Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

इलेक्शन से पहले जंगल में घुसी फोर्स और 3 लाल लड़ाके मारे गए... काण्डलापर्ती में चल रहा था नक्सलियों का कैम्प, बॉर्डर पर 5 नक्सली घायल, महाराष्ट्र के माओवादी लीडर्स की भी मौजूदगी


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले में इलेक्शन से पहले डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने तीन दिनों में हुए दो एनकाउण्टर में तीन नक्सलियों को मार गिराया और इसमें पांच नक्सली घायल हुए। हालांकि घायल नक्सली भाग गए लेकिन बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए और आर्म्स बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया।

Force-in-the-forest-before-the-election

     यहां पत्रकारों से चर्चा में आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि मिरतूर थाने से 18 अक्टूबर को डीआरजी की एक टीम ऑपरेशन पर निकली थी। 20 अक्टूबर की सुबह मिरतूर से 7 किमी दूर मदपाल में नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। करीब आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए। मौके की सर्चिंग में तीन नक्सलियों के शव मिले।

यह  भी पढ़िए : LIVE VIDEO : अमृतसर ट्रेन हादसे का वीडियो आपके रोंगटे खड़े का देगा... रावण दहन देख रहे लोगों पर चढ़ गई ट्रेन, देखते ही देखते बिछ गई लाशें... 

     यहां से एक थ्री नॉट थ्री, दो भरमार, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य सामान बरामद किए गए। आईजी के मुताबिक एनकाउण्टर में कुछ नक्सलियों के हताहत होने का अनुमान है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Force-in-the-forest-before-the-election

    मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से एक बेचापाल जनताना सरकार का अध्यक्ष व दो मिलिशिया कमाण्डर बताए गए हैं। मौके से शवों को लाया जा रहा है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पत्रवार्ता के दौरान डीआईजी रतनलाल डांगी, बीजापुर एसपी मोहित गर्ग एवं दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौजूद थे।
200 नक्सलियों का जमावड़ा, सेंट्रल कमेटी के मेंबर भी:     डीआरजी और एसटीएफ की चार पार्टिंयां इंद्रावती नैशनल पार्क एरिया में सर्चिंग के लिए 15 अक्टूबर को निकली थीं। 17 अक्टूबर की सुबह काण्डलापर्ती में फोर्स और माओवादियों का आमना-सामना हो गया। काण्डलापर्ती फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आता है। ये इलाका महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटा हुआ है।

यह भी पढ़िए :  BREAKING: दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भरा नामांकन, पुत्र छबिन्द्र कर्मा पहले ही जमा कर चुके हैं पर्चा, मां-बेटे के बीच होगा मुकाबला! 

   बता दें कि काण्डलापर्ती की दूरी तोयनार, फरसेगढ़ व मद्देड़ थानों से कोई 25-30 किमी है। 17 अक्टूबर की सुबह जब फोर्स ने घेराबंदी शुरू की तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी गोलीबारी की। यहां मुठभेड़ तीस से चालीस मिनट चली। इसके बाद फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने पांच से अधिक नक्सलियों को घायल होकर भागते देखा।

Read More :  बीजापुर में डीआरजी के जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराए 3 माओवादी... मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

     आईजी विवेकानंद सिन्हा के मुताबिक यहां करीब दो सौ नक्सलियों की मौजूदगी थी लेकिन जवानों ने हिम्मत दिखाते नक्सलियों को भागने पर मजबूर किया। यहां सेंट्रल कमेटी के मेंबरों के अलावा गढ़चिरौली के बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं। काण्डलापर्ती में नक्सलियों ने तीन से साढ़े तीन किमी के दायरे में हथियार की फैक्ट्री बना रखी थी।

Read More : नक्सलियों ने कांकेर और बीजापुर में बैनर-पोस्टर लगा किया चुनाव बहिष्कार... लिखा- वोट मांगने आए नेताओं को जनअदालत के कटघरे में खड़ा करो 

     आईजी के मुताबिक करीब सात हजार मीटर कॉर्डेक्स वायर भी यहां बरामद किया गया। दरअसल, कॉर्डेक्स वायर विस्फोट में ज्यादा कारगर है क्योंकि इसमें जितनी ज्यादा गांठ बनाई जाती है, वह उतना ही ज्यादा विस्फोटक व शक्तिशाली हो जाता है। मौके से आईईडी, टिफिन बम, थ्री नॉट थ्री व भरमार के बैरल के अलावा बट बनाने के साधन एवं बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए। जवानों ने उन्हें वहीं जला डाला।




गोण्डी में नक्सली साहित्य, खुलेगा राज:     माओवादी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। वे पेड़ों पर पर्चे टांग कर और अब टिन व लकड़ी तख्तियों में चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिख रहे हैं। काण्डलापर्ती में नक्सली साहित्य बरामद किए गए। ये साहित्य गोण्डी में लिखे गए हैं। इनका अनुवाद किया जाएगा। आईजी के मुताबिक इनके अध्ययन से कई राज सामने आएंगे।

     आईजी ने कहा कि अभी मकसद स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना है। पुलिसिया ऑपरेशन से लोगों के मन में विश्वास पैदा होगा। बाहर से आने वाली फोर्स का भी मनोबल बढ़ेगा। नक्सलियों का ध्येय विधानसभा चुनाव में बाधा पैदा करना है और पुलिस इसे नाकाम करेगी। समूचे बस्तर रेंज में सीआरपीएफ, डीएफ और दीगर फोर्सेस इसके लिए तैयार हैं। कम्युनिटी पुलिसिंग के मार्फत भी वोटर्स का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़िए :  लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र की हत्या को माओवादियों ने बताया भूल, पर्चा जारी कर मांगी माफी !

Share this:

एक टिप्पणी भेजें