महिला मोर्चा ने रंगोली सजाई और मनाया स्थापना दिवस...नेताओं ने कहा, मोदी ही सबसे प्रभावशाली पीएम


बीजापुर @ खबर बस्तर। भारतीय जनता पार्टी ने यहां शनिवार को अपने कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। नेताओं ने कहा कि देश को चलाने के लिए अभी सबसे प्रभावशाली नेता नरेन्द्र मोदी हैं और उनका कोई विकल्प नहीं है। 



स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने रंगोली सजाई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने पार्टी की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही तेजी से देश को तरक्की की राह पर ले जा सकती है। 




भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी भांजपा पूर्ण बहुमत से केन्द्र में सत्ता में आएगी और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। 





अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी ने कार्यकर्ताओं को बस्तर सीट भाजपा की झोली में डालने प्राण-प्रण से जुट जाने का आह्वान किया। महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार ने भी सभा को संबोधित किया। 



भाजपा कार्यालय में ज्योति कश्यप, कमला एक्का, राधा कटला, महेश्वरी दुर्गम, विजयलक्ष्मी मोरला एवं अन्य नेत्रियों ने रंगोली बनाई। इस मौके पर पालिका अध्यक्षा भाग्यवती पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुकमती भोगाम, ओंकार तारम, तिरूपति कटला, संतूदास मानिकपुरी, सत्येन्द्र ठाकुर, सुंदर पुजारी, हेमला मंगू एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More :  बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

चुनावी रैली में CM भूपेश ने PM मोदी को बताया बहुरूपिया... बोले- कभी चायवाला, कभी फकीर तो कभी चौकीदार... बताएं आखिर क्या है अपना असली रूप!


बीजापुर @ खबर बस्तर। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बहुरूपिया बताते कहा कि वे कभी खुद को फकीर, कभी चायवाला, कभी गंगा मां का बेटा, कभी 56 इंच का सीना वाला तो कभी चौकीदार कहते हैं। पीएम मोदी को बताया चाहिए कि इनमें से उनका असली रूप कौन सा है। 


06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya

सीएम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल झूठे और जुमलेबाज हैं जो 4 हजार रूपए किलो का मशरूम खाते हैं और करोड़ों रूपए का सूट पहनते हैं। बघेल ने चुनावी जनसभा में लोगों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने की अपील करते लोगों से कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। 


यहां बस्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में स्टार प्रचारक के तौर पर आए भूपेश बघेल ने नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधते कहा कि उनके कई रूप हैं। सवालों से डरने वाले मोदी ने 5 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं ली। 



06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए भेजने, कालाधन वापस लाने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, बूलेट ट्रेन चलाने समेत कई झूठे वादे किए थे। मोदी के राज में संविधान, न्यायालय, ईडी, सीबीआई सरीखी संस्थाओं में हस्तक्षेप की बात उठी है।  




मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक बस्तर का सवाल है, राहुल गांधी यहां मूल बाशिंदों के लिए जल, जंगल और जमीन के हक की बात करते हैं और इसलिए टाटा से लोहण्डीगुड़ा में किसानों को जमीन लौटा दी गई। 



सभा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भूपेश बघेल को करिश्माई सीएम बताते कहा कि 3 माह में ही उन्होंने इतिहास रच डाला। उन्होंने भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची का जिक्र करते कहा कि पिछले साल जांगला की सभा में दो करोड़ रूपए का डोम बनाया गया था। अच्छा होता कि ये पैसा गरीबों को दे दिया जाता। 


06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya


लखमा ने कहा कि देशद्रोह के नाम पर आदिवासियों को जेल में डाला जा रहा है। उन्हें रिहा कराया जाएगा।



बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया है। विस चुनाव की तरह लोस चुनाव में भी जनता अपना भरोसा फिर कांग्रेस पर जताएगी। उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते कहा कि अच्छे दिन के जुमले अब नहीं चलेंगे। राहुल गांधी की सरकार बनेगी तभी देश में खुशहाली आएगी।



सीएम भूपेश ने की घोषणा, वनों में काबिज लोगों को मिलेगा पट्टा...बोले- चावल, चना और नमक के नाम पर अफवाह फैला रही भाजपा


बीजापुर @ खबर बस्तर। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को अफवाह फैलाने में माहिर करार देते कहा कि चावल, चना और नमक तीनों गरीबों को दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या का हल बातचीत से ही संभव हो पाएगा।



यहां बस्तर संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने 596 करोड़ के जहाजों को 1600 करोड़ रूपए में क्यों खरीदा और इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति से क्यों नहीं करवाई।  


मुख्यमंत्री बघेल ने राफेल डील पर सवाल करते कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ये नहीं बता पा रहे हैं कि अंबानी को उन्होंने 30 हजार करोड़ रूपए क्यों दिए? 






छत्तीसगढ़ में गरीबों को नमक और चना नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के राज में एक परिवार को प्रति व्यक्ति 7 किलो के मान से चावल दिया जा रहा है। घर में 10 सदस्य होंगे तो उस परिवार को 70 किलो चावल मिलेगा। 




सीएम ने कहा कि जहां तक चना और नमक की बात है, इसे दिया जाएगा। भाजपाई चुनावी नफे के चक्कर में ये अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून के तहत 2005 से जंगल में काबिज लोगों को पट्टा दिया जाएगा।




मतदान से पहले सियासी माहौल गरमाया, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत... बैज के पक्ष में माहौल बनाने सीएम भूपेश बघेल करेंगे रैली


बीजापुर @ खबर बस्तर। आम चुनाव के पहले राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए प्रचार करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इससे जिले में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आ रहे हैं।


05-CM-Bhupesh-Baghel-will-rally-in-favor-of-Dipak-Baij




बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने बताया कि शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे मिनी स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया गया है। इसमें भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा लोगों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में वोट मांगेंगे।  




ज्ञात हो कि जिले में लोक सभा चुनाव के लिए केवल दो ही दल कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट हासिल करने जोर आजमाईश कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप एवं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज इसके पहले यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आ चुके हैं। 




बता दें कि गुरूवार को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने नगर में रैली निकाली और जनसंपर्क किया। इधर विधायक विक्रम मण्डावी लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसी से मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 


केसरिया कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल लोगों से की मुलाकात... गागड़ा बोले- कांग्रेस राज में ‘नमक के बदले चिरौंजी’ के दिन लौटने लगे


बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां बस्तर लोक सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बैदूराम कश्यप के पक्ष में चुनाव प्रचार में निकले पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने आरोप लगाया कि रशन दुकानों में नमक और चने की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस तरह अब कांग्रेस के राज में ‘नमक के बदले चिरौंजी’ के दिन लौटने लगे हैं। एक बार फिर आदिवासियों के शोषण का सिलसिला शुरू हो रहा है।



गुरूवार को महेश गागड़ा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर में बैदूराम कश्यप के पक्ष में चुनाव प्रचार  में निकले थे। उन्होंने मेन रोड में व्यापारियों और आम लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश तरक्की कर सकता है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत की साख बनी है।



भाजपाई पार्टी कार्यालय से रैली की शक्ल में मेन रोड में निकले थे। उन्होंने लोगों को रमन सरकार के कार्यकाल में बीजापुर जिले में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। भाजपाई मेन रोड से हॉस्पिटल चौक और बस स्टैण्ड तक गए। सड़क किनारे के दुकानदारों और घरों में उन्होंने जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे।







इस दौरान पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकटेश्वर, कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार, ओंकार तारम, पालिका अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, सुखलाल पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुकमती भोगाम, सदस्य उर्मिला तोकल, इकबाल खान, बेचनप्रसाद, नीता षाह, ज्योति हेमला, जागर लक्ष्मैया,  संतूदास मानिकपुरी, सत्येन्द्र ठाकुर, संजय गुप्ता एवं अन्य मौजूद थे।



कांग्रेसियों से भी भाजपा के लिए वोट मांगे !   जनसंपर्क के दौरान महेश गागड़ा ने कांग्रेसियों से भी मुलाकात की और भाजपा के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान वे भाजपा कार्यालय के समीप कांग्रेसी नेता संतोष गुप्ता के प्रतिष्ठान पहुंचे और उन्हें भाजपा के पाम्पलेट दिए। उनसे मुलाकात कर गागड़ा ने बैदूराम के पक्ष में मतदान की अपील की।



फिर लंगोट में लाने की तैयारी- तोड़ेम
अविभक्त मप्र में प्रतिपक्ष के उप नेता रहे बीजापुर के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने 55 साल के राज में लोगों की लंगोट तक उतार दी थी। छग में झूठे वादे कर फिर सत्ता में कांग्रेस आ गई है। सरकारी कर्मियों के वेतन के लाले पड़ गए हैं। तीन माह में ही छग की जनता सब कुछ जान गई है।



कंगाली दिखने लगी- वेंकट   भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब 31 मार्च को किसी के बिल का आहरण नहीं हो पाया। मजदूरों और कर्मियों का वेतन नहीं निकलने की नौबत आ गई है। पैसा रूक जाने से विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। भाजपा के राज में चालू किए गए काम आगे नहीं बढ़ रहे हैं। भाजपा का फोकस मूलभूत सुविधाओं पर था लेकिन कांग्रेस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 




सांसद दिनेश के बयान पर कांग्रेस का बड़ा पलटवार, बोले-झीरम काण्ड के पीछे भाजपा का हाथ..? कश्यप को बताया मनोरोगी और कहा- इलाज हम करवाएंगे!


बीजापुर @ खबर बस्तर। सांसद दिनेश कश्यप द्वारा आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर लगाए गए आरोप का कांग्रेसी नेताओं ने बड़ा पलटवार करते तोहमत लगाया कि झीरम काण्ड के पीछे भाजपा का हाथ होने का पूरा संदेह है। उन्होंने सांसद दिनेश कश्यप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते कांग्रेस की ओर से इलाज करवाए जाने की चुटकी ली।


03-Congress-big-counter-on-the-statement-of-MP-Dinesh-Kashyap


बता दें कि सांसद ने कवासी लखमा के नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया था। 

Read More :  नक्सली इलाके में कांग्रेसियों का केम्पैन, बैज बोले- झूठी और जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकेंगे


अब इस मसले पर सबूत मांगते लोकल एमएलए एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्तार अली, अजय सिंह, जिपं बसंत राव ताटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर समेत अन्य पदाधिकारियों ने यहां विधायक निवास में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि रमन सरकार के कार्यकाल में झीरम काण्ड हुआ।


03-Congress-big-counter-on-the-statement-of-MP-Dinesh-Kashyap


कांग्रेसियों के मुताबिक भाजपा सरकार ने कांग्रेसी लीडरों को माकूल सुरक्षा नहीं दी थी। यही वजह रही की इस हत्याकांड में कांग्रेस की पूरी टॉप लीडरशिप खत्म हो गई।



इस काण्ड में कवासी लखमा के बचने के सवाल पर कांग्रेसियों ने कहा कि इसमे कई नेता बच गए। इस काण्ड में भाजपा के हाथ होने का आरोप लगाते कांग्रेसियों ने कहा कि कोण्टा विस क्षेत्र से 5 बार लगातार चुनाव जीतने को आधार बनाकर कवासी लखमा का संबंध नक्सलियों से भाजपाई जोड़ रहे हैं। 



कांग्रेस पदाधिकारियों ने सवाल किया कि 3 बार लगातार जब छग में भाजपा की जीत हुई, तो क्या ये नक्सलियों से संबंध होने के कारण ऐसा हुआ? कांग्रेस ने ये भी सवाल किया कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब कवासी लखमा के माओवादियों से संबंध होने की जांच या एफआईआर आखिर क्यों नहीं की गई। 



नक्सली इलाके में कांग्रेसियों का केम्पैन, बैज बोले- झूठी और जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकेंगे


बीजापुर @ खबर बस्तर। धुर नक्सल प्रभावित उसूर ब्लॉक के आवापल्ली में बस्तर लोक सभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने मोदी सरकार को झूठी और जुमलेबाज सरकार करार देते इसे उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। उन्होंने एनएमडीसी मुख्यालय छग में लाने और बैलाडिला खदान को उद्योग घराने अदानी से वापस लेने का वादा भी किया।



यहां से 30 किमी दूर आवापल्ली में बूथ, जोन और सेक्टर स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इसमें बस्तर सीट के उम्मीदवार और चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने बस्तर हित में संघर्ष जारी रखने की बात पर बल देते कहा कि टाटा से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में 5000 एकड़ जमीन किसानों को वापस दिलाने का वादा किया गया था और देश में भूपेश सरकार ऐसी इकलौती सरकार है जिसने अधिग्रहित भूमि किसानों को सरकार बनते ही वापस दिलवा दी। 


बैज ने कहा कि अभी पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है और जनता का कांग्रेस पर फिर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने भाजपा के सांसद दिनेश कश्यप के कार्यकाल के बारे में कहा कि वे ना तो संसद में सक्रिय थे और ना ही क्षेत्र में। सांसद निधि का क्या हुआ, ये किसी को नहीं मालूम। 


-Congressmen-campaigned-in-Naxalite-area

कांग्रेस उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से पीएम नरेन्द्र मोदी की नाकामियों और भूपेश  सरकार की अच्छाइयों को वोटर्स तक पहुंचाने कहा। दीपक बैज ने कहा कि महंगाई बढ़ी है। जीएसटी और नोटबंदी सभी के लिए परेशानी का सबब बने। पंद्रह लाख हर व्यक्ति के खाते में भेजने की बात भी पीएम ने कही थी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर देश नहीं चलाया जा सकता। 



उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में छग में 15000 युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी। कठिन इलाके में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की तारीफ करते कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि इस विस क्षेत्र में भले ही लोक सभा चुनाव में वोटिंग परसेंट कम हो, लेकिन लीड कम नहीं होगी। 




इस मौके पर पीसीसी सचिव एवं बीजापुर प्रभारी सत्तार अली ने कहा कि पिछले पांच सालों में उसूर ब्लॉक में कांग्रेस की ताकत बढ़ी है और इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। अली ने कहा कि बस्तर हित में संघर्ष और सक्रियता को देखते ही दीपक बैज को उम्मीदवार बनाया गया है। वे सांसद बनने के बाद हमेशा बस्तर संसदीय क्षेत्र के हर जिले में दिखेंगे और काम करेंगे। 





कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे विस चुनाव की तरह लोक सभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से अच्छी लीड कांग्रेस को दिलाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने उसूर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा करते उम्मीद जताई कि इस बार भी कार्यकर्ता बड़ी जीत के लिए मेहनत करेंगे और दीपक बैज को नई दिल्ली भेजेंगे। 


विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स:   एमएलए विक्रम मण्डावी ने बूथ स्तर पर वोटर्स को कांग्रेस की ओर रिझाने की टिप्स देते कहा कि वे भूपेश सरकार के तीन माह के काम मसलन कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ करने, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाने, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, राहुल गांधी की 6 हजार मासिक वाली न्याय योजना आदि के बारे में घर-घर जाकर बताने कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं को भी वे जन-जन तक ले जाएं।



कांग्रेस लीडर्स ने मंगलवार को सम्मेलन के बाद आवापल्ली बस्ती में डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से मुलाकात की और दीपक बैज के लिए वोट मांगे। उम्मीदवार दीपक बैज एवं विधायक विक्रम मण्डावी ने आवापल्ली के बाद मोदकपाल, मद्देड़, भोपालपटनम, बीजापुर एवं नैमेड़ में भी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और जनसंपर्क किया।





भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल!


   पंकज दाऊद @ बीजापुर। बस्तर लोक सभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बैदूराम कश्यप ने   यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़ते कहा कि विस चुनाव में कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का केवल झांसा दिया है। इस सरकार में विकास के काम थम-से गए हैं।
28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

बैदू ने कहा कि देश की सुरक्षा, तरक्की और अस्मिता के लिए नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री एक बार फिर से बनना जरूरी है।

    बस्तर सीट के उम्मीदवार बैदूराम कश्यप ने यहां भाजपा कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया कि  भारत कमजोर नहीं है।
नरेन्द्र मोदी के पीएम रहने से ही देश सुरक्षित है और तरक्की के नए सोपान तय कर रहा है। दुनिया में भारत की साख बनी है। बैदू ने भूपेश सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

    उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में राज कांग्रेस ने किया लेकिन भाजपा का कम अवधि का कार्यकाल होते हुए भी तरक्की की रफ्तार तेज थी। उन्होंने कहा कि छग में रमन सरकार के कार्यकाल में बीजापुर जिले का नक्शा ही बदल गया। पंद्रह साल पहले बीजापुर और अभी के बीजापुर में जमीन-आसमान का फर्क है।

28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

    भाजपा के लोस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का मेनिफेस्टो फेल रहा है। पिछले लोक सभा चुनाव में बीजापुर विस क्षेत्र से भाजपा को 11 हजार की लीड मिली थी और अब कार्यकर्ता इस लीड को 22 हजार ले जाएंगे।

Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

किसान, कर्मचारी व युवाओं से धोखा- गागड़ा    पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने भूपेश सरकार के चुनावी वादों को छलावा निरूपित करते कहा कि किसानों के साथ कर्जमाफी और बिजली बिल कम करने के मामले में धोखा हुआ है। विकास के काम थम गए हैं। खनिज विकास निधि से काम नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में विकास के काम रुके पड़े हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को निकाला जा रहा है और कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो रहा है।

Read More :  संसद में 20 साल तक दबी रही बस्तर की आवाज- दीपक बैज

   गागड़ा ने कहा कि इलमिड़ी, उसूर, फरसेगढ़ व तोयनार की सड़क का काम ठण्डे बस्ते में चला गया है। विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। आयुष्मान भारत और स्मार्ट कार्ड योजना छग में बंद हो गई है। उन्हांने आरोप लगाया कि ये कमीशन का खेल है।

28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

    कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, पूर्व नपं अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुकमती भोगामी, नपा अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, नीलम गणपत, उमेश गुज्जा, जग्गू तेलामी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार ने किया।

Read More :  कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज 


न्यूनतम आय योजना से देश के 20 फीसदी गरीब परिवार होंगे लाभान्वित... 'न्याय' का खाका ले गांव-गांव में दस्तक देंगे कांग्रेसी


    बीजापुर @ खबर बस्तर। लोक सभा चुनाव के पहले अपने नए वादे 'न्यूनतम आय योजना' का ऐलान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कर दिया है। जिले में कांग्रेसी न्यूनतम आय योजना यानि 'न्याय' की जानकारी लेकर गांवों में लोगों से संपर्क करेंगे और इसकी खासियत बताएंगे। हालांकि, अभी इस योजना की पूरी व्याख्या नहीं की गई है। 

28-Twenty-percent-poor-families-will-benefit-from-minimum-income-plan

Read More :  कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज 

    यहां पत्रकारों से चर्चा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक विक्रम मण्डावी, प्रदेश सचिव अजय सिंह, जिला अध्यक्ष लालू राठौर, जिपं उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, रितेश दास एवं मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार ने कहा कि न्याय दुनिया की इकलौती योजना है और इसे बड़े अर्थशास्त्रियों ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इससे देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को फायदा होगा। 

Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

इस योजना के मुताबिक साल में हर परिवार को 72000 रूपए दिए जाएंगे। ये गरीबी से लड़ने की एक सशक्त योजना है। ये राशि घर की महिला को उसके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। 

28-Twenty-percent-poor-families-will-benefit-from-minimum-income-plan

Read More :  संसद में 20 साल तक दबी रही बस्तर की आवाज- दीपक बैज 

    कांग्रेसियों ने स्पष्ट किया कि इस योजना का प्रभाव सबसिडी वाली दीगर योजनाओं पर कदापि नहीं पड़ेगा। समाज कल्याण से जुड़ी योजनाएं भी इससे अप्रभावित रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी व्याख्या की जाएगी। न्याय के लिए राशि का प्रबंधन मौजूदा अर्थव्यवस्था में है। इसे पूरे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'

मनरेगा के लिए पीठ थपथपाई:    कांग्रेसियों ने कहा कि 2004 से 2014 तक मनरेगा के जरिए कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निजात दिलाई। न्याय के मार्फत अब देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से छुटकारा पा जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि उनकी पार्टी गरीबों के हित के लिए शुरू से काम करती रही है।

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज


   बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी की टीम ने आसन्न लोक सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को बड़ी लीड से जीत दिलाने कमर कस ली है। यहां रविवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा और प्रत्याशी दीपक बैज कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे। 


    विधायक निवास में कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई। इसमें समूचे जिले से कार्यकर्ता आए हुए थे। इसके पहले मंत्री कवासी लखमा, प्रत्याशी दीपक बैज, विधायक विक्रम मण्डावी, वरिष्ठ कांग्रेसी पं उमाशंकर शुक्ल, प्रदेश सचिव सत्तार अली, अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, जिपं शंकर कुड़ियम एवं अन्य नेताओं व्यापारियों से चर्चा की। 

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

   बैठक में व्यापारियों ने चेंबर के लिए एक भवन बनाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के बाद इसे बनाने का वादा किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जीएसटी की प्रक्रिया का सरलीकरण तभी हो पाएगा, जब कांग्रेस केन्द्र में काबिज होगी। कांग्रेसियों ने कहा कि अभी ये प्रक्रिया काफी पेचीदगियों से भरी है। इसमें मौजूदा सरकार सुधार नहीं कर पा रही है।  


जन-जन तक पहुंचाएं भूपेश सरकार की उपलब्धियां:   मंत्री कवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि वे 3 महीने की भूपेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में हमें बस्तर सीट पर जीत हासिल करनी है। 


    इस अवसर पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस बस्तर सीट काबिज करने की ओर है। बस्तर की आवाज को संसद में उठाने की जो जिम्मेदारी राहूल गांधी व भूपेश बघेल ने उन्हें सौंपी है, वे उसे पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर एवं उसूर जनपद उपाध्यक्ष मनोज अवलम ने किया। 
   इस मौके पर जिपं सदस्य बसंत ताटी, कमलेश कारम, कामेश्वर गौतम, मिच्चा मुतैया, सुरेन्द्र चापा, मकबूल खान, बेनहूर रावतिया, रेंगा नागेश, कलाम खान, टी हेमंत, प्रवीण डोंगरे, ज्योति कुमार, जगबंधु मांझी, सुकलू पूनेम, बब्बू राठी, रमेश पामभोई, सीताराम मांझी, शंकर जुमड़े, एजाज सिद्दिकी आदि मौजूद थे।


'आप' से नाता तोड़ 15 ने कांग्रेस का थामा दामन:  
भोपालपटनम क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े 15 कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। इनमें आप के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा समेत जेसीसी से भी माधुर्य जुमार, पुष्पा गोस्वामी, पूनम भगत आदि ने कांग्रेस में प्रवेश किया। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


   कांग्रेस ज्वाइन करने वाले आप कार्यकर्ताओं में सादनपल्ली रमेश, सूर्यनारायण झाड़ी, सुधाकर पोंदी, योगेन्द्र माटूर, सड़वली पेद्दभोई, वेंकटेश मल्लैया, गणेश दुर्गम, अनिल कोरसा, शशिकांत, रितेश गोंदे, रितेश झाड़ी, रितेश कुमार, कैलाश कुम्भर, संजय कुमार, गंभीर तेलम आदि शामिल हैं। 

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'


संसद में 20 साल तक दबी रही बस्तर की आवाज- दीपक बैज


   बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर लोक सभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने कहा है कि बीस साल तक भाजपा के सांसद थे लेकिन उन्होंने बस्तर हित के लिए आवाज संसद में बुलंद नहीं की। दीपक बैज ने कहा है कि वे ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और बस्तर की बात संसद में उठाएंगे। 


   यहां पत्रकार भवन में पत्रकारों से रविवार को चर्चा करते कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि ये बस्तर का दुर्भाग्य ही रहा कि सांसदों ने बस्तर की समस्याएं संसद में नहीं उठाईं। अब ऐसा नहीं होगा। वे बस्तर की हर समस्या को संसद में उठाएंगे।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

कांग्रेस उम्मीदवार बैज ने अपनी जीत के लिए आश्ववस्त होते कहा कि वे क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनावी समर में हैं। इनमें सबसे पहले बेरोजगारी एवं भाजपा नीत केन्द्र सरकार की विफलता प्रमुख हैं। 
   दीपक बैज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जेलों में फर्जी मामले में बंद आदिवासियों को रिहा करवाने भूपेश सरकार ने प्रयास किए हैं। चुनाव के कारण इसमें देर हो रही है। पहले ही एक कमेटी का गठन कर लिया गया है। ये कमेटी सभी प्रकरणों को देखेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

BREAKING: जैतालूर में किसान के घर में दबिश देकर 3 लाख के फर्नीचर बरामद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की छापामार कार्रवाई

माओवाद का खात्मा गोली नहीं बोली से:  उन्होंने कहा कि माओवाद पर भी चर्चा हुई है। इसके लिए लोगों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा लेकिन इसका हल गोली से नहीं निकल सकता।

    इस अवसर पर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और दीपक बैज एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने दावा किया कि विस चुनाव की मानिंद इस बार भी बस्तर की जनता कांग्रेस पर अपनी आस्था जताएगी। 

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

   पत्रवार्ता में स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी, जिले के प्रभारी सत्तार अली, एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, प्रदश सचिव अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, ज्योति कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

चिकटराज मंदिर में की पूजा:  आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोस उम्मीदवार दीपक बैज, विधायक विक्रम मण्डावी समेत कांग्रेसी नेताओं ने सबसे पहले चिकटराज मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पत्रवार्ता के बाद उन्होंने नगर में कुछ व्यापारियों से मुलाकात की। इसके बाद विधायक निवास में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की ओैर बीजापुर से कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिलाने कहा।